87 वर्षीय भारतीय क्रिकेट फेन अम्मा के जलवे, रोहित शर्मा और कोहली को आशीर्वाद दिया: VIDEO

0
645

Photo Credits : Cricket world Cup On Twitter

भारतीय टीम की दीवानगी हर उम्र के लोगो मे छाई हुई है। बच्चे से लेकर बूढे तक भारतीय टीम के खेल में मस्त हो जाते है। यही बात आज देखने को मिली 87 साल की उम्र में व्हीलचेयर पर चलकर भारत का समर्थन करने पहुंचीं। एक महिला जो क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन है। आज India की जीत के बाद ये वृद्ध महिला बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

इंडिया व बांग्लादेश के मैच के वक्त एक महिला क्रिकेट फैन अपने देश के क्रिकेटर्स का समर्थन करने मैदान पर पहुंच गई। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि वो महिला 87 वर्ष की हैं। और व्हीलचेयर पर चलकर स्टेडियम तक पहुंच गई। उनके मैच के इस उत्साह को हर कोई सैलूट कर रहा है। 87 की उम्र के बाद भी उन्होंने भारतीय क्रिकेटर्स का समर्थन किया।

उनका हौसला कम नही हुआ। उन्होंने इंडिया टीम को जमकर सपोर्ट किया और उस समय वो बहुत उत्साह से भरी दिखाई दी। उनके चेहरे पर एक खुशी की लहर नजर आ रही थी। इस उम्र में अपनी टीम को सपोर्ट करने मैदान तक पहुँचना बहुत बड़ी बात है।

इसी कारण उन्हें सभी सैलूट कर रहे है। उनके जज्बे की दात दे रहे है की उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए अपना हौसला बनाये रखा। भारतीय टीम की वेटिंग के समय उनके वुवुजेला बजाने की फोटो टीवी पर दिखाई दे रही है। जो सोशल मीडिया पर बहुत तेज वायरल हो रही है। इस दृष्य को देखकर कमेंटेटर भी चकित में पड़ गए। एक फेमस कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि ये कितना अद्भुत दृश्य है।

इस तरह के फेन्स की कारण से ही क्रिकेट और रोमांचक होता जा रहा है। 87 वर्ष की वृद्ध महिला फैन का नाम चारुलता पटेल है । जब उनसे एक प्रश्न पूछा गया कि क्या इंडिया विश्व कप जीतेगा तो उन्होंने अपना जवाव हां कहा।


चारुलता ने कहा कि India उनकी चहिती टीम है और इस कारण से इसका समर्थन करती हैं। और जब तक रहेंगी india टीम को सपोर्ट करती रहेंगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब से मैं अफ्रीका में थी तब से कई सालों से क्रिकेट देख रही हूं। जब मैं काम किया करती थी तब मैं इसे टीवी पर देखती थी और अब मैं रिटायर हो चुकी हूं इसलिए इसे अब live देखने का मजा लेती हूंहै।


स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने इस 87 वर्ष की महिला की क्रिकेट फैन को देखकर जमकर उनकी तारीफ की और उनके साथ जमकर सेल्फी भी ली। आज के मैच के मेन ऑफ दा मैच रहे रोहित शर्मा ने अपनी जीत का जश्न उनके पास जाकर उन्हें गले लगाकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।और उनकी इस दीवानगी को सलाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here