हनीमून के लिए भारत की बेस्ट जगह, यदि ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन जगह को जरूर करें एक्सप्लोर

0
635
Honeymoon places India
Best Honeymoon Places in India For a Awesome Romantic Trip. Top Most Romantic And Best Honeymoon Destinations In India.

Indore: आज का शादी के बाद बाहर घूमने फिरने का चलन काफी ज्यादा चरम पर है, लोग शादी के पश्चात एक ट्रिप प्लान करते हैं, जिसे हनीमून के नाम से जानते हैं। एक न्यूली मैरिड कपल के लिए हनीमून उनकी शादी के बाद पहली यात्रा होती है, जिसमें वे अपने पार्टनर को समझते हैं और ज्यादा से ज्यादा वक्त एक दूसरे के साथ बिताते हैं।

शादियों का सीजन चल रहा है और भारत में लगभग 80 प्रतिशत हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon Destination) ऐसे ही लोगों से भरे हुए दिखाई देते हैं, जो नई नई शादी करके क्वालिटी टाइम बिताने के लिए किसी जगह का चयन करते हैं। यदि आपकी फैमिली में भी किसी की अभी अभी शादी हुई है और वह भारत में ही कुछ बेहतरीन जगह ढूंढ रहे हैं, जहां वे अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा समय बिता सकें।

हम भारत के अंदर ही कुछ बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन की बात करेंगे, जहां नए कपल एक यादगार हनीमून बना सकते हैं। लोग हनीमून पर ढेरों पैसे खर्च करते हैं, परंतु इन जगहों पर अपने बजट के मुताबिक बेहतरीन खर्चे पर शानदार और यादों से भरा हुआ सफर बना सकते हैं। तो आइए जाने उन जगहों के बारे में।

गुलमर्ग, कश्मीर (Gulmarg Kashmir)

कश्मीर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गुलमर्ग बेहद शानदार और खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन माना गया है। बर्फ से ढके ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के बीच बना यह डेस्टिनेशन बेहद सुंदर और शानदार है। वैसे तो कश्मीर अपने आप में ही एक स्वर्ग है। इस जगह के देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी मिलियंस में फैन है।

हर वर्ष कश्मीर के पर्यटक क्षेत्रों को एक्सप्लेन करने के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं और यहां की खूबसूरत वादियों का आनंद लेते हैं। स्लेज की सवारी करें, स्नोबोर्डिंग का प्रयास और बर्फ के साथ खेलने जेसी गतिविधियों के बीच आप अपना हनीमून बहुत ही अच्छी तरह बिता सकते हैं।

उदयपुर, राजस्थान (Udaipur, Rajasthan)

विंटेज कार संग्रह, क्रिस्टल गैलरी, जगदीश मंदिर, सहेलियो की बाड़ी, बागोर की हवेली और पैलेस झीलों के बीच का मनमोहक दृश्य के साथ आप उदयपुर कटर प्लान कर सकते हैं। राजस्थान का उदयपुर झीलों के साथ-साथ पुराने और राजा रानी के महलों से सुसज्जित है। यह शहर बेहद खूबसूरत और रोमांटिक है इस शहर की यात्रा एक न्यूली मैरिड कपल के लिए काफी खूबसूरत और रोमांटिक होने वाली है।

मनाली, हिमाचल प्रदेश (Manali Himachal Pradesh)

मनाली तो हर न्यूली मैरिड कपल की पहली चॉइस होती है। रोहतांग पास, सोलांग वैली, जोगिनी वाटर फॉल्स, नगर कैसल, पिन वैली नेशनल पार्क, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, मनु टेंपल, हिडिंबा देवी मंदिर, वशिष्ट टेंपल और मणिकरण गुरुद्वारा आदि जैसी जगहों से सुशोभित मनाली शहर अपने आप में ही एक ट्रिप का पैकेज है।

सर्दियों के मौसम में आप यहां की बर्फबारी का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर ज्यादातर न्यूली मैरिड कपल अपने जीवन साथी के साथ उनके हाथों में हाथ डालकर मॉल रोड पर चलते हुए अपने नए जीवन का आगाज करते हैं।

चेरापूंजी, मेघालय (Cherrapunji, Meghalaya)

मेघालय का शहर चेरापूंजी अपने आप में ही एक अद्भुत स्थान है। इस शहर अधिक वर्षा वाला शहर माना जाता है। यहां का मौसम बेहद खूबसूरत और शांत होता है। यदि आप भी हनीमून का प्लान कर रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए स्वर्ग की तरह लगने वाली है।

आप इस जगह पर सिस्टर फॉल में स्विमिंग का आनंद ले सकते हैं, साथ ही मॉस्मई गुफाओं, ईको पार्क, मौसिनराम और नोहकालीकाई झरना, जेसे खूबसूरत पर्यटक जगहों का आनंद ले सकते हैं। इस शहर से आप बांग्लादेश को भी देख सकते हैं, आप चाहे तो बांग्लादेश को भी एक्सप्लोर कर सकते है।

गोवा (Goa)

हनीमून की दृष्टि से गोवा शहर भी बहुत शानदार जगह है। यदि कपल्स (Couples) को किसी समुद्री क्षेत्र में समुद्रों के बीच पर अपने नए जीवन की शुरुआत करनी है तो भारत का गोवा बेहद शानदार है।

अक्सर लोग गोवा में नाइट लाइफ को एंजॉय करने के लिए जाते हैं। इतना ही नहीं यहां का समुद्री व्यंजन भी पूरे देश में प्रसिद्ध है। आप चाहे तो यहां पर एडवेंचर और स्पोर्ट्स का भी उठा सकते हैं।

उत्तराखंड का नैनीताल (Nainital, Uttarakhand)

भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित नैनीताल की दृष्टि से बहुत ही शानदार जगह है। यह जगह भारत की सबसे सस्ती और खूबसूरत जगह मानी गई है। यदि आप 2 या 3 दिन का हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो उत्तराखंड का नैनीताल आपके लिए एकदम परफेक्ट होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here