सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने किसे कहा, विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता: Video

0
731

Sadhvi Pragya Singh Thakur File Photo Credits: ANI

Bhopal/Madhya Pradesh: आज हम आपको आज एक ऐसे तथ्य से अवगत करवाने जा रहे है, जिसे जानकार आप सोच में पढ़ जायेंगे। आज भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का जन्मदिन था और सोशल मीडिया पर लोगो ने उन्हें खूब बधाइयाँ दी। आज उनका एक बयान भी सोशल मीडिया पर काफी सुना और देखा गया।

कुछ समय पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस और राहुल गाँधी द्वारा चीन के मुद्दे पर हो हल्ला करने पर मीडिया द्वारा सवाल पूछने पर कहा की विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता। चाणक्य ने कहा था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है। माना जाता है की यहां साध्वी का सोनिया गांधी व राहुल गांधी को पॉइंट किया था।

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगे कहा था कि ‘कांग्रेस पार्टी में न बोलने की सभ्यता है न संस्कार और न ही देश भक्ति है। मैं कहती हूं कि देश भक्ति आएगी भी कहां से, जब 2-2 देश की सदस्यता लेकर रहेंगे।’ इसके अलावा सांसद ने कहा कि चीन से निपटने के लिए देश तैयार है। केंद्र सरकार चीन को पूरी ताकत से जवाब देगी। भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा की चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत अन्य कई देशों का उदय ही भारत से हुआ है। भारत का पराक्रम व इतिहास पूरा विश्व जानता है। जो देश भारत को आंख दिखा रहे हैं, उनकी हमारे देश के वीरों के सामने कोई हैसियत ही नहीं है। सालों पहले चीन ने जो छल हमारे देश के साथ किया था, उसका जवाब अब दिया जाएगा।

आपको बता दे की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने इस बयान में प्राचीन तक्षशिला के आचार्य चाणक्य के कथन को दोहराया था। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ में बताया है कि जब शिशु मां के गर्भ में हाेता है तभी कुछ बातें तय हो जाती है। चाणक्य के अनुसार उस बच्चे की किस्मत से जुड़ी खास बातें मां के गर्भ में रहते हुए ही तय हो जाती है।

इसके अलावा चाणक्य ने बताया कि गर्भ में ही उस बच्चे के कर्म, भाेग, धन और विद्या तय हो जाती है। चाणक्य के अनुसार ये सब बातें पिछले जन्म के कर्म ओर माता के कर्मों को मिलाकर तय हो जाती है। चाणक्य ने यह भी कहा था की विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता। इसके अलावा यह भी कहा है की एक राजा को अपना मंत्री, सेना पति और गुप्तचर ऐसे आदमी को नहीं बनाना चाहिए, जिसकी पत्नी विदेशी हो। वर्ना सारा राज पाठ चौपट हो जायेगा। आज यह बात लोग देश के एक राजनैतिक परिवार से भी जोड़कर देख रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here