Image Credits: Twitter
इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2020 के सीजन की अभी ऑक्शन समाप्त हुई है। खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर बहुत चर्चा हुई। सभी खिलाड़ियों को बोली लग चुकी है। IPL का 13वां सीजन कब से स्टार्ट होना है, इसकी तारीख अभी डिक्लेअर नहीं हुई हैं, IPL शुरू होने से पहले उसके फाइनल मैच की चर्चा तेज हो गई है कि IPL 2020 का फाइनल मुकाबला किस मैदान में खेला जाना चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है की भारत में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2020 का फाइनल मुकाबला होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। सभी मीडिया वाले अपनी अलग अलग राय दे रहे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा में बने सरदार पटेल स्टेडियम में IPL 2020 का फाइनल मैच होना चाहिए, जिससे के BCCI को भी मुनाफा हो सके।
मोटेरा के नाम से प्रसिद्ध इस स्टेडियम को फिर से नया रूप प्रदान किया गया है, जिसकी बैठने की क्षमता एक लाख से अधिक है। इसी स्टेडियम में IPL का फाइनल होने की बात जोर पकड़ ली है। लोगो की मांग को देखते हुए BCCI भी इस पर विचार विमर्श कर रहे है।
The world’s biggest cricket stadium with a capacity of 110,000 spectators is taking shape in Ahmedabad and is likely to host its first international match early next year #Cricket pic.twitter.com/J52BEzDQqe
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) December 14, 2019
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का रिकॉर्ड हासिल करने से बस कुछ ही पल दूर है, इस स्टेडियम का काम जनवरी-फरवरी 2020 में पूरा होने की उम्मीद है। इसी बीच इस स्टेडियम में एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन का मुकाबला भी खेला जा सकता है, ये पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा जो 1 लाख से अधिक दर्शक एक साथ इस मैच का लुफ्त उठा सकते है।
IPL 2020 final likely to be played at Motera Stadium in Ahmedabad
To break all the records for a T20 match, BCCI is planning to host the final of IPL 2020 in the Motera Stadium of Ahmedabad. The stadium has a capacity of 1,10,000 and it is almost ready to host a match. #IPL pic.twitter.com/Op63OLwRZq
— Mahi (@i_stanKohli18) December 25, 2019
उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के अंत मे या फिर मई के शुरू में IPL 2020 का फाइनल हो सकता है, जिसकी मेजबानी भी किसी ओर को नही इसी स्टेडियम को दी जाएगी। T-20 मैच में दर्शकों की क्षमता का रिकॉर्ड बनाने के लिए BCCI भी अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में IPL 2020 का फाइनल कराने की प्लांनिग कर रहा है।
Ahmedabad New Sardar Pater International Stadium – Biggest Cricket Stadium in the World
Facilities in the stadium explained in Telugu👍
Capacity – 1,10,000
Video Credits : BBC Telugu pic.twitter.com/slIRUxcxwh
— . (@GPK_999) October 7, 2019
अब देखना ये होगा, ये योजना कितनी सफल हो पाती है, यदि ये प्लांनिग सफल हुई, तो गुजरात में पहली बार ऐसा मौका होगा जब, IPL का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जानकारी के मुताबिक अभी तक नियमों के देखते हुए मुंबई इंडियंस के पास अथॉरिटी है कि वो कहां फाइनल आयोजित कराएगी, क्योंकि यही टीम मौजूदा चैंपियन है। अगर यहां IPL का फाइनल मुकाबला होता है, तो BCCI को भी बहुत फायदा होगा, क्योंकि यहां एक लाख से ज्यादा क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीदने के लिए पहुंचेंगे।





