बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री आज बनी धाकड़ IPS अफसर, इस जगह पुलिस SP है लेडी दबंग: Success Story

0
1683
IPS Simala Prasad
Madhya Pradesh Lady IPS Officer Simala Prasad also play role in Bollywood Movies. Right Now, IPS Simala Prasad is SP of Betul Madhya Pradesh. IPS Simala Prasad is Actress and Police Officer both. Success Story of Simala Prasad Who became IPS Officer in MP.

Image Credits: Twitter(@simala_prasad)

Bhopal/Madhya Pradesh: जीवन का पहिया भी कब और कहाँ घुमा दे, यह आज कल्पना भी नहीं कर सकते है। एक ओर जहाँ सुशांत सिंह राजपूत जैसे टैलेंटेड और आल इंडिया टोपर रैंक होल्डर जैसे लोग अपने कर्रियर और टैलेंट को छोड़कर बॉलीवुड की फिल्मी दुनिया में आ जाते है, तो वही आज आप ऐसी शख्शियत के बारे में बताने जा रहे है, जो बॉलीवुड की फिल्मो में अदाकारी करने के बाद, वहां से निकलकर देश की सेवा करने लगी और रियल लाइफ दबंग लेडी IPS अफसर बनी।

हाल ही में मध्य प्रदेश में पुलिस आईपीएस अफसरों के तबादले हुए थे। उनमें एक नाम सबसे अधिक चर्चा में रहा था। वह नाम है IPS सीमाला प्रसाद (IPS Simala Prasad) का। यह लेडी सिंघम आईपीएस अफसर (Lady Singham Police Officer) फिल्मों में भी देखि गई है, मतलब एक अभिनेत्री आईपीएस अफसर है। अब लोगो की उत्सुकता बढ़ी उनका बॉलीवुड कनेक्शन जानने की और यह जानकरी हासिल करने की के फिल्मो में काम करने वाली अदाकारा एक IPS अफसर कैसे बन गई।

आपको बता दे की मध्यप्रदेश की बैतूल आईपीएस सिमाला प्रसाद ने फिल्म आलिफ में डायरेक्टर जैगाम इमाम और अली की बहन शम्मी का रोल निभाया है। यह फिल्म नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया में इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ क्वींसलैंड में बतौर वर्ल्ड प्रीमियर प्रदर्शित हुई थी और फरवरी 2017 में रिलीज हुई। खबर आई थी के मध्य प्रदेश मुख्यालय में तैनात आईपीएस सिमाला प्रसाद को दोबारा से बैतूल का SP बनाया गया है।

मध्य प्रदेसज की यह चर्चित लेडी पुलिस अफसर IPS सीमाला प्रसाद 2011 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। इससे पहले वह एमपी पीएससी (MPPSC) में सेलेक्ट होकर डीएसपी भी बनीं, परन्तु उन्हें कुछ इससे भी अच्छा करना था, इसलिए उन्होंने सिविल सर्विस (UPSC) की तैयारी की और 2011 बैच की आईपीएस अफसर बन गई।

आपको बता दे की आईएएस अफसर और सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद और साहित्यकार मेहरून्निसा परवेज की बेटी सीमाला प्रसाद को देश सेवा और बड़ा अफसर बनने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। इसके अलावा अभिनय की कला भी उनको अपने परिवार से ही प्राप्त हुई। स्कूल के दिनों में डांस और एक्टिंग में भाग ल्वेने का शौक रहा था और कई इवेंट्स में हिस्सा लेने के बाद वे सिविल सर्विस की तयारी करने लगी।

सीमाला प्रसाद पाने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास करके मध्यप्रदेश पीएससी में सिलेक्‍ट हो गई और उनकी पहली नियुक्ति डीएसपी के तौर हुई। सीमाला जी को सबसे पहले रतलाम में सीएसपी बनाया गया था, परन्तु उसके बाद वे UPSC की तैयारी में लग गई और साल 2011 में ही उनका आईपीएस में सिलेक्शन हो गया। सीमाला प्रसाद ने फिल्मो में भी अदाकारी की और अपने बचपन के सपने को भी पूरा किया। परन्तु देश की इस होनहार बेटी का प्रमुख मकसद अपनी ड्यूटी निभाना और देश सेवा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here