Tiktok समेत चीनी APP पर भारत में बैन से ड्रैगन आगबबूला, फूंखकर फुस्सी बयान दिया, जानें

0
560

Presentation Photo

Delhi: लद्दाख में चीन की सेना द्वारा की गई हरकत के बाद स्ट्रिक्ट हुई भारत सरकार ने अब चीन को सीमा के अलावा आर्थिक मोर्चे पर घेरते हुए देश में टिक टोक अमित 59 चीनी ऐप पर बैन (59 Chinese APP Banned in India including Tiktok) लगा दिया है और गूगल को अपने प्ले स्टोर से उस सभी ऐप को हटाने का आदेश भी दे दिया है। भारत की इस कार्रवाई से चीन चिंता से घिर गया है और इस पर दुख जताते हुए स्थिति पर नजर रखने की बात करने लगा है।

भारतीय क्षेत्र गलवान घाटी में दबंगई दिखा रहे चीन ने भारत के इस कार्यवाही के बाद अब अंतरराष्ट्रीय कानून की दुहाई देना शुरू कर दिया है। चीन के विदेश मंत्री के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने भारत के चीनी ऐप्स पर बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘चीन को काफी चिंता है और वह स्थिति की समीक्षा कर रहा है।’ अपनी मनमानी करने वाला चीन अब अंतरराष्ट्रीय कानून का ज्ञान देने लगा है।

चीनी अधिकारी ने ने कहा, ‘हम कहना चाहते हैं कि चीनी सरकार हमेशा से अपने कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय नियमों को पालन करने को कहती रही है। भारत सरकार को चीनी समेत सभी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के कानूनी अधिकारों की रक्षा करने की जिम्मेदारी है।’ अब भारत सरकार ने सोमवार को 59 चाइनीज ऐप्स को बैन करने का बड़ा फैसला ले लिया है। तो चीन घुटने पर आ गया है।

भारत के इस क़दम से चीन में ग़दर मच गया है और उसने अपने बयान में कहा है कि वो जल्द ही इसकी पूरी समीक्षा कर के आगे क़दम उठाएगा। चीन ने कहा है कि वो भारत सरकार के इस क़दम से बहुत चिंतित है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लीजियान ने दावा किया कि चीन की सरकार का हमेशा इस बात पर जोर रहता है कि चीनी कम्पनियाँ अंतरराष्ट्रीय नियम और स्थानीय रूल्स को फॉलो करते हुए दूसरे देशों में कारोबार करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के हितों की रक्षा करना भारत सरकार की जिम्मेदारी है।

Zhao Lijian, Chinese Foreign Ministry spokesperson says that We want to stress that Chinese Govt always asks Chinese businesses to abide by international and local laws-regulations. Indian Govt has a responsibility to uphold the legal rights of international investors including Chinese ones. China is strongly concerned, verifying the situation.

बैन किए गए ऐप्स की सूचि में बहुत पॉप्युलर ऐप्स शामिल हैं और TikTok, Viva Video, UC Browser, ShareIt और अन्न बड़े ऐप्स हैं। ऐप्स को बैन किए जाने की वजह इनका चाइनीज होना ही नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा और एकता को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम मानते हुए ऐसा किया गया है। करीब 59 ऐप्स को जल्द ही गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा दिया जाएगा।

अब मीडिया में खबर आई है की TikTok ने भी अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि भारत सरकार ने चीन के 59 एप्लीकेशंस को प्रतिबंधित किया है और वो इस आदेश का पालन करेंगे। इसके अलावा TikTok ने ये भी बताया है कि उसके लोग भारत सरकार में इस मामले से जुड़े लोगों के संपर्क में है और जल्द ही वो उनसे मिल कर अपना स्पष्टीकरण देंगे। TikTok ने कहा कि वो भारत सरकार के नियम-क़ानून के दायरे में रहते हुए डेटा की प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर पूरा ध्यान रख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here