रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चुनोती, हम तुम्हें सुकून से मरने भी नहीं देंगे।

0
403

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि पड़ोसी देश के आतंकवादियों द्वारा भारत के समुद्री मार्गो और तटों का उपयोग आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए किए जाने से मना नहीं किया जा सकता लेकिन हम समुद्री रक्षा और तटीय के लिए प्रतिबद्ध हैं।

केरल के कोल्लम में माता अमृतानंदमयी देवी के 66वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित प्रोग्राम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत उन्हें सुकून से मरने भी नहीं देंगे जो उसको परेशान करेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुलवामा में हुआ हमले के बाद वायु सेना द्वारा बालाकोट में आतंकवादियों की निंदा करते हुए किए गए हमले की बात का हवाला दे रहे थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि, “हम इस बात से मना नहीं कर सकते हैं कि हमारे पड़ोसी देश के आतंकवादी हमारे तटों पर बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं जो कि कच्छ से केरल तक फैला है। एक रक्षा मंत्री के रूप पर मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमारे देश की समुद्री रक्षा पूरी तरह से ताकतवर है।”


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हम पूरी तरह से समुद्री और तटीय रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।” पुलवामा हमले की बात करते हुए उन्होंने बताया कि “हमारे देश का कोई भी नागरिक हमारे वीर भारतीय सैनिकों द्वारा दी गई कुर्बानी को कभी नहीं भूल सकता है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आप इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि पुलवामा हमले के कुछ दिन बाद, हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में हमले को अंजाम देने में सफलता हासिल की थी। हम किसी को परेशान नहीं करते हैं लेकिन अगर कोई हमें परेशान करेगा तो हम उन्हें सुकून से मरने भी नहीं देंगे।”


उन्होंने कहा, “वैसा जो देश अपने वीर भारतीय सैनिकों की कुर्बानी याद नहीं करता, उसे इस दुनिया में कहीं सम्मान नहीं मिलता है।” रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “यह न भूलें कि जिन वीर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए कुर्बानी दी, उनका भी परिवार है, उनके भी माता-पिता हैं, उनकी भी पत्नी है, बच्चे है। हम उनके साथ हर परिस्थिति में खड़े हैं और सैनिकों के परिवारों द्वारा दी गई कुर्बानी का आदर करते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here