Image Credits: Social Media
Jaipur, Rajasthan: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आगामी फिल्म पृथ्वीराज चौहान (Prathviraj Chouhan Film) की शूटिंग अभी चल रही है और देश की जनता को इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार है। पृथ्वीराज चौहान के जीवन इस पर बन रही फिल्म की शूटिंग पर अब एक दिक्कत आ गई है। राजस्थान के जयपुर के रामगढ़ बांध पर चल रही पृथ्वीराज चौहान मूवी की शूटिंग को करणी सेना ने रुकवा दिया है।
आपको बता दें की राजपूत करणी सेना (Karni Sena) के लोगो ने अपनी मनमानी करते हुए पृथ्वीराज चौहान फिल्म की शूटिंग को रुकवा दिया है। इस हरकत की जानकारी करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने दी। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया गया है कि करणी सेना के पदाधिकारियों ने पृथ्वीराज चौहान फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी से मुलाकात की। इनका कहना है की करणी सेना को बताया गया था कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ हो सकती है।
करणी सेना की दबंगाई का वीडियो वायरल
वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है की करणी सेना के लोगो ने फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी मुलाकात की है। करणी सेना ने कहा है कि पहले फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें दिखाई जाए। इस संबंध में फिल्म यूनिट के साथ कल करणी सेना की मीटिंग हो सकती है। आपको बता दे की फिल्म निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी ऐतिहासिक धारावाहिक चाणक्य से लोकप्रिय हुए थे। उन्हें ऐतिहासिक फिल्म और धारावाहिक बनाने का अच्छा ख़ासा ज्ञान है। उन्होंने पिंजर, मोहल्ला अस्सी और जेड प्लस जैसी फिल्में भी बनाई हैं। एक और महाभारत, मृत्युंजय, उपनिषद गंगा जैसे धारावाहिक भी बनाये हैं।
https://twitter.com/ImMumin/status/1170781755181125633
इससे पहले मीडिया में आई खबर के अनुसार फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई और फिर दूसरे शेड्यूल की शूटिंग राजस्थान में होनी तर थी। इसमें अक्षय कुमार तो मेन लीड रोल में है। यह फिल्म तराइन युद्ध के बैकड्रॉप पर सेट होगी, जिसे इतिहासकार दुनिया की 100 निर्णायक लड़ाइयों में से एक मानते हैं।
सुनने में आया था कि फिल्म में अक्षय के अपोजिट संजय दत्त मेन विलन के रोल में है। वे इसमें मौहम्मद गौरी का किरदार निभाएंगे। रोल के लिए पहली पसंद बने संजय दत्त संजय इस फिल्म के साथ ही यशराज की शमशेरा भी कर रहे हैं। उसमें भी वे नेगेटिव लीड हैं। वह कहानी पृथ्वीराज चौहान से तकरीबन 700 साल आगे की है। संजय दत्त का इन दोनों फिल्मों के अलावा वे पानीपत में भी विलन थे और KGF 2 में भी विलन के रोल में नजर आएंगे।
जयपुर: पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग पर संकट।
जयपुर के रामगढ़ बांध पर चल रही शूटिंग को रुकवाया। श्री राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने रुकवाया शूटिंग। @kj_srivatsan pic.twitter.com/g7g2ITkujN— News24 (@news24tvchannel) March 14, 2020
Akshay Kumar Starer Bollywood Movie Prathviraj Chouhan Movie shooting stopped by Rajput Karni Sena in Jaipur. Rajput karni sena workers in Prathviraj Chouhan film set video goes viral.
आपको बता दे की इससे पहले फिल्म पद्मावती पर भी करणी सेना ने खूब उत्पात मचाया था और बहुत विवाद किया था, किन्तु फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं था और फिल्म ज़बरदस्त हिट रही है। हमें कुछ पाठकों ने बताया की करणी सेना यह सब पैसा वसूली और स्टंट करने के लिए करती है। इसके साथ ही साथ करणी सेना का राजनैतुक एंगल भी है। लोगो ने सवाल उठाया है की जब राजस्थान और दिल्ली में हिन्दू विरोधी उत्पात हो रहे थर तब राजपूत करणी सेना की देशभक्ति, वीरता और राजपूत ताकत और शान कहा चली जाती हैं।



