Photo Courtesy: Twitter Video Crap
अमिताभ बच्चन वो सुपरस्टार है, जिसकी बराबरी करना बॉलीवुड में सभी के बस की बात नहीं। अमिताभ बच्चन साहब को इस बार दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। अमिताभ बच्चन साहब के कलाकार को तो एक साइड रख लीजिए सबसे पहले उनके अंदर के इंसान को समझिये।
बढ़ती उम्र के साथ अमिताभ बच्चन साहब आज पैसा भले ही ज्यादा नही कमा रहे हों, लेकिन इज्जत कमाने में वो सबसे लंबी रेस में आगे हैं। पहले सैंकड़ों किसानों का कर्ज चुकाया, फिर एक के बाद एक भारतीय सेना में शहीदों के परिवारों को सहायता दे रहे हैं। यह किस्सा उस समय का है, जब पुलवामा हमला हुआ था और 49 CRPF जवान शहीद हो गए थे।
इसके कुछ दिनों बाद अमिताभ बच्चन ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF जवान प्रदीप यादव की पत्नी नीरज यादव को मुंबई बुलाकर पांच लाख रुपये का चेक दिया था। भारतीय सेना में शहीद की बेटी को गले लगाते हुए उन्होंने बोला कि भविष्य में भी जो भी सहायता चाहिए तो मुझसे जरूर कहना।
बच्चन जिस बेटी से मिले थे वह CRPF के शहीद जवान प्रदीप यादव कीबेटी सुप्रिया थी, जो अपने शाहिद पिता के अंतिम संस्कार के वक़्त गिरकर बेहोश भी हो गई थी। सोशल मीडिया पर बेटी सुप्रिया को इस हाल में देखकर पूरे देशवाशयों की आँखें नाम हो गई थ। तब अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सुप्रिया को कुछ पल की ख़ुशी और दिलाशा दिया था।
Heart-wrenching video of 12-year-old daughter of martyred CRPF constable Pradeep Yadav who fainted soon after lighting the funeral pyre of her father in UP's Kannauj. pic.twitter.com/8Uow2cbtKQ
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 16, 2019
शहीद की बेटी के साथ बच्चन परिवार ने फ़ोटो भी खिंचवाई। शहीदों के परिवार वाले पांच लाख पाने से अधिक खुश इसलिए थे कि उन्हें अमिताभ बच्चन से मिलने का अवसर मिला। बिग बी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा भी उस समय मौजूद रहीं।
नीरज यादव से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चन परिवार ने शहीदों की माँ और पत्नियों से मिलकर बात की और उनकी परेशानी भी जानी। अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक और श्वेता ने नीरज व बेटी सुप्रिया के साथ फ़ोटो ली। बेटी सुप्रिया ने बताया कि बिग बी अमिताभ बच्चन से मिलकर बहुत खुश हूं।
When Amitabh Bachchan Ji Give Smile To Pulwama
Martyr Pradeep Yadav's Daughter. Jai Hind @SrBachchan Sir pic.twitter.com/WSeJXHX36I— sanatanpath (@sanatanpath) October 5, 2019
अमिताभ बच्चन ने कहा कि बेटी भविष्य की टेंसन न करना, हम आपके साथ खड़े हैं। जब भी किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए हो, फोन करना। बेटी को उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी दिया। इसके बाद महानायक अमिताभ बच्चन ने सभी शहीदों के परिवार वालो को दो दिन तक मुंबई के फाइव स्टार होटल में ठहराया और जुहू चौपाटी व मुंबई के अन्य स्थानों पर घुमाया।



