साल 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तो उन्होंने संकल्प लेते हुए एक बात कही थी कि, देश में ना तो किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार होने देंगे और अगर किसी ने करने की प्रयास किया तो ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसी बात को धयान में रखते हुए मोदी सरकार ने एक नई पहल का आगाज किया है।
जिसके अंतर्गत अगर कोई सरकारी अफसर आपको किसी भी प्रकार से परेशान कर रहा है या किसी विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है तो आप डायरेक्ट पीएम प्रधानमंत्री मोदी को ऑनलाइन के जरिये से इस बारे में जानकारी दे सकते हैं।
आपको अपनी शिकायत डायरेक्ट प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाने के लिए किसी की परमिशन लेने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही आप प्रधानमंत्री मोदी से वार्तालाप करने का टाइम मांग सकते हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी को लगता है, की आपकी परेशानी सही है तो वो आपको मुलाकात का टाइम दे सकते हैं।
इसके अतिरिक्त अगर आप अपनी कोई बात भी प्रधानमंत्री मोदी से शेयर करना चाहते हैं, तो भी आप बिना किसी इजाजत के कर सकते हैं। ये शिकायत, भ्रष्टाचार की जानकारी या किसी अफसरों की शिकायत हिंदी और अंग्रेजी सहित 14 लैंग्वेज में लिखकर प्रधानमंत्री मोदी को भेजी जा सकती हैं।

आपकी यह शिकायत (Online Complaint) डायरेक्ट प्रधानमंत्री मोदी के पास जाएगी। सूचना पढ़ने के बाद अगर प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि आपकी शिकायत पर विचार करना चाहिए और कार्रवाई का निर्देश देना चाहिए, तो वो ऐसा कदम उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक आपको अपनी परेशानी पहुंचाने के लिए “http://pmindia.gov.in” में जाना होगा।
इसके बाद आपको Web Page को स्क्रोल करना होगा, जहां नीचे की ओर आपको “प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करें” विकल्प मिलेगा। इसके नीचे लिखा होगा “प्रधानमंत्री को लिखें”, इसके बाद आपको “प्रधानमंत्री को लिखें” पर Click करना है। इसके बाद एक नया Page Open होगा इसके अतिरिक्त आप “http://pmopg.gov.in/pmocitizen/Grievancepmohi.aspx” पर क्लिक करके भी डायरेक्ट भी इस पेज पर जा सकते हैं।
इसमें आपको अपना जानकारी जैसे नाम, पता,अपने देश का नाम, जेंडर, पिनकोड, ईमेल ईडी, जनपद, राज्य का नाम, मोबाइल नंबर की इन्फॉर्मेशन भरनी होगी। इसके बाद आपको एक कटेगरी का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें आपको अपनी शिकायत की कटेगरी चुनना होगी।
इसमें लोक शिकायतें, वितीय धोखाधड़ी, सुझाव, प्रधानमंत्री से मुलाकात, मैसेज, वित्तीय घोटाला और शुभकामनाएं जैसी विकल्प दिए गए हैं। इसके बाद एक टेक्स्ट बॉक्स दिखाई देगा, जिसमें आप अपनी शिकायत या बात को 4000 शब्दो में लिख सकते हैं। इसके साथ ही आप PDF फाइल भी अपलोड कर सकते हैं।



