भारत की पहली रैपिड रेल ट्रैन पटरी पर दिखी, दिल्ली से इस शहर के बीच टेस्टिंग रन होगा, मिलेंगी यह सुविधा

0
840
India Rapid Rail
Country’s first rapid train, the speed will be more than 180 kmph and will get a business class-like feel. About India's First Rapid Rail.

Photo Credits: Twitter

Delhi: भारत देश में अधिकतर जनसंख्‍या ट्रेवल करने के लिए सबसे पहले रेलवे को चुनती है। हमारे देश की रेलवे लाइन दुनिया की सबसे व्‍यस्‍त रेलवे लाइनों में गिनी जाती है। हमारे देश की लगभग एक करोड़ की आबादी रोज रेल में सफर करती है। लेकिन कभी कभी अधिक व्यस्थता की वजह से हमें स्‍टेशन में कई घंटों का इंतजार करना पड़ता है। जिस वजह से हम अपने गंतव्‍य स्‍थान पर सही समय पर नहीं पहुँच पाते है।

यूपी के गाजियाबाद में विकसित हो चुकी है देश की पहली रैपिड रेल

रेलवे की यह समस्‍या हल हो जाये और लोग अपने गंतव्‍य स्‍थान पर कम समय में पहुँच जाये। इसके लिए कई फास्‍ट ट्रेन को चलाये जाने की शुरूआत हो चुकी है। अब तो देश में बुलेट ट्रेन चलने की भी घोषणा की जा चुकी है।

इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए हमारे देश के राज्‍य उत्‍तरप्रदेश के गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल को विकसित किया जा रहा है। इस ट्रेन को नेशनल केपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट के द्वारा बनाया जा रहा है। यह रेल बनकर तैयार हो चुकी है, बस इसका परीक्षण किया जाना बाकी है।

सबसे पहले दिल्ली से साहिबाबाद के बीच चलाया जायेगा

इसकी जानकारी नेशलन केपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट के द्वारा दी गई। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर हमारे देश की पहली रेपिड रेल की फोटो को शेयर किया और जानकारी देते हुए कहा कि यह ट्रेन हमारे देश की पहली रेपिड ट्रेन होगी। इसे ट्रायल के लिए दिल्ली से साहिबाबाद (Sahibabad) के बीच चलाया जायेगा। आगे इसकी जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा कि ट्रायल के बाद इस ट्रेन को अगस्‍त से दिसंबर माह के बीच में चलाया जा सकता है।

आपको बता दे कि रीजनल रेपिड ट्रांसिट सिस्‍टम के अंतर्गत देश में 2 प्रकार की रेपिड ट्रेन चलाई जायेगी। इसमें से जो पहली रेल होगी उसे रैपिड रेल नाम से जाना जायेगा। यह रेपिड ट्रेन मोदीपुरम से बेगमपुर और प्रतापपुर होकर दिल्‍ली के सराय तक जायेगी। इस सिस्‍टम के अंतर्गत जो दूसरी ट्रेन होगी उसको मेरठ मेट्रो (Meerut Metro) के नाम से जाना जायेगा। यह ट्रेन मादीपुरम से लेकर बेगमपुर और फिर प्रतापपुर तक जायेगी।

180 किलोमीटर होगी इस ट्रेन की रफ्तार

इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह रेपिड ट्रेन 180 किलोमीटर की रफ्तार से रेल पटरी पर दौडेगी। इस ट्रेन की मदद से लोग दिल्‍ली से लेकर मेरठ तक का सफर सिर्फ 55 मिनिट के कम समय में ही कर पाएंगे। इस ट्रेन की आवृत्ति हर 10 मिनिट में 30 किलोमीटर की होगी। यही इस ट्रेन को सबसे खास बनाता है।

इस ट्रेन कि विशेषताओं कि आगे बात की जाये तो इस ट्रेन मे 6 कोच होंगे। इन 6 कोच में से एक कोच महिला के लिए रिजर्व होगा। इसके अलावा इस ट्रेन में बिजनेस क्‍लास भी होगा। जहॉं पर खाने पीने से संबंधित सभी सुविधाऍं मिल पाएंगी। इस ट्रेन में मोबाइल को चार्ज करने के लिए चार्चिंग बोर्ड होंगे। इसके अलावा वाई फाई और सामान रैक जैसी सुविधाऍ भी यात्रियों को दी जायेगी।

2023 में की जायेगी इसकी शुरूआत

नेशनल रेपिड ट्रांसिट सिस्‍टम के द्वारा हमारे देश का पहला रीजनल रेपिड ट्रांजिट कोरिडोर का निर्माण दिल्‍ली से मेरठ में किया जा रहा है। इस कोरिडोर का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। आपको बता दे कि इस कोरिडोर में 3 भाग है। जिसमें से पहला खंड दहाई से साहिबाबाद के बीच का है। जोकि 17 किलोमीटर का है।

इस क्षेत्र में 2023 में मार्च से रैपिड रेल का चालन प्रारंभ हो जायेगा। इस ट्रेन की निगरानी और रखरखाव का काम दुहाई डिपो की मदद से किया जाएगा। जिसका इंतजाम अभी किया जा रहा है। हमारे देश की यह पहली रेपिड रेल देश को विकसित करने की दिशा में अपना बहुत बड़ा योगदान देगी। इस ट्रेन का हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here