पाक की इस मांग पर BCCI ने ऐसी गारंटी मांगी की, दुनिया को मुँह नहीं दिखा पा रहा पड़ोसी देश

0
504

Presentation Photo

Mumbai: दुनिया का सबसे रहीस क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट बोर्ड है, तो वही पडोसी देश पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड बहुत ही खस्ता हालत में है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच देखने के लिए पूरी दुनिया के लोग बेताब रहते है, परन्तु दोनों पडोसी देशों के मध्य क्रिकेट रिश्ते राजनीतिक गरमा गर्मी से प्रभावित होते रहते हैं। यह दिक्कत क्रिकेट ही नहीं अन्य खेलों में भी दोनों देशों के बीच होने वाले मैच या एक-दूसरे के यहां किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के दौरान खिलाड़ियों को झेलनी पढ़ी है।

भारत और पाकिस्तान के मध्य इस खटास का सबसे बड़ा कारण पाकिस्तान की तरफ से भारत में अशांति फैलाने के लिए भेजे जाने वाले मिलिटेंट्स रहे हैं। जानकारों के मुताबिक यही वजह है कि जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2021 में भारत में क्रिकेट खेलने के लिए पहले से वीजा कंफर्म होने की गारंटी मांगी तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उसे पहले ‘नो टैरर गारंटी’ देने जैसा करारा जवाब देकर चुप करा दिया।

पाकिस्तान टीम में भारत में वर्ल्ड कप खेलने आना है

खबर के अनुसार इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप के बाद इस टूर्नामेंट के अगले संस्करण का आयोजन 2021 में भारतीय मैदान पर ही होना है। इसके साथ ही साथ 2023 में होने वाले ICC World Cup 2023 का आयोजन भी भारत को ही सौंपा गया है। इन दोनों टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत आना पड़ेगा, जो दोनों देशों के बीच चल रहे हालिया तनावपूर्ण रिश्तों के चलते उसके लिए बहुत दिक्कत वाला होने की उम्मीद है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी (ICC) से कहा है कि वह इन दोनों टूर्नामेंट में भाग लेने की रजामंदी तभी देगा, जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI उसे इस बात की लिखित गारंटी दे कि पाकिस्तानी टीम को वीजा हासिल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। पीसीबी चीफ वसीम खान (Wasim Khan) ने एक यूट्यूब चैनल से कहा था कि हम भारत में खेलने के लिए वीजा हासिल करने और खेलने की परमिशन हासिल करने में कोई परेशानी नहीं उठाना चाहते है।

आईसीसी के नियम पूरी तरह स्पष्ट होने की बात BCCI ने कही

आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI के एक अधिकारी ने मीडिया में बताया है कि पहले पाकिस्तान को ‘नो टैरर अटैक गारंटी’ देनी चाहिए। उन्होंने कहा, आईसीसी के नियम पूरी तरह स्पष्ट हैं कि किसी तरह का सरकारी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए, परन्तु यह क्रिकेट बोर्डों पर भी लागू होता है कि उनके संचालन में सरकार को निर्देश नहीं देने चाहिए।

रिपोर्ट्स की माने तो BCCI ने कहा खाई की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारतीय क्रिकेट बोर्ड से वीजा संबंधी आश्वासन मांगने से पहले इस बात की लिखित गारंटी देनी होगी कि सीमा पर किसी तरह की हरकत नहीं दिखाई जाएगी। बक्सी की मांग है की क्या PCB इस बात का लिखित आश्वासन दे सकती है कि पाकिस्तान सरकार सीमा पर भारत में किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होने देने, पाकिस्तानी साइड से सीजफायर का उल्लंघन नहीं करने या भारतीय धरती पर पाकिस्तान से किसी तरह की हरकत को नहीं होने देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here