राफेल लेने फ्रांस गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के दिन भारत को राफेल मिल गया है। राफेल से भारत की शक्ति बढ़ेगी। रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि राफेल का अर्थ आंधी होता है। ये पल हमारी सेनाओं के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है।
उन्होंने बताया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत की रक्षा प्रणाली को शक्तिशाली किया। मैं उनका नमन करता हूं। उन्होंने बताया कि मैं फ्रांस का शुक्रगुजार हूं कि वो केवल रक्षा ही नहीं अन्य मुद्दों में भी भारत का साथ देकर उसके साथ खड़ा है।
फाइटर जेट रफाल कई मायनों में महत्वपूर्ण है। ANI ने भारत को मिलने वाले राफेल की फोटो जारी की थी। मिसाइल कंपनी MBDA के मुताबिक, राफेल में दो ऐसी मिसाइलें लगी हैं, जिसकी वजह से भारत हवाई हमले में दुनिया में शक्तिशाली साबित हो सकता है।
Ready for take off in the newly inducted Rafale pic.twitter.com/iNcsx3KUdO
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 8, 2019
राफेल में मेटेओर और स्कैल्प दो ऐसी मिसाइल लगी हैं जो भारतीय एयरफोर्स के लिए गेमचेंजर सिद्ध होंगी। स्कैल्प लॉन्ग रेंज की जिसके रहते राफेल को दुश्मन के क्षेत्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। स्कैल्प मिसाइल लंबी दूरी तक दुश्मन को मार गिराने और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे Operation के लिए ही बनी है।
600 Km तक मार करने वाली 1300 Kg वजनी स्कैल्प से राफेल राजस्थान से ही पाकिस्तान के करांची जैसे दूसरे बड़े शहर को निशाना बनाकर उसे ध्वस्त कर सकता है। इसमें 100 Km तक मार करने वाली दूसरी मिसाइलें भी लगाई गई हैं।
#WATCH Defence Minister Rajnath Singh after taking a sortie in the #Rafale jet : It was a very comfortable and smooth flight. It was an unprecedented moment, I had never thought that one day I will fly at super sonic speed in a combat aircraft. #France pic.twitter.com/PUmbUz5UCg
— ANI (@ANI) October 8, 2019
मिटिऑर मिसाइल हवा में ही रहे हमले को रोकती है। यह बियॉन्ड विजुअल रेंज की सबसे मारक मिसाइल है। इस मिसाइल को MBDA ने इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और स्वीडन की मांग को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है।
मिटिऑर एडवांस रडार गाइडेड मिसाइल है। यह किसी भी प्रकार के मौसम में मिसाइलों और विमानों को ध्वस्त कर सकती है। सबसे खास बात यह कि राफेल का रडार दुश्मन के रडार को भी मार गिराने में सक्षम है।



