
Photo Credits: Social Media
Patna: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के सभी प्रदेशों में 10वी और 12वी की परीक्षाएं आयोजित हुई और उनका परिणाम घोषित हुआ। हाल ही सीबीएससी (CBSC) ने अपना परिणाम घोषित किया जिसमे शत प्रतिशत परिणाम आया और हर बार की तरह इस बार भी लड़किया आगे रही।
परिणाम घोषित होते ही टॉपर्स की लिस्ट आई और उनके इंटरव्यू लिए गए। इन्ही में से एक है सताक्षी (Satakshi) जिन्होंने कॉमर्स संकाय से दूसरी रैंक (Second Rank Topper) प्राप्त की है। सताक्षी आत्मविश्वास से भरी हुई विद्यार्थी है। उन्होंने बड़ी ही शालीनता से कहा की वे अच्छी जॉब के बाद अपना व्यापार भी करेंगी जिससे वे अपने देश के लिए कुछ बेहतरीन कर सके।
माता पिता उसकी सफलता और उसकी बातो से बेहद खुश हुए उनकी खुशी आंखों में आंसू बनकर झलक उठी । सताक्षी कहती है की लोगो को जॉब के पीछे नही भागना चाहिए क्योंकि बिजनेस, जॉब से काफी अच्छा होता है इसी लिए जॉब के साथ लोगो को खुद का स्टार्टअप करना चाहिए। देश की इस बेटी ने माता पिता के साथ पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया। आइए विस्तार से जानते है।
सताक्षी का साधारण परिचय
बिहार की राजधानी पटना (Patna) शहर के कंकड़बाग इलाके की निवासी सताक्षी कक्षा 12 की छात्रा है और इस वर्ष उन्होंने 12वी की परीक्षा CBSE से कॉमर्स संकाय से दी, जिसमें उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया।
सताक्षी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। सताक्षी की कामयाबी से पूरा परिवार बेहद खुश है और खुशी के कारण उनकी आंखो में नमी थी वे कहते है की सताक्षी इनका बेटा है और बुढ़ापे का सहारा जो उनके हर सपने को पूरा करेंगी।
सताक्षी पढ़ाई के लिए हमेशा से जुनूनी रही है
इंटरव्यू के दौरान सताक्षी ने बताया कि वे हमेशा से पढ़ाई के लिए समर्पित रही। वे बचपन से ही हर कक्षा में अव्वल आती रही। सताक्षी के पिता पेशे से एक व्यापारी है, इसलिए सताक्षी जॉब के साथ व्यापार भी करना चाहती है।
सताक्षी का पसंदीदक विषय विज्ञान रहा है। उसमे वे साइंटिफिक इनोवेशन काफी ज्यादा पसंद करती है। सताक्षी की मां एक ग्रहणी हैं वे अपने परिवार और बेटी का खूब ख्याल रखती हैै। जब उनकी बेटी शत प्रतिशत से पास हुई और टॉप किया तो उनकी मां बोली की सताक्षी काफी मेहनती है और उन्होंने आज अपनी मेहनत की बदौलत ही सफलता प्राप्त की है। उनकी मां आगे कहती है की उन्हें अपनी बेटी की सफलता पर बहुत खुशी है उसने अपने जीवन का सबसे अहम पड़ाव पार कर लिया है। सताक्षी से इंटरव्यू के दौरान पूछे गए कुछ प्रश्नै।
प्रश्न(1) सताक्षी अब आप आगे क्या करना चाहती है?
सताक्षी अपने उत्तर में कहती है: मैं अब आगे की पढ़ाई में इकोनॉमिक्स से ऑनर्स करूंगी। मुझे पूरी आशा है कि इसके लिए मुझे दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन आराम से मिल सकेगा। और इसके बाद कॉर्पोरेट वर्ल्ड में जॉब करना चाहती हू, जिससे वहां से एक्सपीरियंस लेकर स्वयं का व्यापार प्रारंभ कर सकू।
प्रश्न (2): आपकी कामयाबी के पीछे आपके परिवार वालों का किस तरह मदद की?
सताक्षी ने अपने उत्तर कहा की हर व्यक्ति की कामयाबी के पीछे उसकी फैमिली का समर्पण होता है। आप कुछ भी करते है तो माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति से करते है और उनके आशीर्वाद और अपनी मेहनत के बदौलत ही आप सफल हो पाते है आज मेरी सफलता के पीछे भी मेरी फैमिली का सपोर्ट है।
प्रश्न (3): आपको टॉपर बनकर कैसा फील हो रहा है?
सताक्षी (Bihar Topper Satakshi) ने अपने उत्तर में कहा की टॉपर बनने के बाद मैं बहुत खुश हूं। मेरी फैमिली की खुशी देख कर मुझे बहुत खुशी हो रही है।
सताक्षी का बच्चों को संदेश
सताक्षी अपने जैसे ही और बच्चो को संदेश पहुंचाते हुए कहती है की उन्होंने अपने अनुभव से जाना है की लोग पढ़ लिख कर नोकरी ही करना चाहते है सभी लोग चाहते है कि उन्हें एमएनसी कंपनीज में जॉब मिले।
आगे वे कहती है की वे नही कहती की जॉब्स ना करो जॉब जरूर करो साथ में अपना कुछ स्टार्टअप (Startup) करो, जिससे हमारे देश को तरक्की मिले और हम अपना योगदान देश के फ्यूचर को बनाने में दे सके। देश की इस बेटी को हमारी तरफ से उसके उजव्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते है।



