युवराज सिंह को अपने किये पर हुआ पछतावा, शहीद अफरीदी की दग़ाबाज़ी पर कही यह बात

0
470

Image Credits: Twitter

पूरी दुनिया इस वक़्त कोरोना महामारी (Coronavirus) से जंग कर रही है। जहां भारत के अलावा पाकिस्तान भी कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा ह। वही पाकिस्तान का पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) कश्मीर मुद्दे का राग अलाप रहा हैं। सोशल मीडिया पर अफरीदी का एक वीडियो वायरल हुआ है, इसमें अफरीदी कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को को कोसता नज़र आ रहा है।

अफरीदी कहता हुआ देखा जा सकता है की मोदी कश्मीरियों पर जुल्म कर रहे हैं और उन्हें इसका जवाब देना होगा। अफरीदी ने पीएम मोदी पर मजहब को लेकर राजनीती करने का बेतुका आरोप लगाया है। आपको बता दे की इससे पहले भी शाहिद अफरीदी ने कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया था। इसके अलावा कई पाकिस्तानी क्रिकेटर भी कश्मीर को लेकर भारत विरोधी बयान देते रहे है।

आपको बता दे की भारत में कुछ लोग शहीद अफरीदी के फाउंडेशन को चंदा देने की बात कर रहे थे और पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने तो अफरीदी को फंडिंग दी भी थी, वीडियो की शुरुआत में शाहिद अफरीदी ने कोरोना वायरस के बारे में बात की, लेकिन इसके बात पीएम मोदी और कश्मीर पर बोलने लगते हैं। वीडियो में अफरीदी में कहते हैं, कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में हैं और वह बीमारी मजहब की बीमारी है। उस बीमारी को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे कश्मीर कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा।

अफरीदी के बयान पर पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan singh) ने कहा कि यह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दोस्ती के लायक नहीं है वही युवराज सिंह (Yuvraj singh) ने भी उसकी चैरिटी की मदद के लिए अपील करने पर खेद जताया। युवराज सिंह ने भी ट्वीट करके कहा, “शाहिद अफरीदी की हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में टिप्पणी से वास्तव में निराशा हुई। एक जिम्मेदार भारतीय के रूप में जो देश की तरफ से खेला है, मैं कभी इस तरह के शब्दों को स्वीकार नहीं करूँगा। मैंने मानवता के लिए आपके कहने पर अपील की, लेकिन अब ऐसा दोबारा कभी नहीं करूँगा।” युवराज सिंह को अब पछतावा हो रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की PM मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। इंडिया टुडे से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि जो अफरीदी ने हमारे पीएम के खिलाफ बोला है, वो बिल्कुल भी सहन करने लायक नहीं है। अफरीदी ने इस मामले में अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं सोचता था कि अफरीदी हमारा दोस्त हैं लेकिन दोस्त कभी ऐसी बात नहीं कर सकता है और आज से मुझे उससे कोई मतलब नहीं है। उसे हमारे देश और पीएम के खिलाफ ऐसी बातें बोलने का कोई हक नहीं है।

ऐसे में भाजपा नेता संबित पत्र ने लिखा की दोस्तों ये सुने पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफ़रीदी को अपने मुल्क के नापाक इरादों को अवाम से साझा कर रहा है और भारत के PM मोदी जी के लिए झूठ बोल रहा है। अफ़रीदी fondation में donation के लिए जो request कुछ भारतीय भाई कर रहे है। वो भी इस foundation की असलियत देखें।

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) पर भेदभाव का आरोप लगाया हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया, जो पाकिस्तान की ओर से खेलने वाले दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं, ने पिछले साल क्रिकेट जगत में ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि हिंदू होने की वजह से उन्हें पाकिस्तानी टीम में भेदभाव का सामना करना पड़ा थे।

उनके सह खिलाडी रहे शोएब अख्तर ने भी इस बात को कबूला था कि पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी कनेरिया के साथ गलत व्यवहार करते थे, क्योंकि वो एक दूसरे धर्म से संबंध रखते थे। उस वक्त कनेरिया ने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया था पर अब वो खुलकर सामने आ गए हैं और उन्होनें बिना वक्त गंवाए आखिरकार ये बता ही दिया कि उनके साथ गलत व्यवहार करने वाले खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि शाहिद अफरीदी है।

कनेरिया ने ये भी बताया कि अफरीदी उनके करियर की शुरुआत से ही उनके खिलाफ थे और कैसे उन्होनें कनेरिया के वनडे करियर को आगे बढ़ने ही नहीं दिय। अपने साथ हो रहे भेदभाव को बतात्ते करते हुए कनेरिया ने कहा कि अफरीदी तब कप्तान थे और उन्हें बिल्कुल भी उनका समर्थन नहीं मिल। शाहिद अफरीदी जानबूझकर कनेरिया को टीम में शामिल नहीं करते थे और इसी वजह से अपने 10 साल के लंबे करियर के बावजूद कनेरिया पाकिस्तान के लिए सिर्फ 16 वनडे मैच ही खेल सके थे।

अफरीदी के बयान पर पूर्व भारतीय खिलाडी और दिल्ली भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अफरीदी को सॉलिड जवाब दिया है। पहले भी शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर के बीच टकराव हुआ था और गौतम ने अफरीदी के छक्के छुड़ा दिए थे।

गौतम गंभीर ने अफरीदी को रिप्लाई देते हुए कहा, ’16 साल के आदमी शाहिद अफरीदी कहते हैं कि पाकिस्तान की 7 लाख फौज के पीछे 20 करोड़ लोग खड़े हैं, फिर भी 70 साल से कश्मीर के लिए भीख मांग रहे है।’ संसद गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अफरीदी, इमरान खान और बाजवा जैसे लोग पाकिस्तान के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए भारत और पीएम मोदी के खिलाफ बयान उगल सकते हैं, लेकिन जजमेंट डे तक कश्मीर नहीं मिलेगा।’ गंभीर ने अफरीदी को जवाब देते हुए कहा, ‘बांग्लादेश याद है।’ गंभीर ने पहले भी अफरीदी के छक्के छुड़ा दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here