प्रसिद्ध कार कंपनी Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च करेगी, एक चार्ज पर 300 KM चलेगी

0
1687
Citroen eC3 Car
Citroen eC3 is EV car, 29.2 kWh battery, 320km claimed range, 0-60kph in 6.8s, 26cm Infotainment screen. Citroen eC3 in India soon.

Delhi: दोस्तों भारत जनसंख्या के आधार पर एक बहुत बड़ा बाजार है। जिस वजह से ढेरों अंतरराष्ट्रीय कंपनियां आज भारत में अपने पैर जमाने में लगी हुई है। ऐसे में ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कई जानी-मानी कंपनियां भारत में अपने सुप्रसिद्ध मॉडल लॉन्च करने वाली है। अभी हाल ही में यूरोप की एक अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी जो सिटीजन (Citroen) के नाम से प्रसिद्ध है, ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3 भारत में लांच करने की घोषणा कर दी।

जानकारी में आया है कि, यह कार की डिलीवरी ग्राहकों को फरवरी मंथ से मिलनी शुरू हो जाएगी। इसे अभी आप कुछ अमाउंट टोकन मनी के तौर पर जमा कर के कार को बुक कर सकते हैं। इस कार के लांच होने से पहले ही इसकी काफी चर्चा हो रही है।

जहां एक और उसके बेहतरीन टेक्नोलॉजी एवं फीचर्स है, तो वहीं दूसरी ओर बैटरी से मिलने वाला 300 का एवरेज ग्राहकों को लुभा रहा है। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स एवं बैटरी के साथ इंजन कैपेसिटी के बारे में, साथ ही कितनी कीमत चुकानी पड़ सकती है इसे अपने घर लाने के लिए।

सिट्राजीन eC3 कार के वैरीअंट एवं फीचर

सिट्राजिन कंपनी ने eC-3 कार के इस मॉडल में सभी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। जैसे एंटरटेनमेंट के लिए आपको 10 इंच की टचस्क्रीन का एक कंपलीट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट देखने मिलेगा। बेहतरीन साउंड के लिए हाई डेफिनेशन चार स्पीकर्स जो चारों डोर्स पर लगाए जाएंगे। पैसेंजर सिक्योरिटी के लिए एयर बैग।

एडवांस ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी में एबीएस अर्थात एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम एवं ई बी डी अर्थात इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए हुए हैं। ड्राइवर को सीट हाइट एडजेस्टेबल फीचर दिया है। इसका इंटीरियर और एक्सटीरियर बेहद खूबसूरत बनाया गया है। ये एक हैच बैक कर सेगमेंट में आती है।

eC-3 की बैटरी एवं इंजन कैपेसिटी

eC-3 को ice वर्जन की तरह 2 वेरिएंट में लांच किया जाएगा। एक मॉडल का नाम होगा “लाइव” एवं दूसरे मॉडल का नाम होगा “फील”। इसमें पावरफुल 29 किलो वाट की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे कार के फ्रंट एक्सल में लगी हुई इलेक्ट्रिक मोटर रन होगी। ये मोटर कार को सिर्फ 6.8 सेकंड में ही 60 की स्पीड में पहुंचाने में सक्षम है।

ड्राइविंग के मामले में यह एक स्मूथ एक्सपीरियंस देने वाली कार है। जिसे हायर स्पीड पर चलाएं तो 107 किलोमीटर प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड हमें मिलने वाली है। इलेक्ट्रिक इंजन 57 बीएचपी का पावर जनरेट करेगा, वहीं इसका टॉर्क 143 एनएम के करीब होगा। हॅचबैक कार होने की वजह से इस इंजन कैपसिटी में भी यह आपको बेहतरीन माइलेज और पिकअप देगी।

कंपनी का दावा, मिलेगा 300 से अधिक का एवरेज सिंगल चार्ज में

इस कार के एवरेज की चर्चा हर तरफ हो रही है। इलेक्ट्रिक कार में ड्राइविंग के दौरान हमें दो मोड दिए जा रहे हैं। एक होगा इको मोड जिससे बैटरी हमें बेहतर से बेहतर एवरेज देगी पर पिकअप थोड़ा सा स्लो होगा। दूसरा स्टैंडर्ड मोड जिसमें पिकअप तो तेज हो जाएगा, परंतु एवरेज कुछ प्रतिशत कम प्राप्त होगा।

कार चलाने के शौकीन अपनी मनमाफिक मोड को चूस कर सकते हैं। वही इस कार का एवरेज 320 किलोमीटर प्रति चार्ज कंपनी ने दावा किया है। जो ARAI संस्था के स्टैंडर्ड मापदंड द्वारा सर्टिफाइड भी है।

इस कार से होगा कंपटीशन, इसकी कीमत और वारंटी

कार के चार्जिंग की बात करें, तो इसमें 3.3 किलो वाट की कैपसिटी का चार्जर दिया गया है, जिससे बैटरी की 80 परसेंट तक की चार्जिंग मात्र 57 मिनट में हो सकेगी। परंतु आखिरी के 20 प्रतिशत को फुल चार्ज करने के लिए करीब 10 घंटे का समय लगने वाला है। वही इस कार की कीमत 8 लाख से 11 लाख RS के बीच बताई गई है।

इस सिट्राजिन कार की बैटरी में 1.4 लाख किलोमीटर या 7 साल की वारंटी मिलेगी। दोस्तों इसे भारतीय बाजार की प्रसिद्ध टाटा टियागो हैचबैक कार से कंपेयर किया जा रहा है। हालांकि लग्जरी के मामले में यह टिएगो आगे को पीछे छोड़ती दिख रही है। फिलहाल सभी को फरवरी का इंतजार है, जब यह कार हमें सड़कों पर देखने मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here