अडानी की कंपनी को टेलीकॉम सर्विसेज का लाइसेंस मिला, Jio और Airtel को दबदबा ख़त्म हो जायेगा

0
971
Adani Data Network
Adani Data Network has been granted unified licence for access services.

Mumbai: हम देखते हैं कि टेलीकॉम मार्केट में इंडिया में जियो, एयरटेल तथा वोडाफोन आइडिया (Vi) यह तीन प्राइवेट कंपनियां ही सबसे अधिक सक्रिय रहती है। लेकिन इन सब में भी सबसे अधिक सब्सक्राइबर रिलायंस जिओ के है। जिसके साथ ही वह नंबर वन पर बना हुआ है।

रिलायंस जियो के बाद मे एयरटेल और वीआई जेसी कंपनियों का नाम आता है। अभी हाल ही मे 5G सर्विसेस इंडिया में भी शुरू हुई है। जिसके बाद से ही जियो और एयरटेल जेसी कंपनियां आगे निकलने की होड़ में है। लेकिन खबर है इन तीनों टेलीकॉम कंपनियों के अलावा भी नया Data Network अब हमसे जुड़ सकता है।

कहा जा रहा है कि भारतीय टेलीकॉम बाजार अब बहुत ही जल्द चेंज होने वाला है। क्योंकि इन तीन कंपनियों से एक नया नाम जल्द ही जुड़ सकता है। यह नया नाम अडानी डाटा नेटवर्क का होगा।

जी हां खबर है कि अडानी डाटा Networks को लाइसेन्स UL (AS) मिला है। जिससे देश मे अम्बानी की कंपनी जो टेलीकॉम सेवाएं देती है, उसके बाद अडानी भी नई टेलीकॉम कंपनी के साथ मार्केट में नज़र आ सकते हैं।

Gautam Adani
Gautam Adani File Photo Credits: IANS

अडानी डाटा नेटवर्क से संबंधित जो न्यूज निकलकर आ रहीं है वह काफि बड़ी खबर है। क्योंकि ऐसा हुआ तो टेलीकॉम कंपनियों को अब नया चैलेंज मिलेगा। गौतम अडानी (Gautam Adani) को भारत सरकार से पूरे देश भारत में टेलीकॉम सर्विसेज प्रदान करने के लिए लाइसेंस मिल चुका है।

खबर मिली है कि अडानी डाटा नेटवर्क्स को जो लाइसेन्स मिला है, वह यूनिफाइड लाइसेंस (Unified Licence) है। जिसके बाद से जिस तरह अभी देश मे जियो और एयरटेल की सेवा चल रहीं है, ठीक वेसे ही यह नई कंपनी भी अपनी सेवाएं हमे प्रदान कर सकेगी।

अडानी अगर टेलीकॉम मार्केट में आगे बढ़कर कदम रखते है, तो पूरे बाजार पर इसका असर पड़ेगा। जिससे सबसे ज्यादा प्रभाव मुकेश अंबानी की टेली कॉम सेवा जियो और सुनील भारती मित्तल जी की एयरटेल सेवा पर पड़ेगा।

अभी नहीं मिली है आधिकारिक सूचना

अडानी डाटा नेटवर्क को भले ही अभी यूनिफाइड लाइसेंस मिल गया है। लेकिन अब तक इस कंपनी की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं मिली है। लेकिन जो भी जानकारी प्राप्त हुई है, उसके अनुसार अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को (ADNL) पूरे भारत देश में अपनी टेलीकॉम सर्विसेज को देने का अधिकार मिल चुका है। जिससे अभी नंबर एक पर चल रहीं जियो कंपनी सहित अन्य Airtel और Vi जेसी कंपनी को भी बड़ी चुनौती मिलेगी।

5-जी सर्विस मिलेगी 3 महिने फ्री

2016 में आपको याद होगा कि मुकेश अम्बानी जी ने भारतीय बाजारों मे रिलायंस जियो को 4G service के साथ उतारा था। उस समय उन्होंने Jio 4G सेवा फ्री में कई माह तक दी थी। फ्री नेट मिलने की वजह से 4जी सिम को लोगों ने हाथोंहाथ खरीद लिया था।

इसका Use बहुत लंबे समय तक लोगों ने फ्री में किया। उस समय जियो Sim लेने के लिए लंबी लंबी लाईनें स्टोर्स के बाहर लगी दिखती थी। ऐसा ही कुछ अब अडानी जी भी करने वाले है।

नई 5G नेटवर्क के साथ मे अडानी भी अपने नेटवर्क सर्विस को लेकर आने वाले है। बाजार में यह चर्चाऐं है कि जिस तरह से अम्बानी जी ने जियो में फ्री 4G service दी थी। वेसे ही Adani भी फ्री में 5G service प्रदान कर सकती है।

6 साल के लंबे अन्तराल के बाद मार्केट में आएगी नई कंपनी

भारत की सरकारी BSNL इस समय तीन प्राइवेट कंपनियां जिनके नाम जियो, एयरटेल और Vi है, उनके साथ भारतीय बाजार में काफी ऐक्टिव हैं। हमने देखा कि पिछड़ने के कारण वोडाफोन तथा Idea ने मिलकर नया नेटवर्क वीआई शुरू किया। यह सब होने के बाद भी आज रिलायंस जिओ ही सबसे आगे है।

वर्ष 2016 में जब जियो मार्केट में आया तो इन सभी कंपनिया को काफी मंदी का सामना करना पड़ा। जियो को मार्केट में आए पूरे 6 साल हो चुके हैं। जियो के बाद से अब तक कोई भी टेलीकॉम कंपनी बाजारों में नहीं आई है।

ऐसे में जब अडानी नई टेलीकॉम कंपनी भारतीय बाजारों में लाएगी तो सबसे ज्यादा आम जनता ओर जितने भी मोबाइल यूजर्स है उनके लिए यह बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। जब अडानी टेलीकॉम सर्विसेज भारत मे शुरू हो जाएगी तो हो सकता है कि हमे एक बार फिर से सभी मोबाइल रिचार्ज के जो प्लान्स है उनकी कीमतों में कमी देखने को मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here