
आज सोशल मीडिया की दुनिया के लिए एक अहम् खबर दिल्ली से आ रही है। उत्तरप्रदेश STF (Special Task Force) के अधिकारियों कल दिल्ली से एक Youtuber को गिरफ्तार किया है। इस Youtuber Isa Rahi के 30 लाख से भी ज्यादा Subscribers थे। STF अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि दिल्ली के YouTuber Isa Rahi ने अपने चैनल पर फॉलो बढ़ाने के लिए कथित साइबर धोखाधड़ी की है, इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने गिरफ्तार किया है।
Special Task Force अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को लखनऊ से एसटीएफ टीम ने मंगलवार शाम को जामिया नगर (Jamia Nagar) में अपने आवास से पकड़ लिया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी राही (Accused Isa Rahi) ने उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की एक फर्जी वेबसाइट (Fake Website) बनाई थी और इसका इस्तेमाल करके अपने YouTube चैनल पर दर्शकों की संख्या बढ़ाई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स ले अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, विशाल विक्रम ने कहा, “मदरसा शिक्षा बोर्ड (Uttar Pradesh Madrassa Board) के एक अधिकारी ने इस साल जून में यूपी पुलिस से शिकायत की थी की मदरसा बोर्ड के नाम से फ़र्ज़ी वेबसाइट चल रही थी।”
सिंह ने कहा, “इस मामले को एसटीएफ की साइबर टीम ने राही को उठाया, जिसमें पाया गया कि दिल्ली के जामिया नगर से 24 वर्षीय राही (24 year old Isa Rahi) द्वारा उक्त फ़र्ज़ी वेबसाइट संचालित की जा रही थी और मंगलवार शाम को उसे उठा लिया गया।” प्रारंभिक जांच के दौरान, राही ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने 2016 में डोमेन खरीदा था और तब से नियमित रूप से इसे नवीनीकृत कर रहा था।
आरोपी ने यह भी कहा कि वह मूल वेबसाइट से जानकारी और विवरण को कॉपी करके अपनी फेक वेबसाइट के माध्यम से अपलोड कर रहा था, जिससे अधिक दर्शकों को आकर्षित करने के लिए इसे प्रामाणिक रूप दिया जा सके। इस वेबसाइट पर वह अपने YouTube चैनल को प्रमोट कर रहा था। ताकि व्यूज बढ़ाये जा सके।
राही ने अपने YouTube चैनल पर लोगो को “सदस्यता” देने के लिए वेबसाइट पर निर्देश दिए थे, जहां उन्होंने वीडियो पोस्ट किए जैसे कि वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड या ड्राइवर लाइसेंस कैसे प्राप्त करें। यहाँ पर राही को साइबर फ्रॉड के केस में अरेस्ट कर लिया गया है। उत्तरप्रदेश मदरसा बोर्ड की फेक वेबसाइट बनाना और लोगो को बेवकूफ बनान अब राही को भारी पढ़ गया है। यह सब Subscribers बढ़ाने के लिए किया गया।



