शख्स छोटू से प्यारे पप्पी को बैग में ले यात्रा कर रहा था, वीडियो वायरल होते ही लोगो से ऐसा रिस्पॉन्स मिला

0
784
Puppy Viral Video
Man carrying dog puppy in his back pack during train journey. Video goes viral and social media users are giving a lot of love in comments.

Mumbai: कुछ पालतू जानवरों की अदाएं इतनी कातिल होती है कि वह हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। खासकर कुत्ते के बच्चों की बात अलग होती है। जैसे छोटे बच्चे घर के आंगन में अपनी अदाओं से घरवालों का मन मोह लेते हैं, उसी तरह पालतू पशुओं के बच्चे भी अपनी प्यारी प्यारी अदाओं से लोगों को रिझा लेते हैं।

कुत्ते (Dogs) को एक वफादार जानवर कहा जाता है, वह बचपन से किसी व्यक्ति के पास रहे और वह व्यक्ति उसे केवल दोनों टाइम का खाना और प्यार दे तो वह जीव अपने जीवन की आखिरी सांस तक अपने मालिक की सुरक्षा में तत्पर रहता है।

अक्सर लोग घरों में कुत्तों को पालते हैं और उन्हें अपने बच्चों की तरह मानते हैं। सोशल मीडिया पर पालतू कुत्ते (Pet Dogs) की तरह तरह की वीडियोस और वाक्या सामने आ चुकी है। आज हम इस लेख के माध्यम से ऐसे ही एक और वाक्या के बारे में बात करेंगे जिसने हर किसी का मन मोह लिया है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

दोस्तों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन तरह-तरह की वीडियोस और फोटोस वायरल होती हैं। जिसमें कुछ वीडियोस लोगों को काफी कुछ सिखाती है तो कुछ लोगों को खूब हंसाती है। ऐसे ही एक वीडियो के बारे में हम आज बात करेंगे, जिसमें एक छोटा सा पप्पी बैग के अंदर बड़े ही आराम से बैठा है और मजे से यात्रा का आनंद ले रहा है।

आपको बता दें एक यात्री लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहा था इस दौरान उसने अपने बैग में एक छोटे से लैब्राडोर को बैग के अंदर बैठाया हुआ (Man with a cute Labrador puppy tucked inside his backpack at train journey) है और बैग की चेन के बाहर उसका सिर कर दिया है जिससे वह आराम से बैठ कर सब कुछ देख सके और सांस ले सके। पप्पी की इस प्यारी सी अदा को देख लोग मोहित हो गए हैं।

प्यारा और मासूम शक्ल का कुत्ते का बच्चा

सोशल मीडिया में वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक काले कलर के बैग के अंदर हल्के क्रीम कलर का एक कुत्ते का बच्चा जो लैबराडोर ब्रीड का है। वह काफी मासूम और प्यारा लग रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले वह पप्पी और उसका मालिक दोनों यात्रा के दौरान सो रहे हैं, परंतु थोड़ी देर बाद वह पप्पी जाग जाता है और चारों तरफ अपनी नजर दौड़ाने लगता है।

इन सब को देख उसी लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे किसी अन्य व्यक्ति ने उनके प्यारे पलों को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। आपको बता दें यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म के Pettownindia अकाउंट में शेयर किया गया है।

चंद घंटों में हुई वीडियो वायरल

सोशल मीडिया में यह वीडियो कुछ ही घंटों में काफी ज्यादा वायरल हो गई है अब तक इस वीडियो को 2,39,80,004 व्यू मिले है। जिसमे से 38,59,183 लाइक्स और 12,662 कमेंट आ चुके है। और अभी भी यह संख्या बढ़ रही है कम नहीं हो रही है।

यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोग इसमें तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं जिसमें कुछ लोगों ने कहा कि यह इतना शांति से कैसे बैठा है। कुछ कहते हैं कि कितना मासूम है। एक व्यक्ति कहता है कि यह अपनी मंजिल का इंतजार कर रहा है, शांति से बैठ कर।

एक यूजर कहती हैं कि वे भी अपने पप्पी को इसी तरह गोद में बिठाकर उज्जैन की यात्रा कराने ले गई थी परंतु उसने यात्रा के के दौरान दो बार उनके ऊपर टॉयलेट की। लोग वीडियो देखकर काफी एंजॉय कर रहे हैं।

Pettownindia अकाउंट

इंस्टाग्राम का pettownindia अकाउंट में आप यदि पशु प्रेमी है, तो आपको बेहतरीन से बेहतरीन चीज़ें देखने मिलती है। इस अकाउंट में आप कुत्तों की मासूम सी अदाओं को देख सकते हैं। वैसे यह वीडियो आपको Youtube पर भी देखने को मिल जायेगा।

इस अकाउंट में आप कुत्ते की तरह तरह की वीडियो जिसमें कुत्ते कभी नाचते हुए तो कभी किसी महिला के हाथों से खाना खाते हुए की वीडियो देख सकते हैं। यह सब वीडियोस पालतू पशुओं की है जिन्हें ट्रेनिंग के माध्यम से सारी चीजें सिखाई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here