सिर्फ छह साल की यह बेटी करोड़ो की मालकिन है, बच्ची की कमाई 55 करोड़ कैसे हुई जानें?

0
498
Youtuber Boram
Boram, a six-year-old South Korean YouTuber, has bought a five-storey property worth 9.5 billion Korean won (over Rs 55.23 crore) in Seoul. Boram bought the property through the Boram Family company.

Photo Credits: YouTube Video Crap Photo

पैसा कमाना कोई बच्चों का खेल नहीं है, लेकिन दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में छह साल की बेटी बोरम ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। YouTube ने उन्हें इतना धन से मालामाल कर दिया कि उन्होंने 55 करोड़ रुपये 80 लाख डॉलर कीमत की पांच मंजिला मकान को खरीद लिया है। साल 1975 में शहर के मेन मार्केट के क्षेत्र में बनी यह बिल्डिंग 258 वर्गमीटर क्षेत्र में बनी है।

इस बिल्डिंग का उपयोग बोरम परिवार की कंपनी कर रही है। बोरम के YouTube में तीन करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। YouTuber बोरम के दो बड़े फेमस चैनल हैं। एक में वह खिलौनों के बारे (Boram Tube ToysReview) में जानकारी देती हैं और दूसरा चैनल में वीडियो ब्लॉग है। पहले खिलोने रिव्यू चैनल के 1.36 करोड़ सब्सक्राइबर हैं वहीं दूसरे चैनल वीडियो ब्लॉग के 1.76 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। पहले चैनल में बोरम अपने परिवार की आप बीती लाइफ के वीडियो अपलोड करती है।

दोनों यूट्यूब चैनल के टोटल मिलाकर 3.12 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। आज संयुक्त रूप से बोरम के दोनों YouTube चैनल दक्षिण कोरिया के सबसे अधिक कमाई वाले YouTube चैनल भी बन गए हैं। बोरम के YouTube चैनल दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा पसन्द किये जाते हैं। बोरम के video को लेकर भी कई प्रकार की दिलचस्‍प स्टोरी हैं। उनका एक video तो इतना फेमस हुआ था कि उसे लोगों ने 37.6 करोड़ बार देखा था।

इस Video में वह प्लास्टिक के खिलौने की रसोई का उपयोग करके नूडल्स बनाती नजर आ रही हैं। इसमें वह गलती से नूडल्स कैमरे पर गिरा देती हैं। एक video में तो उन्‍होंने यह भी बताया है कि वह किस प्रकार अपने पिता के पर्स से पैसे चुराती हैं। बोरम के videos सामाजिक संगठनों के भी नजरो में खटक रहे हैं।

बोरम का एक विवादित Video तो ऐसा सर्कुलेट हुआ कि उनके माता पिता दिक्कत में पड़ गए। उस Video में बोरम ने कार चलाने का प्रयास करते हुए वीडियो को अपलोड किया था। जो कि एक अपराध है, क्योंकि बच्‍चों द्वारा गाड़ी चलाना कानूनी अपराध है इसलिए कोर्ट ने उनके पेरेंट्स को जानकारी देकर बोरम की काउंसलिंग का आदेश दे दिया। साल 2017 में गैर-सरकारी संगठन ‘सेव द चिल्ड्रन’ को दक्षिण कोरियाई के लोगो ने कंप्लेंट की थी।
Boran Youtube Video Link – https://www.youtube.com/watch?v=5m0dG6N4EW0&t=184s

कंपलेंट करने वाले नागरिक टेंसन में थे कि Child स्टार के YouTube Video बच्‍चों के भावनात्मक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ सकता हैं।
खबरो के अनुसार फोर्ब्स के मुताबिक, अमेरिका के सात साल के रियान काजी YouTube के माध्यम से पैसा कमाने में सबसे आगे हैं। रियान ने YouTube से 152 करोड़ रुपये कमाए हैं।

YouTube के माध्यम से किसी भी बच्चे की यह सबसे अधिक कमाई है। YouTube पर पैसा कमाने के मामले में रियान ने 21 वर्षीय जेक पॉल को पीछे करते हुए नंबर वन की श्रेणी अपने नाम हासिल कर ली है। उनके चैनल में कुल 17,298,646 सब्सक्राइबर हैं। रियान के चैनल के 2.08 करोड़ सब्सक्राइबर हैं जबकि सात करोड़ 25 लाख उनके फॉलोवर हैं।

YouTube पर टॉय का रिव्यू करने वाले रियान ने 2018 में खुद दो करोड़, 20 लाख डालर कमाए थे। साल 2017 में यह सात वर्षीय बच्‍चा आठवें स्‍थान पर था। मेकअप सेलेब्रिटी जेफ्री स्टार और स्वीडिश गेमर फेलिक्स केजेलबर्ग की तुलना में रियान ने साल 2018 में ज्यादा पैसे कमाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here