भारत का तीसरा फ्लाइंग रेस्टोरेंट इस शहर में खोला गया, लोग हवा में बैठकर लंच और डिनर करेंगे

0
20532
Flydining Manali
All about flying restaurant in Manali Himachal Pradesh. It is also called Flydining Manali. Here you will get food with adventure.

Manali: लोगों के कलाकारी भरे दिमाग में तरह-तरह के विचार आते हैं और उन विचारों को वे करके भी दिखाते हैं वैसे तो लोगों को घूमना फिरना और देश के सभी क्षेत्रों का भोजन खाना बहुत पसंद होता है विदेश में चलने वाले व्यंजन भी अब देश में बनने लगे हैं जिस का लुफ्त भी खाने के शौकीन लोगों को मिलने लगा है।

जो व्यक्ति घूमना फिरना पसंद करता है, तो उनके लिए समुद्र की सतह से लेकर हिमालय की चोटी और घने घने जंगल है, जहां वे दुनिया भर के एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। परंतु अब देश में फ्लाइंग रेस्टोरेंट (Flying Restaurant) जैसी चीजों की भी उत्पत्ति हुई है, जिसमें लोग हवाओं में लटके हुए रेस्टोरेंट में बैठकर डिनर और लंच का लुफ्त उठाएंगे।

जो व्यक्ति केबल खाने के लिए ही पैदा हुआ है, उसके लिए लंबी से लंबी और कठिन से कठिन यात्रा करना कोई बड़ी बात नहीं होगी और इस फ्लाइंग रेस्टोरेंट तक पहुंचने में भी उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा। आपको बता दें यह फ्लाइंग रेस्टोरेंट हिमाचल प्रदेश (Himachaal Pradesh) के मनाली (Manali) में बनाया गया है। इसकी खास बात यह है कि यह हवा में लटका हुआ है तो आइए विस्तार से जाने इस पूरे वाक्य को।

160 फीट की ऊंचाई पर लटका है यह फ्लाइंग रेस्टोरेंट

आपको बता दें हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक शहर में से एक मनाली जो काफी लोगों की ड्रीम सिटी भी है यहां के ऊंचे ऊंचे पर्वत और बर्फ से ढकी चोटियां घूमने फिरने वाले लोगों के मन को खूब भाती हैं। ऐसे में इस शहर में फ्लाइंग रेस्टोरेंट का होना किसी जैकपोट से कम नहीं है। दोस्तों यह फ्लाइंग रेस्टोरेंट्स 160 फीट ऊंचाई पर एक क्रेन के सहारे लटका हुआ है।

आप इस ऊंचाई से हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पहाड़ियां रानीसुई, इंद्रकिला, हामटा व रोहतांग आदि का शानदार नजारा भी देख सकते है। साथ में प्रदेश का प्रसिद्ध स्वादिष्ट भोजन भी खा सकते हैं। इसी तरह की फ्लाइंग डायनिंग गोवा और नोएडा में भी है, इसीलिए मनाली की इस डाइनिंग को तीसरी फ्लाइंग डायनिंग होने का दर्जा मिला।

फ्लाइंग डायनिंग रेस्टोरेंट की विशेषता

हाइड्रोलिक क्रेन के सहारे हवा में लटली ये डायनिंग टेबल (Flydining) प्रदेश की खूबसूरती को पढ़ाती है एक टेबल में एक बार में 24 लोगों को बैठने की व्यवस्था है। यहां आप हवा में उड़ता हुआ महसूस करेंगे और यहां पर हवा में ही फूट परोसा जाएगा। इस रेस्टोरेंट्स के वेटर और शेफ भी आपको हवा में ही नजर आएंगे।

आपको बता दें यहां पर रेस्टोरेंट की तरफ से आपको फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग की भी व्यवस्था मिलती है, जो रेस्टोरेंट के कस्टमर के लिए किसी खजाने जैसा हो सकता है। इस रेस्टोरेंट में आप एक राइट में केबल 45 मिनट का समय बिता सकते हैं। हम कह सकते हैं कि यह रेस्टोरेंट समय का पाबंद है।

कितना आएगा खर्चा

रेस्टोरेंट के ओनर बताते हैं कि जबसे उन्होंने यह रेस्टोरेंट खोला है, तब से छुट्टियों पर मनाली आने वाले लोग रेस्टोरेंट जरूर आते हैं। रेस्टोरेंट में लोग लंच और डिनर के साथ-साथ बर्थडे पार्टी और शादी की सालगिरह भी मनाते हैं।

रेस्टोरेंट के ओनर ने रेस्टोरेंट का खर्चा बताते हुए बताया कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की एंट्री फीस 3999 Rs प्रति व्यक्ति होती है। साथ में सभी व्यक्तियों की सुरक्षा का ध्यान भी रेस्टोरेंट के तरफ से रखा जाता है, सभी व्यक्तियों को वह एक सुरक्षा बेल्ट प्रदान करते हैं, जो उनकी ऊंचाई से सुरक्षा करता है।

पर्यटक कर रहे हैं जमके इंजॉय

मनाली के फ्लाइंग रेस्टोरेंट के मालिक का नाम दमन मलिक है, वे अपने द्वारा बनाए गए फ्लाइंग रेस्टोरेंट के प्रति मिल रहे बेहतरीन रिस्पांस से बेहद खुश हैं और वे बताते हैं कि इस समय मनाली आए हुए पर्यटक फिर चाहे बच्चे हो या बूढ़े सबको यह रेस्टोरेंट खूब भा रहा है।

लोगों को यहां आकर काफी आनंद आ रहा है, क्योंकि उन्हें एडवेंचर मनाली की ठंडी बेहतरीन खाना और प्रकृति की सुंदरता सब कुछ मिल रहा है। यह अनुभव लोगों के लिए नया है, जिस वजह से लोग इस रेस्टोरेंट को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कम समय में ही इस रेस्टोरेंट में अपना एक विशेष स्थान बना लिया है, इसीलिए रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि वे आने वाले समय में इस रेस्टोरेंट में और नई सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here