
Demo File Photo
Indore: दुनिया में कई सारे घुमक्कड़ लोग हैं। जो दुनिया की हर अच्छी जगहों पर घूमना फिरना बेहद पसंद करते हैं कुछ लोगों को पहाड़ की ऊंचाइयों पसंद आती है, तो किसी को समुद्री इलाके कोई बर्फीले इलाके को पसंद करता है तो कोई हरी-भरी वादियां पसंद करता है।
वैसे तो ऐसा कौन इंसान होगा, जिसे घूमना फिरना ना भाता हो। परंतु लोगों की सबसे बड़ी समस्या बजट होती है। खास का यह बजट की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है, जो नौकरी पेशा वाले होते हैं। वे 1 Rs भी बहुत सोच समझकर खर्च करना चाहते हैं।
आज के इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने वाले हैं, जो सभी के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाली है। अक्सर लोग घर में रहकर चीजों को बड़ी किफायती तरीके से करते हैं, परंतु बाहर निकलते ही उल खर्च हो जाते हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको बाहर कुछ नियमों का पालन करते हुए घूमने फिरने के नियम बताने वाले हैं, तो आइए उन नियमों को जाने।
1. टिकट बुक करते समय रखें इन खास बातों का ख्याल
यदि आप का प्लान घूमने का बन रहा है, तो आप अपने प्लान को जल्दी बनाएं और जल्द से जल्द टिकट बुकिंग करें, क्योंकि आप जितनी जल्दी टिकट बुक करते हैं। आपको उतना ही कम पैसा देना होता है।
यदि आपका आनन-फानन में कहीं जाने का प्लान बन रहा है तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जब आप फ्लाइट बुकिंग करते हैं, तो 1 दिन में भी फ्लाइट के रेट समय के अनुसार कम और ज्यादा होते रहते हैं।
यदि आप दोपहर के समय टिकट बुक करते हैं, तो आपको सुबह और शाम की अपेक्षा कम पैसे देने होंगे इसके साथ ही आप टिकट बुक करते समय सभी एयरलाइंस के रेट चार्ट को जरूर चेक करें। उसके बाद ही टिकट बुक करें टिकट बुक स्वयं ही करें, इससे भी आपको फायदा होगा।
2. होटल बुक करते समय रखें कुछ खास बातों का ध्यान
अक्सर लोग होटल से पैसे बचाने के लिए अपनी मंजिल से दूर होटल को बुक कर लेते हैं और आने जाने में कैब या तो फिर टैक्सी में उन पैसों को भरते रहते हैं ऐसी स्थिति में लोग ज्यादा पैसे खर्च करते हैं महंगे होटल की तुलना में इसीलिए इन बातों का ध्यान रखते हुए ही होटल को बुक करें।
3. कोशिश करें कि ज्यादा पैदल यात्रा करें
यदि आप किसी दूसरे शहर घूमने जा रहे हैं और वहां के प्रसिद्ध स्थानों को देखना है तो कोशिश करें कि आप उन स्थानों पर और उनकी गलियों पर पैदल चलें पैदल चलने से आपको उस शहर की गलियों के बारे में पता चलेगा और उस शहर के अंदर और क्या क्या नया है, इसके बारे में भी आप जान सकेंगे।
यदि आप किसी कैब की मदद से प्रसिद्ध स्थान घूम कर वापस आ जाते हैं, तो आपका जाना व्यर्थ है। जब आप पैदल-पैदल उन गलियों में चलेंगे, तो आप वहां के लोगों के बारे में और वहां के गली चौराहे के बारे में भी अच्छे से जान सकेंगे।
4. महंगे कमरों में खर्च ना करें पैसा
यदि आप कहीं घूमने जाते हैं, तो आप केवल रात में ही किसी होटल के कमरे में ठहरेंगे। बाकी पूरा दिन आप जिस काम के लिए आए हैं। यानी घूमने के लिए तो आप दिन भर घूमेंगे, इसीलिए किसी लग्जरी और महंगे रूम से अच्छा और सस्ता सा ठीक-ठाक रूम देख ले और बाकी बचे पैसों से आप शॉपिंग कर सकते हैं और कुछ ढंग का खा पी सकते हैं।
5. किसी शोरूम की वजह शहरी बाजार से करें शानदार शॉपिंग
यदि कहीं घूमने गए हैं और शॉपिंग ना करें ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आपको बता दें किसी महंगे शोरूम से शॉपिंग करने की वजह शहरी मार्केट से शॉपिंग करें इससे आपको उस शहर की खासियत पता चलेगी और आप वहां की संस्कृति से रूबरू होंगे।
यदि आप किसी बड़े से शोरूम से शॉपिंग करते हैं, तो आपको वही चीज दुगने दाम में मिलेगी, जबकि शहरी बाजार में उन गरीबों का भला होगा जो सुबह शाम की रोटी के लिए काफी मेहनत करते हैं और आपको शोरूम से सस्ते में चीजें उपलब्ध कराएंगे यही खासियत होती है हर शहरी बाजार की।




