CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों को लताड़ा, यह प्रयास उन्हें बनाते है अगले प्रधानमंत्री, देखें

0
875
Yogi Adityanath UP CM

Image Credits: Social Media

Lucknow/Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी व वित्तमंत्री सीतारमण द्वारा देश की जनता के लिए घोषित राहत पैकेज को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा और उत्तम कदम बताया है। मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर गलत राजनीति करने व कोरोना संकट के समय जनता का साथ न देने का आरोप लगाया है। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सुझाव भेज दिए हैं। चौथे चरण के लिए केंद्र की आने वाली एडवाइजरी का पालन कराया जाएगा।

CM योगी ने यह बात बहुत ही रोष में कही थी। विपक्षी दलों के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जिसने कभी अच्छा काम नहीं किया उससे अच्छे की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह देश पर एक वैश्विक संकट है। विपक्ष नकारात्मक सोचता है और नकारात्मक बयां भी देता है। सरकार के अच्छे कामों पर इनकी आलोचना सोची समझी राजनीति का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री से पूछा गया कि श्रमिकों को यूपी लाने से कोरोना संक्रमण का भी खतरा था, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक देश की ताकत हैं। कोरोना संकट के समय हम उन्हें कोरोना के आधार पर नजरंदाज नहीं कर सकते हैं। हां, खतरा था, परन्तु हम लोग सावधानी पूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग व मेडिकल जांच के बाद सुरक्षित ला रहे हैं। हमारा दायित्व है कि हम उनकी सहायता करें।

https://twitter.com/TheAspiringSoul/status/1259170506261106691

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बहुत सारे श्रमिक मुख्य मार्ग के बजाए खेतों, पहाड़ों नदियों के रास्ते अपने घर की ओर निकल गए हैं। प्रशासन को पता नहीं लग पा रहा है। इसीलिए जहां इतना धैर्य रखा है, तो थोड़ा और धैर्य रखें। किसी दलाल के चक्कर में न पड़ें। किसी को पैसा न दें। हल ही में बहुत से हादसे हुए हैं। मन दु:खी है। हम सुरक्षा दे रहे हैं, क्यों चिंता कर रहे हैं।

आगे योगी ने कहा की हमने विपरीत हालात में कोरोना को कंट्रोल किया है। उन्होंने कहा, कई श्रमिकों को जहां काम करते थे, वहां मानदेय नहीं मिला जबकि हमने यहां श्रमिकों को मानदेय दिलवाया। अगर यही काम दूसरी जगह हुआ होता, तो श्रमिकों को पैसे व खाने की शिकायत नहीं होती। राजस्व का संकट तात्कालिक है। गंगा एक्सप्रेस का काम साल के अंत तक शुरू करवाएंगे। एयरपोर्ट का काम करने जा रहे हैं।

https://twitter.com/MeGauravRajput/status/1261836085212008448

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अकेले उत्तर प्रदेश से 2 करोड़ 34 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित होते हैं। मेरा यह सोचना है कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण पैकेज व स्वागतयोग्य कदम है। देश में 53 करोड़ मवेशियों के टीकाकरण को बल मिलेगा। भारत में जो दुग्ध व दुग्ध उत्पाद होंगे, वे दुनिया की मार्केट में जा सकते हैं, इस दृष्टि से यह घोषणा देश की ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था व कृषि आधारित अर्थ-व्यवस्था को एक नई ऊंचाई देगा। इस ट्विटर यूजर ने तो योगी को अगला प्रधानमंत्री भी मान लिया है।

कोरोना पर नियंत्रण और उत्तरप्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई टीम-11 के साथ मीटिंग में सीएम योगी लगातार प्रदेशवासियों कीसुविधाओं-समस्याओं से जुड़ी अपडेट ले रहे हैं। परन्तुं इन सबके अलावा कोरोना संकट में जिस तरह से सीएम योगी ने उन मजदूरों को संभाला है, वह तारीफ के योग्य है। सीएम योगी ने बिना राज्य आधारित नागरिकता का भेदभाव किए इन मजदूरों की सुविधा-सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई है।

आपको बता दन की जिन मजदूरों को पश्चिम बंगाल, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों ने अपने हाल पर छोड़ दिया था, उनके लिए उत्तरपरेश के मुख्यमंत्री योगी का यह संकरमचक रूप एक मिसाल बन गया है। पिछले 3-4 दिनों में जिस तरह से दूसरे राज्यों से पैदल चलकर अपने घर पहुंचने की जद्दोजहत में लगे प्रवासी मजदूरों के लिए यूपी में जिस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं, उनकी तारीफ खुद मजदूर भी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here