
Mumbai: दोस्तों लोग वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग न जाने कितने तरह की अजीब अजीब करतब करते आए हैं। आए दिन हमें सुनने मिलता है कि, किसी व्यक्ति ने समुद्र चैनल को पार करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया तो किसी ने एक्सरसाइज का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
किसी ने योगा के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया कोई लगातार डांस करने का रिकॉर्ड बना चुका है अर्थात गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) के लिए जरूरी नहीं कि आप किसी खास स्पोर्ट्स, सिंगिंग एंड डांसिंग के ही कलाकार बने। बल्कि कुछ लोग बहुत छोटी परंतु अलग करतब करके भी अपना नाम रिकॉर्ड में दर्ज कराते आए हैं।
जैसे अभी जानकारी मिल रही है कि मुंबई (Mumbai) की रहने वाली 14 वर्ष की एक बालिका ने जीभ से नाक को छूने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। अब आप कहेंगे साहब यह कौन सी बड़ी बात है। तो जरा एक बार ट्राई करके देखें क्या आप अपनी जीभ से अपनी नाक छू (Touched your nose with tongue) पाते हैं? आपका जवाब आपको पता है। आइए जानते हैं सफलता की इस कहानी को जिसने इस छोटी सी मगर कठिन एक्टिविटी के द्वारा अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया।
देव श्री रहने वाली है मुंबई महाराष्ट्र की
आज जिस बालिका की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम देवश्री अमर कोठले है। यह भी सिर्फ नौवीं कक्षा की छात्रा (9th class girl student) है और महाराष्ट्र के आर्थिक राजधानी माने जाने वाली मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में रहती है। वैसे तो कई लोग दुनिया में अपनी जीभ से नाक को टच कर सकते हैं, परंतु देव श्री (Deva Shree) ने लगातार 22 मिनट तक इसे जीप को टच करके रोके रखा, जिस वजह से इनका नाम इंटरनेशनल रिकॉर्ड ऑफ़ बुक में दर्ज हुआ।
आज उनके परिवार और पूरी सोसाइटी को इन पर गर्व है। हमें सुनने में यह 22 मिनट बड़े आसान लग रहे हैं, परंतु इस पूरे कारनामे को अंजाम देने के लिए देवश्री को काफी लंबे समय तक प्रयासरत होना पड़ा।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने 22 मिनट तक किया यह कारनामा
देवश्री (Devashree) का कहना है कि, जब पहली बार उन्होंने यह करतब किया तो शुरू मे उनके परिवार वालों को लगा कि एक साधारण सी बात है कई बच्चे ऐसा कर लेते हैं। परंतु जैसे-जैसे उनकी टाइमिंग बढ़ती गई। तब परिवार एवं आसपास के लोगों ने इस बात को महसूस किया और बताया कि इतने लंबे समय तक इसको छूना आसान बात नहीं है।
मजाक मजाक में वह बच्चों के साथ कंपटीशन करती थी। फिर संजीदा से इस बात का अभ्यास किया। और बकायदा एक प्रोफेशनल अंदाज में अपने इस स्किल को रेडी किया, वर्ल्ड रिकॉर्ड से संबंधित अधिकारियों तक इस सूचना को पहुंचाया गया और उनके सामने 22 मिनट लगातार इस करतब को करके दिखाया।
क्यों कुछ यूं मिली देवश्री को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की प्रेरणा
देवश्री से बातचीत में पूछा गया कि इतनी छोटी सी उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सपना कैसे जन्मा उनके मन में। तो उन्होंने बताया की बात बीते वर्ष 2021 की है। जब क्रिसमस की छुट्टी के दौरान वह अपने पेरेंट्स के साथ शॉपिंग कर रही थी।
उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की किताब देखने को मिली। जिसमें पाया कि 14 मिनट तक लगातार नीदरलैंड के एक शख्स ने जीभ को नाक से टच करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। उन्हें लगा यह काम तो वह भी कर रही है बचपन से, तो क्यों ना इस रिकॉर्ड को तोड़ा जाए। तो नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड की किताब से ही प्रेरणा लेना एक नई सी बात लगती है।
लंबे समय तक लगातार प्रयास का नतीजा है यह सफलता
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की मन में ठान तो ली थी, परंतु यह इतना आसान नहीं था। क्योंकि अपनी जीभ से नाक को थोड़ी देर तक तो टच करना फिर भी सहज था उनके लिए, पर इसे इतने लंबे समय तक नाक तक पकड़े रहना एक बहुत बड़ा चैलेंज था। जिसके लिए धीरे-धीरे उन्होंने रोज अभ्यास करना शुरू कर दिया और हाथ में वॉच टाइमर रखकर वह बकायदा काउंट करती थी कि उनका एवरेज कितना हो रहा है।
लगातार 1 साल तक कठिन प्रयास का नतीजा उन्हें तब मिला जब वह 22 मिनट तक अपनी जीभ को नाक से लगाकर होल्ड करने में सफल रही। इस कहानी से यह प्रेरणा मिलती है कि, कुछ बड़ा करने के लिए जरूरी नहीं कि हम बड़े उद्देश्य बनाएं हमारी कोई छोटी सी स्किल भी दुनिया में हमारा नाम रोशन कर सकती है।



