Presentation Image
Lucknow/Uttar Pradesh: किसी भी देश के लिए उसकी जनसंख्या बहुत मैंने रखती है। जनसंख्या देश की प्रगति और विकास पर असर डालती है। ऐसे में भारत की तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या परेशानी पैदा कर रही है, ओस वजह से आबादी के साथ साथ बेरोजगारी भी बढ़ रहे है। पहले भी कई दफा बढ़ती जनसंख्या को काबू करने के लिए आवाज उठ चुकी है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता ज़ाहिर की है।
भाजपा नेता और सांसद गिरिराज सिंह ने कहा था कि बढ़ती जनसंख्या हमारे देश के लिए एक चुनौती और परेशानी बन गई है। उन्होंने कहा था की अगर हम विकसित देशों के साथ हदम से हदम मिलाकर चलना चाहते है, तो हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा। हमें तेज़ी से बढ़ती आबादी को तत्काल कण्ट्रोल करने की जरुरत है। एक सख्त अधिनियम जो इस देश में सभी के लिए लागू होगा, चाहे वे किसी भी धर्म को मैंने वाले हो।
अब भारत में सबसे ज्यादा जनसँख्या वाले प्रदेश अर्थात उत्तर प्रदेश में जनसँख्या नियंत्रण बहुत जरुरी हो गया है। प्रदेश की सुरक्षा के लिए योगी सरकार कड़े से कड़े नियम अपना रही है प्रदेश में जल्द ही लागु होगा जनसँख्या नियंत्रण कानून। जन संख्या कानून, जो कि काफी समय से मुद्दा बना हुआ है, हर कोई चाहता है कि देश में तत्काल यह लागू कर दिया जाये, लेकिन अब सवाल यह खड़ा है कि क्या उत्तर प्रदेश की सरकार जल्द ही जनसँख्या नियंत्रण से संबंधित कोई कदम उठाएगी या नहीं, यह प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण तो है।
आपको बता दे की केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जनसंख्या नियंत्रण अभियान पर विचार करने का सुझाव दिया। 11 जुलाई जिस दिन विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है, उस दिन केंद्रीय मंत्री ने यह खत लिखा था। जनसंख्या दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों की बढ़ती जनसंख्या के प्रति सचेत करना है।
आपको बता दे की केंद्रीय मंत्री का कहना है कि राज्य की बढ़ती हुई जनसंख्या एक गंभीर समस्या है। जिसकी वजह से लोगों को प्रदेश की लाभकारी नीतियों, योजनाओं और संसाधनों का लाभ नहीं मिल पाता है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अपने पत्र में लिखा “आज विश्व जनसंख्या दिवस है। हमारे प्रदेश के लिए बढ़ती हुई जनसंख्या एक गंभीर समस्या है। जिसके चलते प्रदेशवासियों को प्रदेश की लाभकारी नीतियों, योजनाओं और संसाधनों का उपयुक्त लाभ नहीं प्राप्त हो पाता है। आज इस बात की नितांत आवश्यकता है कि हम प्रदेशवासियों को जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरूक करें और उनको प्रोत्साहित करें। इस पात्र मीडिया की सुर्खियां बन गया है।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण अभियान हमारे प्रदेश में आरंभ कर देना चाहिए। जिसको हम आगामी चुनाव पंचायत में लागू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तरह दो से अधिक बच्चे होने की स्थिति में आगामी पंचायत चुनाव में किसी को भी चुनाव लड़ने का अधिकार ना मिले। जनसंख्या दिवस के इस शुभ अवसर पर हमारा प्रदेश आपके नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण अभियान का आरंभ करने पर विचार करें।
आपको बता दें कि इससे पहले खबर यह आ रही थी कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने नई जनसंख्या नीति बनाने पर विचार किया है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने मार्च के महीने में यह कहा था कि प्रदेश की जनसंख्या 20 करोड़ के पार पहुंच गई है, जो की चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस विषय को लेकर हमारी सरकार बहुत गंभीर है और हम सबको मिलकर इस कार्यक्रम के लिए महिलाओं में फैसले करने की क्षमता विकसित करनी होगी। परिवार नियोजन पर महिलाएं चिंतन करें, तभी तो जनसंख्या नियंत्रण पर सफलता प्राप्त होगी।
CM योगी को लिखे पत्र में BJP मंत्री बालियान नें लिखा है कि “आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हमारे प्रदेश के लिए बढ़ती हुई जनसंख्या एक गंभीर समस्या है जिसके कारण प्रदेशवासियों को प्रदेश की लाभकारी योजनाओं का उपयुक्त फायदा नहीं मिल पाता है। आज इस बात की नितांत आवश्यकता है कि हम प्रदेशवासियों को जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागृत करें एवं उन्हें प्रोत्साहित करें हमारे प्रदेश। हमारे प्रदेश को जनसंख्या नियंत्रण अभियान का आरंभ करना चाहिए जिसको हम आगामी पंचायती चुनाव में शुरू कर सकते हैं जैसा कि उत्तराखंड में 2 बच्चों की नीति लागू की गई है।” इससे काफी असर पड़ेगा।
आपको बता दे की अभी की हालिया स्थिति में भारत विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है, जिसकी आबादी लगभग 137 करोड है। विश्व में पहले नंबर पर चीन है। देश की आजादी के वक़्त हम 34 करोड़ थे और अब बढ़कर करीब 137 करोड हो गए हैं। एक News Report के मुताबिक हर साल एक करोड़ साठ लाख आबादी बढ़ रही हैं।
ऐसा ज़ारी रहा तो अगले कुछ सैलून में भारत चीन को पीछे करते हुए विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनकर आबादी में नंबर एक हो जाएगा और हमारी आबादी डेढ अरब को पार कर जाएगी। हमारे सभी बडे प्रदेश की जनसंख्या दुनिया के किसी ना किसी देश की आबादी के बराबर है। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा आबादी है।



