पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के परिवार को पेंशन नहीं चाहिए, जरूरतमंद कर्मचारियों के लिए दान की

0
399

Delhi: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मृत्यु के बाद परिवार ने उनको मिलने वाली पेंशन दान में दे दी है। स्वर्गीय अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने इस बारे में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राज्यसभा सभापति को खत लिखा है। संगीता जेटली ने अपने पति की पेंशन उन कर्मचारियों को दान करने को कहा है जिनको पैसे की जरूरत है या आर्थिक कमजोर है।

जेटली परिवार के निर्णय के बाद अब उनकी पेंशन राज्यसभा के जरूरतमंद और कम पेमेंट वाले कर्मचारियों को दी जा सकती है। पेंशन के तौर में परिवार को साल में लगभग 3 लाख रुपये दिए जाते है। अरुण जेटली के परिवार में पत्नी संगीता जेटली के अतिरिक्त बेटी सोनाली और बेटा रोहन हैं। ये दोनों बच्चे अपने पिता की तरह वकील हैं।

अरुण जेटली और उनके परिवार पर एक नज़र

जानकारी के मुताबिक वकालत में ये जेटली परिवार की तीसरी पीढ़ी, जो यह काम कर रही है। अरुण जेटली वकालत और राजनेता के साथ-साथ दिल्ली व जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर भी पदस्थ रहे। पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अरुण जेटली का 24 अगस्त को दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS में लंबी बीमारी के बाद आखरी सांस ली थी।

अरुण जेटली लंबे समय से एक के बाद एक बीमारी से लड़ रहे थे। अपना स्वस्थ ठीक ना होने के चलते उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर कैबिनेट में शामिल नहीं करने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री मोदी और अरुण जेटली में थी घनिष्ठ मित्रता

अरुण जेटली के निधन के टाइम प्रधानमंत्री मोदी विदेश दौरे पर थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए लगातार चार ट्वीट किए थे। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, “मैंने एक अहम मित्र खो दिया है, जिन्हें दशकों से जानने का सम्मान मुझे प्राप्त था। मुद्दों पर उनकी समझ बहुत अच्छी थी। वो हमें अनेक सुखद स्मृतियों के साथ छोड़ गए। हम उन्हें याद करेंगे।”

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2010 में हुए संशोधन के अनुसार संसद से रिटायर होने के बाद सदस्यों को 20 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है। साथ ही उनके कार्यकाल के एक वर्ष के आधार पर 1500 रुपये ज्यादा दिए जाते हैं। महत्वपूर्ण बात ये है कि पेंशन हर सदस्य को दी जाती है, चाहे उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया हो या नहीं। इसके अतिरिक्त किसी भी पूर्व सांसद के निधन के बाद उनके पति या पत्नी को पेंशन का आधा हिस्सा मिलता है। लेकिन अरुण जेटली की पत्नी ने ये जरूरतमंद को देने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here