
Photo Source: Lightyear
Delhi: आजकल हर किसी की पहुँच में कार है। लोग नये मॉडल की कार लेना काफी पसंद करते है। वह कार जिसमें नये फीचर्स हो जो लुक वाइज अन्य सभी कारो से हटकर लगे। ऐसी कार खरीदना लोगो को काफी ज्यादा पसंद होता है।
अगर आप भी अभी ऐसा कुछ प्लान कर रहे है, तो आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने वाले है जिसके बारे में जानकर आप उसी कार को लेना चाहेंगे। आइये जानते है इस कार के बारे में।
विश्व की पहली सोलर कार का हुआ प्रोडक्शन शुरू, कार में है अद्भुद फीचर्स
आज हम बात करने वाले है दुनिया की पहली सोलर कार (World’s First Solar Car) की। जी हॉं इस विश्व की पहली अनोखी सोलर कार अब मार्केट में आने ही वाली है। इस कार का नाम ‘लाईट ईयर जीरो’ (Lightyear 0) है। इसका प्रोडक्शन इसकी निर्माता कंपनी के द्वारा अब बहुत ही तेजी से किया जा रहा है।
इस कार के अगर हम अद्भुद फीचर्स की बात करे तो सबसे खास विशेषता इसकी यह है कि अगर इसे सिंगल चार्ज कर दिया जाये तो यह 700 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर देती है।
इस कार की डिमांड अभी से ही इतनी ज्यादा हो गई है कि अब तक इसके 150 प्रि ऑर्उर इस कंपनी (Dutch Startup) को मिल चुके है। आज हम इसी कार की खुबियो के बारे में बात करेंगे।
सोलर कार का नाम लाईट ईयर जीरो रखा गया
डच मोबिलिटी नाम के स्टार्टअप लाइट ईयर (Dutch mobility startup Lightyear) ने इसी साल जून 2022 में इस बात की घोषणा की थी कि वह सोलर की पहली कार लॉन्च करने वाले है। उन्होंने यह भी बताया था कि वह कार का प्रोडक्शन इसी साल सितंबर माह में कर देंगे और नवंबर में यूरोपीय ग्रहको को इसे डिलीवर भी कर देंगे।
इस विषय पर ही कंपनी ने हाल ही में यह बताया है कि दुनिया की पहली आधिकारिक तोर पर सौर मॉडल कार का उन्होंने प्रोडक्शन अब शुरू कर दिया है। वही उन्होंने यह भी बताया कि इस कार का नाम लाईट ईयर जीरो रखा गया है।
इस ड्रीम कार में यह है अद्भुद फीसर्च
यह कार देखने में ड्रीम कार की तरह दिखाई देती है। इसकी रेंज के अलावा इसमें बहुत से ऐसे फीचर्स है जिसे जानने के बाद आपका मन भी इस कार को खरीदने का करने लगेगा। अगर इस सोलर कार की कीमत की हम बात करे तो यह मार्केट में आपको सिर्फ 2.11 करोड़ की कीमत पर मिल सकेगी।
इसकी बैटरी पॉवर 60 किलोवाट की है। यह कार सिंगल चार्ज पर ही 700 किलोमीटर की काफी अच्छी रेंज देती है। इस कार में सोलर पावर के हिसाब से 5 वर्ग मीटर का कर्व्ड डबल सेटअप हुआ है।
Dutch mobility startup Lightyear
started making the world's first series-production electric vehicle that generates power directly from sunlight.
Visit our website for daily news updatehttps://t.co/DE4ULsLLwQ#TIM #theinternationalmagazine #ev #solarcar #solar pic.twitter.com/4LWIoNeJ2P— THE INTERNATIONAL MAGAZINE (@TIMOFFICIAL94) December 2, 2022
इसकी सहायता से ही लोग 70 किमी तक की रेंज की यात्रा इसकी मदद से कर पाते है। इन सब को मिलाकर इसकी ऑवरऑल रेंज लगभग 695 किमी तक की हो जाती है। वही अगर हम पूरे वर्ष की बात करे तो यह रेंज लगभग ग्यारह हजार की हो जाती है।
सभी परीक्षणो को पास करने के बाद ही इस कार का किया गया है प्रोडक्शन शुरू
इस कार के बारे मे कंपनी ने यह भी बताया कि सोलर से चलने वाली कार लाईट ईयर जीरो जो है, वह 6 वर्ष के अनुसंधान, प्रोटोटाइप, इंजीनियरिंग, तथा डिजाइन इन सब परीक्षण होने के बाद में अब प्रोडक्शन के लिये पूरी तैयार हो चुकी है। सोलर कार लाईट ईयर जीरो की अगर हम बात करे, तो इस कंपनी द्वारा इस कार को खरीदने वाले को एक एडवांटेज भी देगी।
Mobility startup Lightyear has started making the world's first series-production electric vehicle that generates power directly from sunlight https://t.co/fpsqNbRLKU
— Bloomberg (@business) December 2, 2022
इस कार के जो भी मालिक होंगे, उनको 7 माह के समय तक अपने घरेलू बिजली तथा चार्जिंग स्टेशन को ब्लॉक किये बिना ही आसानी से यात्रा करने की अनुमति प्रदान करेंगी। जोकि इसकी महत्वपूर्ण अद्भुद विशेष्ता में से एक है।



