Lucknow, Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SAPA) का ताकतवर नेता और रामपुर (Rampur) से सांसद आजम खान (Azam Khan) अब लगातार कानून की गिरफ्त में आता जा रहा है। अभी आज़म खान जेल में है। इसके बाद अब उनके ड्रीम प्रॉजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी (Jauhar University) पर भी खतरा मंडराने लगा है। उनके हाथ से इस यूनिवसिर्टी का संचालन जाता दिखाई दे रहा है।
खबर के अनुसार उत्तरप्रदेश की योगी सरकार इस जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासक नियुक्त कर सकती है। फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में आजम अपनी पत्नी तंजीन और बेटे अब्दुल्ला आज़म खान के साथ अभी जेल में हैं। जिला प्रशासन की तरफ से जौहर यूनिवर्सिटी को कब्जे में लेने की सलाह की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। प्रशासन ने UP सरकार को यह भी जानकारी दी है कि यूनिवर्सिटी की गतिविधियों का संचालन कर रही ट्रस्ट के अहम लोगो के जेल चले जाने के बाद आगे उसकी देखरेख कौन करेगा, इसकी रिपोर्ट भी नहीं मिली है।
समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहते आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी (Mohammad Ali Jauhar University) की स्थापना नियमों को नज़रअंदाज़ करते हुए की थी। इसके लिए देश-विदेश से चंदे के साथ सरकारी मदद भी मिली थी। आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी का संचालन एक ट्रस्ट करती है। यूनिवर्सिटी के संस्थापक और कुलाधिपति खुद आजम खान ही हैं।
आज़म खान ही ट्रस्ट का अध्यक्ष हैं। उनके पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खान सीईओ के साथ ट्रस्ट का सदस्य हैं। आजम की पत्नी तंजीन फातिमा (राज्यसभा सांसद) और रामपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सलीम कासिम भी ट्रस्ट का सदस्य हैं। इस जौहर यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय में एक मदरसे से चोरी हुई पुस्तकें और फर्नीचर भी पुलिस ने बरामद किये थे।
हाल ही में खबर आई थी की उत्तर प्रदेश के सीतापुर की जिला जेल में बंद सपा सांसद आजम खान देर रात जेल में बेचैन नजर आया था। रामपुर पेशी से लौटने के बाद सीतापुर जेल पहुंचे आजम खान बेल खारिज होने की वजह से बेहद तनाव में हैं। पेशी से लौटने के बाद आजम खान को जब खाना दिया गया था, तो उन्होंने खाना खा लिया, लेकिन उसके चेहरे पर बहुत तनाव और चिंता की लकीरें देखने को मिली।
AZAM KHAN family pack… pic.twitter.com/WlLjhsTFMg
— Kapil Karanwal (@KapilKaranwal) March 5, 2020
हमेशा विवादित और दबंग बयान बाजी और शेरो शायरी वाले आजम खान (MP Azam Khan) जेल के अंदर बेचैन और असहाय नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अब आजम खा को डर सताने लगा है की अब उनका राजनैतिक सफर ख़त्म होने वाला है।
रामपुर कोर्ट द्वारा आजम खान और उनके परिवार की बेल खारिज होने के बाद अब आजम खान को लगने लगा है कि कानून का शिकंजा उनके ऊपर और उनके परिवार के ऊपर कस्ता जा रहा है। जिसके चलते आजम खान की नींद उड़ चुकी है और वह अपनी रात बेचैनी और तनाव के साथ काटते हुए सारी रात बैरक में टहलते रहता है।






