रिफ्यूजी कैंप में बचपन बिताने वाला बच्चा बना दुनिया का बेस्ट स्पिनर राशिद खान: Story of Rashid Khan

0
1046
Rashid Khan Story
Rashid Khan profile and biography and Cricket Career. Afghanistan Cricketer Rashid Khan Success Story in Hindi. Right Now world best spinner in cricket is Rashid Khan From Afghanistan. Rashid Khan Straggle story.

File Photo Credits: Twitter

Delhi: अफगानिस्तान (Afghanistan) आज पूरी दुनिया में सुर्ख़ियों में बना हुआ है। अफगानिस्तान से अमेरिका के सेना के जाने के बाद से ही वहां तालिबान हावी होने लगा है। ऐसे में इस देश अफगानिस्तान से एक ऐसा क्रिकेट खिलाड़ी भी पूरी दुनिया में चा गया है और स्पिन गेंदबाज़ी का बादशाह बन गया है। यहाँ बात हो रही है अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ख़ास खिलाड़ी रशीद खान की।

राशिद खान (Rashid Khan) अफगानिस्तान के सबसे बड़े और नामी क्रिकेट खिलाडी के रूप में जाने जाते हैं। वे भारत के आईपीएल (IPL In India) में किये प्रदर्शन के कारण भी चर्चा में रहे हैं। अफगानिस्तान से सम्बंध रखने वाले राशिद को ना केवल उनके देश के क्रिकेट प्रेमियों ने बल्कि भारतीयों और पूरी दुनिया मे क्रिकेट देखने वाले लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।

राशिद खान का जन्म और बचपन(Rashid Khan Birth and Childhood)

राशिद खान (Cricketer Rashid Khan) का जन्म अफगानिस्तान के नंगरहार में हुआ था। जन्म के कुछ समय बाद अफगानिस्तान में छिडे युद्ध के दौरान उनका परिवार (Rashid Khan Family) कुछ सालों के लिए पाकिस्तान चला गया था। उनका परिवार बहुत बड़ा हैं, राशिद खान को मिलाकर कुल 6 भाई और 4 बहिने हैं। जिनमे राशिद छठे नंबर के हैं।

बीते साल राशिद खान (Rashid Khan) की मां का निधन (Rashid Khan’s Mother) हो गया था। स्पिनर रशीद खान की मां लंबे समय से बीमार थीं। राशिद ने ट्वीट कर अपनी मां के निधन की जानकारी साझा की थी। इससे पहले जब उनकी बीमार मां का इलाज चल रहा था, तब राशिद ने टि्वटर पर फैन्स से उनके लिए दुआ करने को कहा था।

मां के निधन की जानकारी साझा करते हुए इस क्रिकेटर रशीद खान ने लिखा, ‘तुम मेरा घर थीं मां, मेरे पास घर नहीं था लेकिन तुम थीं। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि तुम मेरे साथ नहीं हो, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। रेस्ट इन पीस’। राशिद खान बीते कई सालों से अपना घर छोड़कर अपने परिवार के साथ रिफ्यूजी कैंप में रह रहे थे। इसीलिए उन्होंने अपने इस भावुक संदेश में लिखा कि मेरे पास घर नहीं था, लेकिन तुम ही मेरा घर थीं।

राशिद ने स्कूली शिक्षा (Rashid Khan Schooling) अफगानिस्तान में ही नानगरहर हाई स्कूल, जलालाबाद से ही की थी, उनके कॉलेज की जानकारी नहीं हैं। राशिद को शुरू से क्रिकेट खेलना पसंद रहा हैं और उनके बड़े भाई आमिर खान भी उनकी तरह एक अच्छे बॉलर हैं। राशिद लेग बैक गूगली बहुत ही बेहतरीन तरीके से डालते हैं, जिससे बैट्समेन को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिलता।

वो अपने आदर्श शाहिद अफरीदी की तरह ही स्टंप-टू-स्टंप लाइन मेंटेन करते हैं और हवा में तेजी से बॉल डालकर बैट्समेन (Batsman) को चकित कर देते हैं। वो स्ट्रापिंग फिल्डर भी हैं, बॉल को बाउंड्री तक पहुचने से पहले ही वो डाईव से कवर कर लेते हैं। इनकी बैटिंग भी काफी हद तक अच्छी हैं, ये राईट हैंडेड बैट्समैन हैं और बड़े शॉट खेलने का कौशल भी रखते हैं।

राशिद खान का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर(Rashid Khan Cricket Career)

राशिद खान का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर अक्टूबर 2015 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने पहली बार जिम्बावे के सामने अफगानिस्तानी खिलाड़ी के तौर पर खेला था। इसके बाद अगले महीने में ही राशिद ने T20 इन्टरनेशनल में डेब्यू किया था। उनकी गुगली बॉल फैकने और ऑलराउंडर होने के कारण अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और अन्न फ्रेन्चाइसी टीम को उनसे बहुत उम्मीदे हैं।

राशिद ने 7 दिसम्बर 2016 को आबुधाबी (UAE) में अपने देश के लिए इंग्लेंड के सामने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट डेब्यू मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 48 रन पर 4 विकेट लिए थे और 74 रन पर 8 विकेट लिए थे और 25 और 52 रन बनाए थे। फरवरी 2017 में सनराइज हैदराबाद ने आईपीएल 2017 के लिए उन पर 4 करोड़ की बोली लगाई थी। जो कि उस वक़्त की सबसे कम उम्र के विदेशी खिलाड़ी के लिए लगी पहली बोली थी।

सितम्बर 2017 में राशिद को एडेलाइड स्ट्राइकर द्वारा 2017-18 में बिग बेश लीग में खेलने के लिए साइन किया गया, नवम्बर 2017 में उन्हें 2018 पाकिस्तान सुपर लीग प्लेयर्स ड्राफ्ट में खेलने के लिए क्वेटा ग्लेडिएटर की तरफ से लिया गया। आईपीएल के प्रदर्शन ने राशिद के करियर को नई राह दिखाई। इस कारण ही उन्हें गुयाना एमाजोन वारियर्स द्वारा कॅरीबीयन प्रीमियर लीग (CPL) में 60,000 डालर में खरीदा गया। इस दौरान राशिद ने CPL में ही पहली हेट्रिक बनाई थी।

राशिद खान ने ICC (RASHID KHAN is the ICC Men’s T20I) और कई अवार्ड अपने नाम किये

इन सबके बाद जनवरी 2018 में ICC (इंटर नेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने उनको एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड दिया। इसके अगले महीने ही उन्हें 2018 क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में असग़र स्तानिकजाई के जगह कप्तान चुन लिया गया, क्योंकि तब उन्होंने एपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाया था। फरवरी 2018 में आईआईसी ने राशिद खान को 2018 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह दी। उन्हें 2018 में टी20 बालर ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड मिला।

राशिद खान आईपीएल (IPL) खेलने के लिए अफगानिस्तान से भारत (India) आने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, इससे पहले मोहम्मद नवी आईपीएल खेलने भारत आ चुके हैं। वैसे तो राशिद खान का जन्म भारत में नहीं हुआ है, परन्तु उनको भारत पर मिली प्रसिद्धि देखकर और आईपीएल 2018 में उनके प्रदर्शन के बाद भारत में उनके प्रशंसकों की संख्या काफी बढ़ गयी थी और फिर लोग उनके लिए भारत की सरकार से राशिद को भारतीय नागरिकता देने की डिमांड करने लगे थे। अफगानिस्तान का होम ग्राउंड भारत ही है। वह विदेशी टीमों से होम सीरीज भारत में ही खेलती है। ऐसे में अफगानिस्तानी प्लेयर्स के लिए भारत घर जैसा ही है।

IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद के इस स्पिन गेंदबाज (Spin Bowler) खान ने अपने घर (Rashid Khan Home Photo) की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह खुद भी पठानी सूट पहले दिखाई दिए थे। घर बेहद शानदार दिख रहा था। तस्वीर को देखने के बाद लोग उनकी अमीरी के दीवाने हो गए थे। कुछ ने कहा कि यह घर किसी होटल से कम नहीं है। भारत के सीनियर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने तो कुछ और तस्वीर देखने की इच्छा जाहिर की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here