
Jaisalmer: राजस्थान का प्रसिद्ध शहर जैसलमेर में तीन से पांच फरवरी में जैसलमेर डिजर्ट फेस्टिवल 2023 का आयोजन किया गया था। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से इस शहर की खूबसूरती और यहां की संस्कृति को लोगों को दिखाते हुए इस त्यौहार को मनाया गया।
भारत में 28 राज्य है जहां हर राज्य में भांति भांति के त्योहार और संस्कृति (Culture) देखने को मिलती हैं। हर राज्य एक अपनी ही पहचान के साथ पूरे भारत में प्रसिद्ध होता है। हम बात करें राजस्थान की तो राजस्थान सभी राज्यों में सबसे फेमस और पर्यटक दृष्टि से सबसे आगे है।
राजस्थान है एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पर राजा रानी के महल और उन्हीं की तरह जीवन जीने के लिए भी कुछ समय प्राप्त होता है। इसीलिए राजस्थान हर किसी की पहली पसंद होती है, राजस्थान में कई शहर है जो अपनी खूबसूरती और सभ्यता के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें से एक है जैसलमेर तो आइए आज हम जैसलमेर के फेस्टिवल और वहां की खासियत के बारे में जाने।
वर्ष 2023 का मरु महोत्सव
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजस्थान के जैसलमेर में मरू महोत्सव (Maru Mahotsav In Jaisalmer) का आयोजन किया गया। मरू महोत्सव राजस्थान और जैसलमेर की शान है इस महोत्सव के माध्यम से इस शहर की सभ्यता और संस्कृति की झलकियां देखने को मिलती है। वर्ष 2023 का मरू महोत्सव अपने आप में एक बहुत बड़ी सफलता है।
डिजर्ट फेस्टिवल जैसलमेर के नाम से प्रसिद्ध यह त्यौहार सैलानियों और घूमने आए लोगों के लिए बहुत ही खास होता है। बाहर से आए लोग केवल इस राज्य की चर्चाएं सुनते हैं, परंतु इस त्यौहार के माध्यम से वह यहां की सभ्यता और संस्कृति को अपनी आंखों से देख पाते हैं।
इस वर्ष 3 से 5 फरवरी तक आयोजित हुए प्रोग्राम की कुछ तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो और फोटोस में आप देख सकते हैं कि राजस्थान की सभ्यता आज भी वैसे ही है जैसे कई वर्षों पहले थी।
फेस्टिवल के दूसरे दिन ऊंट सवारी का हुआ आयोजन
जैसा कि हम जानते हैं कि ऊंट रेगिस्तान का जहाज होता है। याने जिस रेत पर इंसान या कोई बाहर नहीं चल पाता उस रेत पर ऊंट लंबी यात्रा करके अपने यात्रियों को उनकी डेस्टिनेशन तक पहुंचाता है।
देश विदेश से आए यात्रियों को ऊंट की यात्रा करना बेहद पसंद आता है, वे इस एक्सपीरियंस को लेने के लिए बेताब होते हैं। अक्सर लोगों ने सुना होगा कि ऊंट रेट पर लंबी यात्रा कर सकता है, इस त्योहार के माध्यम से लोग अपनी आंखों से भी देख सकते हैं।
#मरू_महोत्सव -2023
चार दिवसीय महोत्सव 2 से 5 फरवरी तक चलेगा।#मरुधरा_महोत्सव#jaisalmer#desert_festival pic.twitter.com/Fg5tuIZsUh
— SUNIL KUMAR (@Sunilkumarjatwa) February 2, 2023
पहले दिन राजस्थान की संस्कृतियों और वहां का लोकगीत लोकनृत्य देखा जाता है और दूसरे दिन ऊंट रैली निकाली जाती है। जब ऊंट की रैली को रेतीली टीलो पर सजाया गया, तो लोग इस रैली को देखकर मोहित हो गए यह दृश्य व्यस्त सुंदर और स्मृति पूर्ण था इस दृश्य को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया।
तरह-तरह के प्रोग्राम से महोत्सव पर बांधे समा
सलीम और सुलेमान के द्वारा इस प्रोग्राम का मंच संभाला गया। जब उन्होंने मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज से मंच में अपना प्रदर्शन प्रारंभ किया तो लोग खुशी से झूम उठे। मिस मूमल प्रतियोगिता राजस्थान की शान है जब इसका आयोजन मंच पर प्रारंभ हुआ तो मंच सुशोभित हो उठा।
Jaisalmer Desert Festival 2023 – Maru Mahotsav 2023 – Desert Festival In Rajasthan – History, Dates, Attractions >> https://t.co/ByXZxH5TfS#JaisalmerDesertFestival #RajasthanFestival #DesertCulture #DesertMusic #DesertDance #RajasthaniTraditions #JaisalmerFest #DesertFun pic.twitter.com/1DmRhNnfww
— TheIndia (@TheIndia_co_in) January 19, 2023
जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल 2023 में राजस्थान की सुंदरता और भव्यता का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया साथ ही उन्होंने अपनी शिष्टता का भी परिचय दिया।
पगड़ी बांध दिया अपनी सभ्यता का संदेश
डिजर्ट फेस्टिवल जैसलमेर 2023 (Jaisalmer Desert Festival 2023) के माध्यम से राजस्थान के निवासियों ने पगड़ी बांध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसमें युवकों ने तरह-तरह की पगड़ी को अपनी कुशलता के साथ बांधते हुए अपने राज्य की सभ्यता और संस्कृति का परिचय दिया।
पगड़ी बांध प्रतियोगिता अपने कला और विरासत में सभ्यता का प्रदर्शन भी किया। इस फेस्टिवल में एक शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें राजस्थान की सभ्यता और संस्कृति देखने को मिली।
Jaisalmer is all set to host the 44th edition of the biggest camel carnival in the world, 'Desert Festival aka Maru Mahotsav', from 3rd to 5th February 2023.
On February 2nd, Pokharan will also host a part of the event.#FeelTheFestiveVibes #desertfestival #jaisalmer(1/2) pic.twitter.com/dlWpJ6gdgm
— Rajasthan Tourism (@my_rajasthan) February 2, 2023
राजस्थान का प्रसिद्ध वाद्य यंत्र के माध्यम से सामंजस्यपूर्ण और कायाकल्प अनुभव के साथ शांत ध्वनियां और गतिविधियो का प्रदर्शन हुआ। रेगिस्तान के बीचो-बीच राजस्थान की संस्कृति और सौंदर्य को प्रदर्शित करने के लिए मरू महोत्सव का आयोजन राजस्थान का प्रसिद्ध त्यौहार है।



