राफेल में लगी हैं दो खतरनाक मिसाइले, जो दुश्मन को पलक झपकते ही कर देंगी नेस्तानाबूत

0
500

विजयदशमी के दिन भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फ्रांसीसी कंपनी डैसो के प्रोडक्शन प्लांट बोर्दू में शस्त्र पूजन करके और प्रथम फाइटर जेट भारत के नाम कर दिया। फाइटर जेट रफाल कई मायनों में बहुत खास है।

मिसाइल कंपनी MBDA के मुताबिक, रफाल में दो ऐसी मिसाइल लगी हैं, ज‍िसकी वजह से भारत हवाई हमले में दुनिया में शक्तिशाली साबित हो सकता है। राफेल में मेटेओर और स्कैल्प दो ऐसी Missiles लगी हैं जो भारतीय एयरफोर्स के लिए गेमचेंजर सिद्ध होंगी।

स्कैल्प मिसाइल की खासियत

स्कैल्प लॉन्ग रेंज की जिसके रहते राफेल को दुश्मन के क्षेत्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। स्कैल्प मिसाइल लंबी दूरी तक दुश्मन को मार गिराने और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे Operation के लिए ही बनी है। 600 Km तक मार करने वाली 1300 Kg वजनी स्कैल्प से राफेल राजस्थान से ही पाकिस्तान के करांची जैसे दूसरे बड़े शहर को निशाना बनाकर उसे ध्वस्त कर सकता है।

मिटिऑर मिसाइल की खासियत

इसमें 100 KM तक मार करने वाली दूसरी मिसाइल भी लगाई गई हैं। मिटिऑर मिसाइल हवा में ही रहे हमले को रोकती है। यह बियॉन्ड विजुअल रेंज की सबसे मारक मिसाइल है। इस मिसाइल को MBDA ने इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और स्वीडन की मांग को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है।

मिटिऑर एडवांस रडार गाइडेड मिसाइल है। यह किसी भी प्रकार के मौसम में मिसाइलों और Fighter Jets को ध्वस्त कर सकती है। सबसे खास बात यह कि राफेल का रडार दुश्मन के रडार को भी मार गिराने में सक्षम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here