ताहिर हुसैन जैसे उपद्रवी को सीधे गोली से उदा देना चाहिए: भाजपा MLA संगीत सोम का बयान

0
525

Image Credits: Twitter and ANI

उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायक संगीत सोम ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद और दिल्ली उपद्रव के आरोपी ताहिर हुसैन को आ’तंकवादी कहते हुए एक बयान दिया है। भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि ताहिर हुसैन जैसे लोगों को सार्वजनिक रूप से गो-ली मार दी जानी चाहिए। संगीत सोम ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ऐसे लोग आ’तंकवादी हैं, ऐसे लोगों को चौराहे पर खड़ा करके गो-ली मार देनी चाहिए।

आपको बता दे की दिल्ली नगर निगम का पार्षद ताहिर हुसैन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है। 20 साल पहले वह अपने गांव पौरारा से दिल्ली मजदूरी करने आया था। पुलिस ने ताहिर के घर की छत से पेट्रोल, गुलेल और बड़ी संख्या में बोतलें बरामद की हैं।

पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की जानकारी

ताहिर 5 भाइयों में सबसे बड़ा है। गांव में कृषि भूमि और कोई अन्य रोजगार न होने पर उसने दिल्ली का रुख किया। फिर कभी मुड़कर नहीं देखा। मजदूरी से भरण पोषण होने की उम्मीदें पूरी होते देख कुछ समय बाद ताहिर अपने पिता कल्लू उर्फ कल्लन सैफी समेत पूरे परिवार को दिल्ली ले आया।

दिल्ली में सैफी से हुसैन बने ताहिर ने दिल्ली में न केवल कारोबार स्थापित किया बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नजदीकियों के चलते राजनीति में भी मजबूत पकड़ बनाई। कुछ ही समय में आप के टिकट पर पार्षद बना। वर्तमान में ताहिर करीब 18 करोड़ की संपत्ति का मालिक है।

tahir hussain and shahrukh khan Delhi

इससे पहले दिल्ली उपद्रव में आईबी अधिकारी के प्राण लेने के मामले में फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सरेंडर करने के लिए 5 मार्च को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचा था। यहां उसे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। जज ने कहा कि सरेंडर पर सुनवाई का अधिकार हमारा नहीं है और याचिका को खारिज कर दिया।

ताहिर हुसैन की ताक में बैठी क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे कोर्ट के पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद ताहिर हुसैन को क्राइम ब्रांच के Office ले जा रही है। गई थी और अब ताहिर हुसैन हिरासत में है, उसका एक भाई अभी फरार चल रहा है।

इस केस की जांच में जुटी एसआईटी ने ताहिर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली थी। इससे पहले उसने सरेंडर करने का फैसला किया। उन्होंने खुद पर लगे सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मुझे फंसाया जा रहा है। उपद्रवियों ने मेरे मकान का गलत इस्तेमाल किया है।

ताहिर ने कहा कि मैं किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हूं। बीजेपी ने मुझे साजिश के तहत फंसाया है। मैंने अपने घर से डंडे से उपद्रवियों को भगाने की कोशिश की थी। मैं नारको टेस्ट के लिए भी तैयार हूं। पुलिस ने मुझे खुद मेरे घर से रेस्क्यू किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here