Presentation Image
Laddakh: लद्दाख के पूर्वी क्षेत्र में भारत चीन सीमा के पास चीनी सेना ने घेराबंदी कर रखी है, ऐसा देखने से चीनी सेना के मनसूबे जल्द वापस जाने के नहीं लगते है। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के उस पार चीन ने अपनी एयरफोर्स को लगा कर रख दिया है। पीते कुछ दिनों में चीन के सर्विलांस एयरक्राफ्ट LAC के बहुत नजदीक तक उड़ते देखे गए हैं।
चीनी एयरफोर्स पर नजर रखने और किसी भी हरकत का तत्काल जवाब देने के लिए लद्दाख में भारतीय वायुसेना (IAF) ने अब मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिया है। इसके तहत अब पूरे सेक्टर में एडवांस्ड क्विक रिएक्शन वाला सरफेस-टू-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात है, जो चीनी वायुसेना के किसी भी लड़ाकू जेट को कुछ सेकेंड्स में धराशाही कर सकता है।
आपको बता दे की बीते 10-12 दिनों में चीनी एयरफोर्स ने सुखोई-30 और अपने स्ट्रेटीजिक बॉम्बर्स को LAC के पीछे तैनात किया है। उन्हें LAC के पास 10 किलोमीटर के दायरे में उड़ान भरते देखा गया है। जिसके बाद भारत की वायु सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती करने का निर्णय किया। सरकारी सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी ANI से कहा, “सेक्टर में बढ़ते बिल्ड-अप के बीच, इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स, दोनों के एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिए गए हैं, ताकि चीनी एयरफोर्स या PLA चीनी एयरक्राफ्ट्स की किसी गलत हरकत से निपटा जा सके।” यह कदम चीन के लिए चिंता का विषय है।
India moves air defence missile systems into Eastern Ladakh sector
Read @ANI Story | https://t.co/fCGfSRWkpR pic.twitter.com/EPlpoLE3oe
— ANI Digital (@ani_digital) June 27, 2020
इसके अलावा भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में ‘आकाश’ मिसाइलें भी भेजी हैं, जो किसी भी तेज गति से आ रहे एयरक्राफ्ट या ड्रोन को कुछ ही सेकेंड्स में गिरा सकती हैं। इसमें कई मॉडिफिकेशंस और अपग्रेड किए गए हैं। भारत को अब कुछ ही समय में ही रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम मिलने वाला है। उसके बाद भारत पूरे लद्दाख क्षेत्र की आसानी से हवाई निगरानी का बादशाह हो जायेगा। पूर्वी लद्दाख सेक्टर में IAF के फाइटर एयरक्राफ्ट्स पहले से ही एक्टिव हैं।
#India moves air defence missile systems into Eastern #Ladakh sector. India is also very shortly getting a highly capable air defence system from a "friendly country"( Russia or Israel) which can be deployed and the entire area can be taken care off. pic.twitter.com/9MeBWiDPXa
— Dhiraj Chowdhary (@dhirajchoudha20) June 27, 2020
मीडिया की खबर के मुताबिक, हाल ही में चीनी एयरक्राफ्ट्स को भारतीय LAC के बहुत पास देखा गया है। यह सिलसिला उन सभी क्षेत्रों में है , जहां भारत और चीन के बीच तनाव के हालत है। यह क्षेत्र हवाई पट्टी दौलत बेग ओल्डी वाले नॉर्थ सेक्टर और गलवान घाटी का पैट्रोलिंग पॉइंट 14, 15, 17 और 17A (हॉट स्प्रिंग्स) है। इसके अलावा पैंगोंग त्सो और के पास भी चीनी सेना के एयरक्राफ्ट्स उड़ते देखे गए हैं। भारत ने सर्विलांस में जो कमी थी, उसे दुरुस्त कर लिया है और अब कोई भी स्थान सुरक्षा बलों की नजर से छूट नहीं सका है।
India moves air defence missile systems into Eastern Ladakh sector https://t.co/TQENqHEdUL pic.twitter.com/uSmAxsu9Iw
— The Times Of India (@timesofindia) June 27, 2020
पिछलेअगर बीते माह पर घ्यान दिया जाये तो चीनी सेना ने जिन भारतीय इलाकों में घुसपैठ शुरू की, तभी भारतीय वायु सेना ने सुखोई-30 को पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भेज दिया था। चीनी लगातार भारतीय एयरस्पेस के आसपास रैकी कर रहे थे। LAC के उस पर चीन ने अपने इलाकों में लगभग 10 किलोमीटर दूर कई तरह के निर्माड कार्य शुरू किए हैं। चीन का प्लान यहाँ से वापस जाने का नहीं लग पड़ता है।



