
Delhi: भारत देश कई दशकों तक अंग्रेजो का गुलाम रहा और भारत के दो हिस्से भी उन्ही अंग्रेजो की देन है। भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, क्योंकि भारत की भूमि काफी उपजाऊ है उस धरती से सोना रूपी अनाज उगता है और देश में कई सारी खदाने है जहा से कई सारी चीज़े प्राप्त होती है। परंतु अंग्रेजो ने भारत की धरोहर को एक दम खोखला कर दिया।
धीरे धीरे लोगो पर जुल्म करने लगे उन्हें बंधुआ मजदूर बना दिया। एक समय फिर वो भी आया जब लोगो में अंग्रेजो के खिलाफ बगावत करना प्रारंभ कर दिया और देश वासियों ने अंग्रेजो को अपने देश से बाहर निकलने का फैसला लिया सब एक जुट होकर अंग्रेजो के खिलाफ लड़ना प्रारंभ किया, परंतु उससे पहले ही अंग्रेजो ने हिंदू और मुसलमान में फर्क का बीज बो दिया फलस्वरूप देश का बटवारा हुआ।
सयुक्त राष्ट्र भारत के दो टुकड़े हुए, जिसमे एक भारत और एक पाकिस्तान में बट गया। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत आजाद हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान एक नया देश बना। तब से देश में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वर्ष 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके है, इसलिए इस वर्ष के प्रत्येक महीने को आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के रूप में मनाया जा रहा है और इसी अगस्त माह जो स्वतंत्रता का प्रतीक है में देश के हर घर में तिरंगा फेहराकर (Hoisting Tricolor) इस स्वतंत्रता दिवस को खास बनाएंगे।
देश में आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत
आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) की शुरुआत वर्ष 2022 के मार्च महीने की 12 तारीख से हुई है और इस उत्सव की समाप्ति 15 अगस्त वर्ष 2023 में होगी। इस महोत्सव के दौरान आम जनता को देश की आर्म सेना से रूबरू कराया जाना है।
प्रदर्शनी के माध्यम से सेना के द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले हथियारों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही मॉक ड्रिल का भी प्रदर्शन किया जाएगा जिससे लोगो के मन में देश के प्रति उत्साह और जोश लाया जा सके।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा स्वतंत्रता के 75 वी वर्षगाठ में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है इसके तहत दिनांक 13 से 19 दिसंबर वर्ष 2022 तक रक्षा मंत्रालय के समर्पित सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा और रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) के कई सारे प्रोग्रामो का उद्घाटन किया जाएगा।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया महोत्सव
इस महोत्सव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2022 मार्च महीने की 12 तारीख से चलाया जा रहा है
आपके बता दें वर्ष 2022 में आजादी के पूरे 75 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे इसी लिए इस महोत्सव को 75 सप्ताह पहले से मनाया जा रहा है।
मार्च की 12 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गुजरात राज्य के साबरमती में इस महोत्सव की पहल की थी। उस समय मोदी जी ने अपने भाषण में कहा की इस महोत्सव को देश के सभी प्रदेशों में हर महीने कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक, एक Special Movement – ‘हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है। मेरा एक सुझाव ये भी है… pic.twitter.com/B4Q4K4AegQ
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2022
केवल गुजरात राज्य की 75 जगह पर आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित प्रोग्राम आयोजित होंगे। अमृत महोत्सव में देश के सभी नागरिक शामिल हो सकते है और अपनी मर्जी से अपनी पसंद के कार्यकर्मों में भाग ले सकते है। सांस्कृतिक मंत्रालय सभी प्रोग्राम में सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।
इस खास मौके पर जबलपुर संस्कारधानी में भारतीय सेना के द्वारा उपयोग किए जाने वाले हथियार तोप, टैंक, हैंड ग्रेनेड, मल्टी बैरल गन और सैनिको को दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने में उपयोग किए जाने वाहनों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम की आयोजना
भारत के अंतर्गत आने वाला इलाका आजमगढ़ में भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में काफी उत्साह का माहोल है जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और इसलिए इस खास मौके पर दिनांक 11 से 17 अगस्त तक देश में स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा और दिनांक 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ मनाया जाएगा। पहले जिले में 5.10 लाख तिरंगे फहराने का निश्चय हुआ था उसके बाद लक्ष्य को बदल कर 7.98 लाख कर दिया।
इन जगहों पर फहराया जाएगा देश का तिरंगा
सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला के अनुसार निश्चित आकार के तिरंगे फहराया जाएगा। जिसमे जिले के आवासीय, बहुमंजिला आवासीय इमारतों सहित पुलिस लाईन, पुलिस थाना, पुलिस चौकी, कारागार, कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यान, मत्स्य प्रक्षेत्र, मंडी परिषद, सरकारी समितियां, पशु चिकित्सालय, राजकीय अतिथि गृह, स्टेडियम, पार्क, चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, विश्व विद्यालय, शिक्षण संस्थान, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, जन सुविधा केंद्र, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाहाल, शोपिग कॉम्प्लेक्स जैसे कई सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में खादी के कपड़े से बनाए गए तिरंग झंडा फहराया जायगा।



