
Image Credits: BCCI on Twitter
इंडियन प्रीमियर लीग IPL ने भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट पर एक अलग ही पहचान बना ली है। IPL के कारण से क्रिकेट की दुनिया को कई बड़े उभरते खिलाडी मिले हैं। लेकिन अब IPL में एक ऐसा परिवर्तन होने जा रहा है जो क्रिकेट को पूरी तरह परिवर्तित करने का दम रखता है। मीडिया की खबरों के मुताबिक BCCI इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ा परिवर्तन करने की प्लांनिग बना रही है।
सूत्रों से मिली खबरों की मानें तो BCCI IPL के अगले सीजन में पावर प्लेयर नियम लाने पर अपना अलग मत रख रही है। पावर प्लेयर नियम के अंतर्गत कोई टीम मैच में विकेट गिरने के बाद या ओवर समाप्त होने के बाद अपने खिलाड़ी को चेंज कर पाएगी।
इसका अर्थ ये है कि अगर किसी ओवर में Team को 6 रन बचाने हैं और अगर उस Team का गेंदबाज बाहर बैठा होगा तो कप्तान उसे अंतिम ओवर कराने के लिए मैदान पर उतार सकता है। चाहे वो प्लेइंग इलेवन में शामिल हो या नहीं। पावर प्लेयर नियम के अनुसार Team को अब 11 नहीं बल्कि 15 खिलाड़ी चयनित करने होंगे।
मैदान में आये 11 में से किसी भी एक खिलाड़ी को कप्तान कभी भी चेंज कर सकेगा और डग आउट में बैठे 4 खिलाड़ियों में से किसी एक को Team की स्थिति को देखते हुए मैदान में उतार सकेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विचार को BCCI के सीनियर अधिकारियों से रजामंदी तो मिल गई है लेकिन मंगलवार को मुंबई में होने वाली IPL गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में इस पर विचार किया जाएगा।
Mr. @SGanguly99 officially assumes office as President of the BCCI 📸📸 pic.twitter.com/D5rt6gTaA5
— BCCI (@BCCI) October 23, 2019
This photo was tweeted by BCCI when Sourav Ganguly has became BCCI President.
New Rules after @SGanguly99 BCCI Boss
Remodification of Contract of Test Specialist
Made D/N Test Possible Which never looking convinced for Prev BCCI Boss
IPL New Rule
A 'Power Player' can be used as a substitute for another if the situation demands decisive action pic.twitter.com/TnWb7rh8nm
— Maniraj Ganguly (@MGanguly99) November 4, 2019
वैसे बताया जा रहा है कि IPL से पहले इस Rule को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लागू किये जाने की उम्मीद है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 8 नवंबर से Start हो रही है। T-20 Cricket Match की तर्ज में खेले जाने वाला ये टूर्नामेंट 1 दिसंबर तक चलेगा।
इस लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को IPL में अच्छी कीमत भी मिलती है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के लिए ये टूर्नामेंट और खास हो जाता है। साथ ही इस बार IPL फ्रेंचाइजियों की निगाहे, इस बार पावर प्लेयर Rule पर भी होगी, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Use के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।



