PM मोदी की वजह से और Google भारत में 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, फायदे जानें

0
674
Google for India
Google CEO Sundar Pichai announces 10 billion dollars fund to bolster India's digital economy over the next 5-7 years. Excited to announce Google India Digitisation Fund. Through it, we'll invest Rs 75,000 crore into India over next 5-7 yrs, said by Google CEO Sundar Pichai.

Image Credits: Twitter

Delhi: इस खबर को जानकर अनेक भारतियों और IT क्षेत्र से जुड़े लोगो को बहुत सुकून मिलेगा। भारत फिरसे विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बातचीत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी और बताया कि दोनों के बीच कई अहम मुद्दे पर चर्चा हुई है।

उसके अलावा गूगल ने भारत में 75,000 करोड़ रुपए के निवेश करने की भी बात भी कही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा “आज सुबह सुंदर पिचाई के साथ बातचीत हुई। हमने कई विषयों पर बात की, खास तौर से तकनीक के जरिए भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के विषय में बातचीत की।” यह चर्चा सफल रही है।

आगे मोदी जी ने बताया की “सुंदर पिचाई और मैंने कोरोना के समय में उभर रही नई कार्य संस्कृति के बारे में बात की। हमने उन चुनौतियों पर भी चर्चा की जो वैश्विक महामारी स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में लेकर आई है। हमने डेटा सिक्योरिटी और साइबर सिक्योरिटी के महत्व के बारे में भी बात की।” इसके अलावा पीएम मोदी ने शिक्षा और डिजिटल इंडिया आदि सहित कई क्षेत्रों में गूगल के प्रयासों की सराहना की।

कहा गया है की भारत डिजिटल होने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और पीएम मोदी नागरिकों को पेपरलेस होकर डिजिटल माध्यम से भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। अब उनके इसी मिशन को सुंदर पिचाई का साथ मिल गया है। सुंदर पिचाई ने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सोमवार को घोषणा की है कि वह ‘गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड’ के माध्यम से भारत में अगले 5 से 7 वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

https://twitter.com/wangchuun/status/1282650254140047360

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि गूगल पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विज़न का समर्थन करके गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी ये निवेश इक्विटी इन्वेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल, इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोसिस्टम इन्वेस्टमेंट के जरिये करेगी। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा निवेश भारत के भविष्य और इसकी डिजिटल अर्थव्यवस्था में गूगल के आत्मविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि ये मिशन उनके लिए ‘बहुत व्यक्तिगत’ है।

गूगल के CEO के मुताबिक, “आज, भारत में लोगों को टेक्नोलॉजी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। टेक्नोलॉजीज की एक नयी पीढ़ी सबसे पहले भारत में आ रही है।” उन्होंने कहा कि हमारा निवेश भारत के डिजिटलीकरण के चार प्रमुख क्षेत्रों पर केन्द्रित होगा। इसमें हर भारतीय तक उसकी भाषा में सस्ती पहुंच और सूचनाओं को उपलब्ध कराना, भारत की जरूरत के मुताबिक नए उत्पाद और सेवाओं का निर्माण करना, कारोबारियों को डिजिटल बदलाव के लिए सशक्त करना और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में सामाजिक भलाई के लिए कृत्रिम मेधा और प्रौद्योगिकी लाभ पहुंचाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि सवाल ही नहीं उठता कि लोग भारत या विश्व में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि चुनौतियों से ही इनोवेशन होता है और गूगल का उद्देश्य है कि इससे न केवल भारत को फायदा मिल सकें बल्कि एक दिन भारत खुद नयी चीज़ो को इनोवेट कर पाए। पिचाई ने कहा कि मिलकर काम करने से अच्छे दिन आ जाएंगे। पिचाई और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद सोमवार को ‘गूगल फॉर इंडिया’ (Google For India) के छठे सालाना कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here