
साल 2019 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 जुलाई को है। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण है। इस दिन सूर्य पूर्ण रूप से नजर आना बंद हो जाएगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण केवल कुछ ही स्थानों पर नजर आएगा। भारत में इस ग्रहण के समय रात्रि होगी। इसलिए इसे नहीं देखा जा सकेगा। 2 जुलाई को लगने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका और अर्जेंटीना में नजर आएगा।
इसकी समय सीमा पांच घंटे की होगी। हिंदू पांचांग के अनुसार, 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण है। इसी दिन भौमवती या ज्येष्ठ अमावस्या भी है।इसके बाद 16 जुलाई को आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण के समय कौन कौन से काम करना वर्जित है, गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना या कपड़े सिलना वर्जित है।
ऐसा करने से गर्भ में पल रहे बच्चे में शारीरिक दोष होने की संभावना बढ़ जाती है। 2 जुलाई 2019 दिन मंगलवार को सूर्य ग्रहण लग रहा है। जो रात में 10 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 21 मिनट पर खत्म होगा। पौराणिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय लोगों को कुछ खास सावधानियां रखने की आवश्यकता होती है। उसमें कई तरह के काम करने वर्जित होते हैं।
खासकर गर्भवती महिलाओं को सावधानी रखनी पड़ती है। ऐसी महिलाओं को अपने बच्चों की सुरक्षा पहले रहती है। ग्रहण के समय जब सूतक लगता है तो इस समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए
1 ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना या कपड़े सिलना वर्जित है। ऐसा करने से गर्भ में पल रहे बच्चे में शारीरिक दोष होने की सम्भवना बाद जाती है।
2. सूतक काल में भोजन पकाना, भोजन करना, श्रृंगार करना और सोना दोष माना गया है।
3. ग्रहण के खत्म होने के बाद गर्भवती महिलाओं के स्नान न करने से बच्चे को चर्म रोग होने की संभावना हो जाती है।
4. ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। उस कार्य के पूर्ण होने की आशंका कम रहती है।
5. ग्रहण के वक्त अपने आराध्य देव के नाम का उच्चारण करना चाहिए। इस समय किसी भी देवी-देवता की मूर्ति या तस्वीर, तुलसी और शमी के पौधे को न हाथ भी न लगाएं।
6. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए और स्वच्छ कपड़े पहनना चाहिए। ग्रहण के वक्त पहने हुए कपड़ो को स्नान के बाद फिर से न उपयोग करे।
7. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय अन्न के जितने दाने खाते हैं, उतने सालों तक लोगो को नरक के कष्ट भोगने पड़ते हैं।



