Demo File Image
Delhi: भारत में भी कोरोना ला प्रकोप लगातार ज़ारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 37,148 नए केस सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 587 लोगों की के प्राण चले गए है। भारत में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 11,55,191 तक पहुंच गई है। जिसमें 11,55,191 केस अभी एक्टिव हैं, जिनका अभी इलाज जारी है।
इसके अलावा 7,24,578 मरीज़ ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। इसके अलावा देश में कुल 28084 मरीजों की जान जा चुकी है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि बीते कुछ दिनों में पॉजिटिव रेट मतलब नए मरीजों की संख्या बढ़ने की दर में इजाफा हुआ है। यह 11.14 फीसदी तक पहुंच गई है, हालांकि रिकवरी रेट भी 62.72 फीसदी पर पहुंच गया है।
पूरे देश में कोरोना वायरस की महामारी को लेकर देशवासियों को कोरोना के कहर में झोंकने वाले 400 विदेशी जमातियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अब पूरी कर ली गई है। इन 400 जमातियों को निचली अदालतों से एक-एक दिन की सजा दिए जाने के अलावा 5-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।
अभी बचे हुए 1552 जमातियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी
आपको बता दे की दिल्ली में अब तक टोटल 950 विदेशी जमाती पकड़े गए और बाकी बचे 1552 जमातियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अभी जारी है। जिन जमातियों के खिलाफ अभी अभियान चल रहा है। उन विदेशी जमातियों के देश के दूतावासों को सूचित किया जा रहा है, जिससे उक्त दूतावास की मदद से एफआरआरओ से वीजा बनवा वापस अपने देश लौट सके।
अब पुलिस उन सभी जमातियों के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर भी वापस ले रही है। गृह मंत्रालय ने सभी विदेशी जमातियों के भारत आने पर दस साल का प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली पुलिस में मीडिया में बताया है कि कई सालों से ये जमाती टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर देशभर में अवैध तरीके से धर्म विशेष का प्रचार करते थे।
जानकरी हो की देश की ताजधानी दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात मरकज में बीते 13-15 मार्च के बीच विशेष कौमी आयोजन रखा गया था। उसके लिए मरकज चीफ मौलाना साद ने कई देश के लोगों को आमंत्रित किया था। बताया जाता है की लगभग 15 हजार से भी अधिक विदेशी लोग जमात में शामिल होने आए थे। जिनमें बड़ी संख्या में विदेशी वापस अपने देश लौट भी गए, जबकि लगभग 2500 विदेशी जमाती कोरोना लॉकडाउन के कारण भारत में ही अटक गए थे।
छिपे 950 विदेशी जमातियों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया
दिल्ली के अनेक इलाके में छिपे 950 विदेशी जमातियों को दिल्ली पुलिस ने खोजकर पकड़ लिया था। इसके बाद 1550 से अधिक विदेशी जमाती अन्य 16 राज्यों में पकड़े गए थे। जानकरी हो की देश के अन्न राज्यों में पकड़े गए 36 देशों के 2500 विदेशी जमातियों के खिलाफ राज्यों की पुलिस ने 14 बी विदेशी अधिनियम, तीन महामारी अधिनियम, 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम, सरकारी आदेशों का पालन न करने, कोरोना संक्रमण के बावजूद लापरवाही बरतने की तीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। फिर कोरोना लॉकडाउन खत्म होने के बाद पिछले महीने इनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किए गए।
अब खबर आई है की आरोप पत्र पर संज्ञान लेकर अदालत इनके खिलाफ पिछले कई हफ्ते से रोज सुनवाई कर रही है। अपनी गलती स्वीकार करने पर सुनवाई होने तक इन्हें कोर्ट में खड़ा रखा जाता है। इसके अलावा 5-10 हजार रुपये का जुर्माना किया जाता है। अन्य राज्यों में भी इसी तरह से कार्रवाई की जा रही है। तब्लीग़ी जमातियों के पकड़े जाने से पहले ही इनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया था, ताकि कोई देश से भाग न पाए। सभी के वीजा को रद कर लिस्ट कर दिया गया था। दिल्ली में जिन 400 जमातियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, उनमें मलेशिया व सूडान के करीब 100 जमाती वापस अपने देश लौट चुके हैं।



