
Delhi: जैसा कि हम सब जानते हैं की आवागमन के लिए आज हम अपनी टू व्हीलर और फोर व्हीलर जैसी गाड़ियों पे बहुत ही ज्यादा डिपेंडेंट हो चुके हैं। एक समय था जब मामूली दूरी के लिए हम पैदल जाना ही पसंद करते थे। परंतु आज आलम यह है की दूध लेने जैसे छोटे कार्य के लिए भी लोग अपनी टू व्हीलर लेकर जाते हैं। यही वजह है कि इन गाड़ियों के द्वारा निकलने वाला कार्बन डाइऑक्साइड धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है।
वही दिन प्रति दिन बढ़ती हुई जनसंख्या के चलते वाहनों का इस्तेमाल अधिक से अधिक होने लगा है। पर्यावरण विशेषज्ञ इस बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले हमारे प्रकृति के नुकसान को लेकर आए दिन चेतावनी देते रहते हैं कि यदि इन पोलूशन को कम नहीं किया गया, तो एक दिन यह धरती रहने लायक नहीं होगी।
आज सभी देश की सरकारें मिलकर के डीजल-पेट्रोल का अल्टरनेट इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) के रूप में देख रही है। भारत भी इस मामले में पीछे नहीं है आज हमारे देश की कई स्वदेशी कंपनियां इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर निर्माण में कदम रख चुकी है।
ऐसी ही भारत की एक सुप्रसिद्ध टैक्सी कंपनी ओला (Ola) ने हाल ही में एक शानदार इलेक्ट्रिक कार का टीजर लॉन्च किया है, जिसमें यह किसी फ्यूचरिस्टिक कार की तरह दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं इसकी कुछ विशेषताएं कीमत और कब तक आप इसे खरीद पाएंगे संपूर्ण जानकारी।
इस कार का खूबसूरत लुक आपको पहली नजर में भाग जाएगा
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में सफलता पाने के बाद ओला ने हाल ही में एक वीडियो (Ola Electric Car Video) के जरिए अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक कार का प्रदर्शन किया है। वीडियो में देख सकते हैं इस कार को बेहद ही खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है फ्रंट से एयरोडायनेमिक शेप में डिजाइन करते हुए एलईडी का बहुत ही सुंदर तरीके से प्रयोग किया गया है।
OLA Electric Car Launch – 0 to 100 in 4 Seconds 🔥🔥🔥
NEW VIDEO:https://t.co/5zAHaBLOV1 pic.twitter.com/9015cu8v4a
— Aarav2Tech (@aarav2tech007) August 17, 2022
वही बैक साइड की बात करें तो एलईडी के प्रदर्शन के साथ बंपर का उभरा हुआ लुक आपको बेहद अट्रैक्टिव लगेगा। पहली नजर में देखकर ही लगता है कि यह एक लग्जरी कार होगी। ओला से मिली जानकारी के अनुसार इसका एवरेज और स्पीड भी जबरदस्त होने वाली है।
इसमें होगी पावरफुल मोटर जिससे करेंगे आप हवा से बातें बेहतरीन माइलेज के साथ
दोस्तों किसी भी कार में उसका पावरफुल इंजन और मिलने वाला एवरेज भारत के लोगों के लिए सबसे अधिक मायने रखता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ओला इलेक्ट्रिक कार में एक ऐसी पावरफुल मोटर लगाई गई है, जो सिर्फ 4 सेकंड में ही कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक ले जाने की क्षमता रखती है।
Next ole from OLA…
OLA Electric Car by 2023 🤡 pic.twitter.com/EczIlXPjGv
— Dravidian Insights (@dstock_insights) June 20, 2022
वहीं एवरेज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज करने पर ओला कि यह कार 500 किलोमीटर तक लगातार चलने की माइलेज प्रदान करती है। अगर रनिंग कॉस्ट की बात करें तो निश्चित ही किसी पेट्रोल या डीजल कार की अपेक्षा बहुत ही सस्ती साबित होने वाली है।
ओला इलेक्ट्रिक कार होगी लग्जरी सेगमेंट के अंतर्गत
दोस्तो आपको बताना चाहेंगे ओला ने यह गाड़ी लग्जरी कार के सेगमेंट में लॉन्च करने की तैयारी की है। अर्थात इसकी कीमत 50 लाख रुपए से शुरू होगी। अभी मार्केट में लग्जरी कार के तौर पर मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी कई कारें उपलब्ध है जिनकी कीमत भी लगभग 50 लाख रुपए से ही शुरू होती है।
ओला के मालिक भावेश अग्रवाल ने बताया इसकी लांचिंग का समय
बातचीत के दौरान ola के मालिक भावेश अग्रवाल ने बताया कि वह एक शत-प्रतिशत ऑटोमेटेड कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रहे हैं। जिसके जरिए 2024 तक उनकी यह कार मार्केट में लॉन्च हो जाएगी। उनका टारगेट है कि अपने इस नए यूनिट के जरिए वह साल में एक मिलियन से ज्यादा इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन करेंगे।
वही 10 मिलियन से ज्यादा ओला टू व्हीलर के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। यह भारत के लिए बहुत ही गर्व का पल होगा जब नई टेक्नोलॉजी के साथ हमारे देश की स्वदेशी कंपनियां अपने नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधा वाली ऑटोमोबाइल प्रोवाइड करेंगी।



