Ankit Sharma Image Credits: ANI And Twitter
Delhi: दिल्ली में IB में कार्यरत अंकित शर्मा (Ankit Sharma) के प्राण लेने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अनस है। इस मामले में अनस सहित अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें फिरोज, जावेद, गुलफाम और शोएब चांदबाग के रहने वाले हैं। किन्तु नया पकड़ा गया अनस (Anas) मुस्तफाबाद का रहने वाला है।
आपको बता दें की इनकी पहचान, CCTV फुटेज और चश्मदीद गवाहों की मदद से की गई है। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती हैं। अंकित शर्मा के केस में कुल 10 से 12 लोग शामिल थे। अंकित शर्मा केस में ताहिर हुसैन (AAP Leader Tahir Hussain) से भी पूछताछ चल रही है। दिल्ली में हुए उपद्रव के मामले में अब तक अलग-अलग केस में 100 से ज्यादा अस्त्र-शस्त्र बरामद हो चुके हैं।
दिल्ली पुलिस को अभी तक जनता के द्वारा 2162 वीडियो फुटेज मिले हैं, जिसमे कुछ फुटेज दो बार भी आए हैं। 1330 फुटेज अलग-अलग है। उत्तर पूर्वी दिल्ली उपद्रव में अपने प्राण खोने वाले IB कर्मचारी अंकित शर्मा (Ankit Sharma) की पोस्टमार्ट रिपोर्ट में अंकित के शरीर पर चोट के कुल 51 निशान मिले थे, इनमें 12 निशान चाकू के थे।
इससे पहले स्वयं भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि IB के अफसर अंकित शर्मा के साथ यह करतूत कैसे और किन लोगों ने की, इसका जल्द पर्दाफाश हो सकता है। जांच में जुटी एसआईटी को अहम सुराग हाथ लगे थे। एसआईटी को वह वीडियो हाथ लग गया था, जिसमें अंकित शर्मा केस के राज छुपे थे। यह वीडियो एक आम नागरिक ने भेजा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंकित केस में जिनको पकड़ा गया है, इनकी पहचान फिरोज़, जावेद, गुलफ़ाम, शोएब और अनस के रूप में की गई है। इसके पहले 12 मार्च को पुलिस ने सुंदर नगर से मुख्य आरोपी 23 साल के मोमिन उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया था। मोमिन से पूछताछ के बाद इन पांचों के नाम सामने आए थे। अंकित शर्मा मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को भी गिरफ्तार किया था, ताहिर का नाम भी एफआईआर में दर्ज है।
आपको बता दें की अंकित शर्मा का शव 26 फरवरी सुबह 8 बजे चांदबाग में नाले से मिला था। इसके बाद अंकित के पिता और भाई ने आप पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजन का आरोप है कि उपद्रव के दौरान ताहिर हुसैन के समर्थक अंकित को खींचकर ले गए और उनकी ऐसी दुर्दशा करने के बाद उसे नाले में फेंक दिया था।



