कांग्रेस की ज्योतिरादित्य सिंधिया पर इस कायराना हरकत से खलबली मची: Watch Video From Bhopal

0
539

Presentation Image From Social Media

Bhopal, Madhya Pradesh: भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया का मध्य प्रदेश में विरोध जारी है। कल शाम शुक्रवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद भोपाल में सिंधिया को कांग्रेस समर्थकों ने काले झंडे दिखाए गए। सिंधिया जब भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, तब भोपाल एयरपोर्ट जाते वक्त बीच रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

सिंधिया के काफिले को रोकने की कोशिश भी की गई। हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने सिंधिया के काफिले को सुरक्षित निकाल लिया। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंधिया पर जानलेवा हमला किया गया। उनकी गाड़ी पर कार्यकर्ताओं ने पत्थर बरसाए। शिवराज सिंह ने कहा कि मैं एमपी की कानून व्यवस्था से हैरान हूं और मामले की जांच की मांग करता हूं।

Jyotiraditya Scindia Joins BJP

वहीँ मध्यप्रदेश के मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन में बड़ा हादसा होते होते टल गया। जब कांग्रेस कार्यकर्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। तब कांग्रेस समर्थकों ने सिंधिया का पुतला भी जलाया। फिर पुतले में अचानक ब्लास्ट हो गया। हालांकि किस्मत अच्छी रही कि किसी कार्यकर्ता को गंभीर चोट नहीं आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया पर सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

Former Madhya Pradesh CM and BJP leader Shivraj Singh Chouhan on black flags shown to party leader Jyotiraditya Scindia in Bhopal: Law and order have collapsed in the State. There was an attempt to attack him by stopping his car and throwing stones at it.

मध्य प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख (MP BJP IT Cell Incharge) शिवराज सिंह दाबी (Shivraj Singh Dabi) ने भी इसका वीडियो ट्वीट करंट हुए लिखा की श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जब एयरपोर्ट जा रहे थे उस दौरान कमला पार्क और राजा भोज की स्टेचू के पास वीआईपी रोड पर उन पर अज्ञात लोगों के द्वारा हमला किया गया। काँग्रेस की बौखलाहट साफ दिख रही है गुंडों को पैसा देकर यह हरकत की जा रही है।

वही दूसरी ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्य सभा का नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा, आरएसएस और हिंदुत्व को लेकर कुछ बांटे लिखी हैं।

Jyotiraditya Scindia latest

दिग्विजय सिंह ने लिखा की राजमाता विजया राजे सिंधिया के लिए मेरे दिल में आज भी बहुत ज्यादा सम्मान है। 1970 में जब मैं राघवगढ़ नगर पालिका का अध्यक्ष था, उन्होंने मुझे जनसंघ से जुड़ने के लिए कहा था। किन्तु मैंने विनम्रता के साथ मना कर दिया। क्योंकि मैंने गुरु गोलवलकर के विचार पढ़े थे और कुछ RSS नेताओं के साथ भी मेरी बातचीत हुई थी। वे नहीं जानते कि देश को कितना नुकसान पहुंचा रहे। देश के सामाजिक तानेबाने को बर्बाद कर वे आइडिया ऑफ इंडिया, सनातम धर्म और हिंदुत्व के मूल चरित्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने लिखा की मैं नरेंद्र मोदी का प्रशंसक नहीं हूं, बल्कि उनके सबसे कटु आलोचकों में से एक हूं। लेकिन मैं उनके इस साहस, समर्पण और प्रयास का प्रशंसक हूं कि वह देश में ध्रुवीकरण का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते। मैंने ऐसे कार्यकर्ताओं को देखा है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन संघ के लिए समर्पित कर दिया। RSS के लिए उन्होंने अपना परिवार तक छोड़ दिया। लेकिन संघ के नए प्रचारक भी अब बदल गए हैं। संघ प्रचारकों की नई पौध में नरेंद्र मोदी सबसे चमकीला उदाहरण हैं। असल में दिग्गी राजा ने इस बार बिना विवाद के सिंधिया से लेकर मोदी और संघ को घेरने की कोशिश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here