Mumbai: सुशांत सिंह राजपूत की मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। फिर भी उनके कई फैन्स इस मामले की CBI जांच चाहते हैं। 14 जुलाई को सुशांत की जान गए पूरा 1 महीना पूरा होने पर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने इस बारे में एक ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि उन्होंने सुशांत के मामले में CBI जांच के लिए गृहमंत्री अमित शाह को लिखा था। अमित शाह ने इस लेटर को कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा दिया है।
पप्पू यादव ने ट्वीट में लिखा है, अमित शाह जी आप चाहें तो एक मिनट में सुशांत मामले की CBI जांच हो सकती है। इसे टालें नहीं। बिहार के गौरव फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जी के मामले में CBI जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जी को पत्र लिख आग्रह किया था। उन्होंने कार्रवाई के लिए पत्र अग्रसारित कर दिया है।
पप्पू यादव ने ट्वीट के साथ अमित शाह के लेटर की कॉपी भी लगाई है। इसमें उन्होंने जवाब दिया है कि उनके लेटर को संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। पुलिस सुशांत से जुड़े कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। बॉलवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले ने आज नया मोड़ के लिया है।
अब लोगो के बयान और आरोपों के आधार पर हर रोज़ नए नए बयान और सुशांत से जुडी बातें सामने आ रही है। सोशल मीडिया में हर हर सुशांत सिंह राजपूत को इन्साफ दिलाने के लिए नए नए ट्रेंड चलाये जा रहे है। देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से तक इस मामले में CBI जाँच की मांग की गई है। सुशांत मामले में अनेक लोगो से पूछताछ है दौर ज़ारी हैं। अब तक 30 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ करने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत केस कोई खास लीड नहीं मिली है।
भाजपा नेता और देश के जाने माने वकील सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने कल ही ट्वीट किया था, ‘मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल के लिए प्रॉसेस शुरू करने के लिए कहा है।’ स्वामी ने अपने ट्वीट में बताया कि इशकरण सिंह भंडारी संभावित सीबीआई जांच की मांग और पीआईएल फाइल करने के कार्य के लिए डेटा एकत्र करेंगे।
सुशांत सुसाइड मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत, रूपा गांगुली और अभिनता शेखर सुमन लगातार आवाज़ उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब सुशांत मामले में भाजपा से राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी मैदान में आ गए है। उन्होंने सुशांत मामले में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की चुप्पी पर सवाल उठाया है।
स्वामी ने ट्वीट करते कहा कि भारत और विदेशों में विशेष रूप से दुबई में इन 3 खान द्वारा बनाई गई संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा की उन्हें दुबई में बंगले और संपत्ति किसने गिफ्ट दी है और उन्होंने इसे कैसे खरीदा है, इसकी सीबीआई, आईटी और ईडी की एसआईटी जाँच करवाने की जरुरत है।
देश के बड़े वकीलों में शुमार सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सुशांत राजपूत की कथित खुदखुशी पर बॉलीवुड के तीन खानों सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और आमिर खान (Amir Khan) चुप क्यों हैं’, इससे पहले रूपा गांगुली और शेखर सुमन ने भी सुशांत मामले में CBI जांच की मांग की थी।



