पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने ऋषभ पंत से कहा, महेंद्र सिंह धोनी बनने का प्रयास ना करें: Pant Is Not Dhoni

0
502

दुनिया के महानतम विकेटकीपर में मशहूर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह बनने का प्रयास ना करते हुए अपना स्वाभाविक खेल खेलने की हिदायत दी है। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का फेन्स को नाखुश करने वाला फॉर्म सुधरने का नाम नहीं ले रहा। क्रिकेटर ऋषभ पंत बांग्लादेश के विरुद्ध खेले गए पहले टी20 मैच में भी रन बनाने में सफल नही रहे।

लगातार अवसर मिलने के बाद भी वह टीम के लिए योगदान करने में कामयाब नही रहे हैं। ऋषभ पंत को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। दुनिया के महानतम विकेटकीपर में मशहूर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह बनने का प्रयास ना कर अपना स्वाभाविक खेल पर ध्यान देने की नसीहत दी है।

क्रिकेटर रिषभ पंत ने जब से भारत के शुमार विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी की भारतीय टीम में जगह ली है उनपर सबकी निगाहे टिकी रहती है। टेस्ट क्रिकेट और लिमिटेड ओवर में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही 21 साल के इस युवा खिलाड़ी का कंपेयर महेंद्र सिंह धौनी के साथ किया जाने लगा।


पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गिलक्रिस्ट ने कहा, “मैं कंपेयर करने में ज्यादा भरोसा नहीं करता जैसा मैंने पहले भी बताया है। मुझे नही लगता भारतीय फैंस को धौनी के साथ उनका कंपेयर करना चाहिए। धौनी ने अपने जोरदार प्रदर्शन से हाई लेवल का नाम और पहचान स्थापित किया है। एक दिन शायद ही कोई इसकी बराबरी कर ले, लेकिन ऐसा शायद ही संभव हो।”

पूर्व खिलाड़ी गिलक्रिस्ट ने कहा, ऋषभ पंत एक बेहद ही प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर दिखाई दे रहे हैं। इतने कम समय मे उनके ऊपर इतना अधिक दबाव बनाने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी आशा करना की वह हर दिन धौनी जैसा खेले, सही नहीं। ऋषभ पंत को मेरी Advice है कि धौनी से जो भी आप सीख सकते हैं, वो सबकुछ सीख लीजिए लेकिन धौनी जैसा बनने की बराबरी ना करें। प्रयास करिए की जितना हो सकता है उतना सर्वश्रेष्ठ ऋषभ पंत बनें।


ऋषभ पंत को अच्छा प्रदर्शन ना करने की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन में उनको जगह नही दी गई, उनको बाहर रखा गया था। उनकोे टी20 टीम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का अवसर मिला है लेकिन संजू सैमसन उनका स्थान लेने के लिए तैयार बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here