प्रोफेसर ने 1750 BC के लेख से सीखा और मेसोपोटामिया सभ्यता का स्वादिष्ट खाना बनाया, जानें अभी

0
784

Image Credits: Twitter(@Bill_Sutherland)

Delhi: आज लोगो ने इतिहास तो बढ़ा ही होगा और इतिहास के बारे में जानने में आपकी बहुत दिलचस्पी भो होगी। क्या आपने कभी सोचा है की आज से 3050 साल पहले अर्थात 1750 ईसा पूर्व के लोग अपना भोजन कैसे पकाते होंगे। आपको इतिहास के साथ साथ उस समय के भोजन के बारे में भी सोचना चाहिए। आपने नहीं सोचा, परन्तु एक प्रोफ़ेसर ने सोचा भी और सीखकर पकाया भी।

यहाँ बात हो रही है सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक महत्वपूर्ण सभ्यता मेसोपोटामिया सभ्यता की। वैसे यह मेसोपोटामिया सभ्यता टाइगरीस और यूफ्रेट्स नदी के बीच विकसित हुई और बसी थी, जो आज के वक़्त में इराक, कुवैत, इरान, सीरिया और तुर्की के कुछ हिस्सों को मिलकर बनती है। उस वक़्त वहां मुस्लिम राज ना होकर मेसोपोटामिया राज था और उन लोगो का धर्म भी मेसोपोटामिया धर्म था, जो आज लुप्त हो चुका है।

मेसोपोटामिया सभ्यता के समय में खान पान (Mesopotamia Food), जीवन जीने के तौर तरीके और कला आज की आधुनिक सभ्यता से बहुत अलग थी। वहां के वक़्त में और आज के वक़्त में भोजन भी बिलकुल अलग था। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर बिल सूथरलैंड (Bill Sutherland) की कोशिश से आज के समय में सोशल मीडिया यूजर्स मेसोपोटामिया सभ्यता (3050 साल पुरानी सभ्यता) के उस स्वादिष्ट पकवान (MESOPOTAMIAN FOOD) और खाने को देख पा रहे है।

प्रोफेसर बिल सूथरलैंड ने अपने ट्विटर अकाउंट से ऐसे 6 ट्वीट किये है, जिसमें प्रोफेसर ने मेसोपोटामिया सभ्यता के दौर की 6 रेसिपी (पकवान) को बना कर पोस्ट (Methods of Food Preparation in Mesopotamia 1750 BCE) किया है। इस ट्वीट में एक टेबलेट का भी जिक्र है, जिसमे 1750 BCE की तारीफ दर्शाई हुई है। सूथरलैंड ने सभी तैयार की गए पकवान की फोटो भी पोस्ट की है, जो उन्होंने इस प्राचीन टेबलेट के लेख को डिकोड करके सीखकर बनाये है।

आपको बता दे की प्रोफेसर बिल सूथरलैंड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हर पकवान के स्वाद के बारे में भी विस्तार से वर्णन किया है। यदि आपको इतिहास में बनने और पकाये जाने वाले स्वादिष्ट खाने की जानकारी चाहिए, तो इस इस ट्वीट में मेसोपोटामिया के समय के पकवानों का आनंद आज देखकर ले सकते हैं और प्रोफेसर द्वारा बताये गए तरीके से इन पहवानों को बनाने की एक कोशिश भी कर सकते है।

प्रोफेसर के पहले ट्वीट में दो फोटो देश सकते है, जिसमें एक तरफ पत्थर के टैबलेट पर छपी पकवान की रेसिपी है, तो दूसरी तरफ उससे बनाया गया पकवान दिखाया गया। प्रोफेसर ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने लॉकडाउन को बहुत फील किया, लेकिन बाद में कुछ कारणों से टैबलेट पर छपी इन रेसिपी को बनाने का निर्णय किया। मेसोपोटामिया भोजन को खाकर काफी आनंद आ रहा है।

प्रोफेसर ने यह ट्वीट 28 जून को किया था, जिस पर अबतक 56400 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और 17200 से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने पूरी दुनिया के लोगो को हैरानी में डाल दिया है और अब लोग इस लहणे पर और रिसर्च की मांग भी करने लगे है। आने वाले दिनों में इस प्राचीन सभ्यता से जुडी और जानकरी सामने आ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here