झारखंड की कई हस्तियों के योगदन को कभी भूल नही सकते, उनको याद करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने रांची को क्रिकेट की दुनिया में फेमस किया है। रामनाथ कोविंद रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षान्त समारोह को संबोधित करने के लिए पहुचे थे।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी ने मुझसे राज भवन में शिष्टाचार के नाते वार्तालाप की। मुझे बहुत अच्छा महशूस हुआ। मैंने उससे कहा कि वह चमकली दुनिया से दूर रहते हैं लेकिन लोग धोनी को बहुत पसंद करते है क्योंकि वह प्रतिभाशाली हैं।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर 1928 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा और तीरंदाज दीपिका कुमारी की उपलब्धियों की प्रशंसा की। इन दोनों का रिश्ता झारखंड से है। राष्ट्रपति कोविंद ने बताया कि अल्बर्ट एक्का जैसे लोगों का झारखंड से संबंध रहा है, जिन्हें 1971 युद्ध के दौरान उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था।
”His talent reflects the talent of Jharkhand. MS Dhoni has made Ranchi famous in the world of cricket,” said President Ram Nath Kovind after meeting @msdhoni in Ranchi. @eyeonsportz #eyeonsportz #indianteam #IndianArmy pic.twitter.com/POpkD211JU
— Eye On Sports (@eyeonsportz) September 30, 2019
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुबर दास और न्यायमूर्ति एम वाई इकबाल, उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रांची विश्वविद्यालय के विशिष्ट पूर्व स्टूडेंट्स में से एक हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ प्रथम महिला सविता कोविंद के अतिरिक्त, मुख्यमंत्री रघुबर दास, शिक्षा मंत्री नीरा यादव, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति आर के पांडे और प्रो वाइस चांसलर कामिनी कुमार एक साथ एक ही मंच पर नजर आए।



