
File Photo
Mumbai: गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) हिंदी सिनेमा के संगीत सम्राट थे। बॉलीवुड के महान हस्तियों में शामिल गुलशन कुमार भला ही आज इस दुनिया में नही है, परन्तु फिर भी लोगों के लिए उनकी सफलता की कहानी प्रेरणादायक है। फ़िल्म निर्माता होने के अलावा संगीत कंपनी ‘टी-सीरीज’ के मालिक गुलशन कुमार ने बहुत कम समय में ही सफलता का मुकाम हासिल कर ली थी।
उन्होंने खुद को एक सफल इंसान के रूप में बॉलीवुड में स्थापित किया, अपितु कई और गायकों के करियर को भी एक नई उच्चाई दी। तो चलिए आज हम आपको मूल रूप से दिल्ली से संबंध रखने वाले गुलशन कुमार के जीवन से जुड़ी बातें आज आप जानेंगे, जो जानना जरुरी भी है। दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में जन्मे गुलशन कुमार का पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ था और उनके पिता का नाम चंद्र भानु दुआ था।
टी-सीरीज (T-Series) को 1983 में दिल्ली में गुलशन कुमार ने शुरू (Founder) की थी। टी-सीरीज की पहचान पहले भक्ति संगीत (Bhakti Song) के लिए थी, लेकिन बाद में बॉलीवुड के तमाम गाने टी-सीरीज के स्टूडियों में तैयार होने लगे। इसके बाद कंपनी ने फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाए। गुलशन कुमार के निधन के बाद भूषण कुमार ने साल 2006 में टी-सीरीज का यूट्यूब चैनल (Youtube) बनाया और आज कई करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर यह नंबर एक पर काबिज़ है।
गुलशन कुमार के पिता चंद्रभानु अपने परिवार के जीवन यापन के लिए दिल्ली के दरियागंज में जूस की दुकान चलाते थे, जिनमें उनका साथ बेटे गुलशन दिया करते थे। कुछ समय बाद गुलशन के पिता ने जूस का कारोबार छोड़ गाने के कैसेटस की दुकान चालु की, जहां वह सस्ते दामों में गाने की कैसेटस बेचते थे।
On the 5th of May, 1956, The great singer Gulshan Kumar Sir was born. His devotional songs mesmerized us and also developed bhakti and spirituality among all of us#GulshanKumar #Singers #Artist #Films #Television #Cinema #Movies #Bhakti #Devotion #Spirituality #SanatanDharma pic.twitter.com/lgtZAmAgCA
— अविक शाहा (@AvickSaha_) May 5, 2021
कैसेटस की दुकान खोलने के बाद कुछ ही समय में गुलशन कुमार और उनके पिता की जिंदगी में वो पल आया, जब उन्होंने दिल्ली के नोएडा में “टी-सीरीज” नाम की एक म्यूजिक कम्पनी खोल दी और फिर बाद में मुम्बई की ओर निकल गए। ये तो सभी जानते हैं कि गुलशन कुमार एक फ़िल्म निर्माता होने के अलावा एक अच्छे गायक भी थे। उनके गाये गानों को लोग आज भी खूब सुनना पसंद करते है। यही नही उनका एक भक्ति गाना जिसका नाम ‘मैं बालक तू माता शेरा वालिए’ है, वो लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।
इस कंपनी के चलते गुलशन कुमार बॉलीवुड को कई सालों तक बहुत अच्छे गाने दिए। यही नही सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू जैसे उम्दा गायक को गुलशन कुमार ने ही टी-सीरीज (T-Series) से बॉलीवुड (Bollywood) में लांच किया था, जिसके बाद इन गायकों ने ना सिर्फ अपने दर्शकों का बल्कि देश-विदेश में भी हर किसी का का मन मोह लिया। ये सभी गुलशन कुमार की ही देन है।
What happened to Bhajan singer Gulshan Kumar? Please read and share. pic.twitter.com/LOk7AIE1ZR
— Shinju (@swadesh1947) December 16, 2020
गुलशन कुमार ने अपनी कंपनी के जरिये संगीत को हर घर में पहुंचाने का काम किया था। परन्तु साल 1997 में एक ऐसी घटना हुई की सभी हैरान हो गए थे। आपको याद हो की साल 1997 में 12 अगस्त को मुंबई के एक मंदिर के बाहर कुछ बदमाशों ने गुलशन कुमार को गो-ली मार दी थी, जिसके बाद इस घटना से हर कोई हैरान रह गया था।
हालांकि बाद में ये पता चला कि गुलशन कुमार के साथ किये गए इस कांड के पीछे अंडर-वर्ल्ड का हाथ था। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक़ गुलशन कुमार ने अंडर-वर्ल्ड की ओर से जबरन वसूली देने से साफ इंकार कर दिया था। गुलशन कुमार के जाने के बाद टी-सीरीज कंपनी को उनके बेटे भूषण कुमार और बेटी तुलसी कुमार ने संभाला और आगे बढ़ाया। आज यूट्यूब में भी T-Series दुनिया का सबसे बड़ा चैनल है।
Gulshan Kumar: On birthday of singer gulshan kumar know his life story https://t.co/Zxd3vZkIKh pic.twitter.com/upineFOaqD
— Middle East Headlines (@m_e_headlines) May 5, 2020
साल 2019 में भारत की म्यूजिक कंपनी T-Series का यूट्यूब चैनल पर 10 करोड़ सब्सक्राइबर के साथ दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बन गया था। सब्सक्राइबर (Subscriber) की लड़ाई में टी-सीरीज ने गेम कॉमेंटेटर चैनल Pew Die Pie को पीछे छोड़ा था। टी-सीरीज के पास इस समय 10 करोड से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए हैं। बता दें कि टी-सीरीज और प्यूडीपाई (Pew Die Pie) की नंबर 1 (Ek Number) की लड़ाई उस वक़्त 8 महीने चली थी। फिर मार्च 2019 में टी-सीरीज ने 1 लाख सब्सक्राइबर के साथ प्यूडीपाई को पीछे छोड़ा था।



