Photo & News Courtesy: ANI on Twitter
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है फरवरी में पुलवामा हमले में पाकिस्तान का नाम बिना किसी सबूत के लिए जा रहा है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने एक बार फिर पाकिस्तान को सचेत करते हुए कहा है कि वो भारत की ओर नजर उठाने की भी हिम्मत न करे।
भारतीय सेना प्रमुख ने कारगिल विजय दिवस से एक दिन पूर्व पड़ोसी देश को सचेत करते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान ने फिर कभी भी भारत में घुसपैठ करने की हिम्मत की तो घुसपैठियों की निर्जीव बॉडी के ढेर वापस लेने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षाबलों की कामयाबी को याद करते हुए पाकिस्तान 1999 जैसी गलती फिर से नही दोहराएगा।
सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को किसी भी हिंसा का प्रयास नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सीमा पर हमारे सैनिकों की सफलता की वजह से घुसपैठ में भारी कमी दिखाई दी है। पाकिस्तान ये बात जान गया है कि अगर उसने किसी भी प्रकार की घुसपैठ करने की कोशिश भी की, तो उसे अपने नागरिकों के लाशों के ढेर ले जाने के लिए तैयार रहना होगा।
सेना प्रमुख ने कहा कि पुलवामा में उस दिन क्या हुआ था इसकी इन्फॉर्मेशन इंटेलीजेंस से हमें प्राप्त हो चुकी है। हम हर प्रकार की सच्चाई से रूबरू हैं। इसलिए हम किसी भी प्रकार के दिए जा रहे बयान के बहकावे में नहीं आएंगे। सूत्रों की खबरो के मुताविक पाकिस्तान के PM इमरान खान ने कहा है कि फरवरी में पुलवामा हमले में पाकिस्तान का नाम बिना किसी सबूत के लिए जा रहा है।
Army Chief General Bipin Rawat on being asked 'what message you will to give to Pakistan on #KargilVijayDivas; Don't do it. Misadventures are normally not repeated. You'll get a bloodier nose next time. pic.twitter.com/3NZWkLOB9z
— ANI (@ANI) July 26, 2019
प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना को अंजाम स्थानीय कश्मीरियों और जैश ने दिया था जो भारत से संचालित होता है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पुलवामा हादसे से पहले ही हमारी सरकार ने निश्चित कर लिया था कि हम पाकिस्तान की सरजमीं से सभी आतंकवादी समूहों को समाप्त कर देंगे।



