गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने, अडानी के परिवार वाले और उनके काम पर रिपोर्ट

0
2172
Gautam Adani Family
Gautam Adani Family Photo Credits Twitter.

Surat: भारत के सबसे अमीर शख्‍स कि चर्चा तो हो मुकेश अंबानी का नाम ही सबसे पहले लिया जाता है। वह काफी अधिक समय से भारत के सबसे ज्‍यादा अमीर शख्‍स रहे है। लेकिन अब ऐसा नही है। जी हॉं आपको हैरानी होगी कि लंबे समय तक इस देश के सबसे अमीर व्‍यक्‍ति कहे जाने वाले मुकेश अंबानी अब इस पायदान से नीचे आ चुके है। क्‍योंकि उनका स्‍थान अब गौतम अडानी ने ले लिया है।

गौतम अडानी बने देश के सबसे अमीर शख्‍स

अब देश के सबसे अमीर व्‍यक्‍ति कि बात कि जायेगी तो गौतम अडानी का नाम लिया जायेगा। आप जानकर अचंभित हो जायेंगे कि गौतम अडानी सिर्फ इंडिया के ही सबसे ज्‍यादा रईस व्‍यक्‍ति नही है।

Gautam Adani
Gautam Adani File Photo Credits: IANS

वह अब पूरे विश्‍व में तीसरे स्‍थान पर आ चुके है। अगर हम गौतम अडानी जी कि संपत्ति कि चर्चा करें तो वह पूरे 138 अरब डॉलर है। जिसके साथ वह विश्‍व में तीसरे पायदान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुये है।

विश्‍व में सिर्फ 2 शख्‍स है उनसे आगे

गौतम अडानी से पहले दो पायदान पर सिर्फ एलन मस्‍क ओर जैफ बेजॉज है। पहले पायदान पर जगह बनाने वाले एलन मस्‍क कि संपत्ति 251 अरब डॉलर है। वही बात कि जाये जैफ बेजॉज कि तो उनकी संपत्ति 150 अरब डॉलर है। जिसके साथ वह दूसरे स्‍थान पर रहे।

आज हम इस पोस्‍ट में गौतम अडानी के जीवन के विषय में नही बल्‍कि अडानी के परिवार (Gautam Adani Family) के सदस्‍यों के बारे में बात करेंगे। आप भी सोचते होंगे कि इतने अमीर शख्‍स के परिवारवाले आखिरकार क्‍या कार्य करते होंगे। तो आइये इस पोस्‍ट के सहारे जानते है, गौतम अडानी के परिवार के बारे में।

पत्‍नी प्रीति है एक डेंटिस्‍ट

गौतम अडानी कि पत्‍नी का नाम प्रीति अडानी है। जिनका प्रोफेशन एक डेंटिस्‍ट का है। वही वह अडानी फाउंडेशन कि एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा भी है। वह अडानी ग्रुप कि चेयरपर्सन भी है। प्रीति जी एक समाजसेविका भी है।

उनको कई बार एनजीओ में देखा गया है। सबसे अमीर शख्‍स गौतम अडानी कि पत्‍नी जिनका नाम प्रीति अदानी (Priti Adani) है। वह काफी दयालू है। उनके परिवार में बच्‍चों कि बात करें, तो उनके 2 बेटे (Sons) है। एक का नाम करण तथा दूसरे का नाम जीत (Karan Adani And Jeet Adani) है।

जीत स्‍ट्रेटजिक फाइनेंस का करते है काम

गौतम अडानी के छोटे बेटे का नाम जीत अडानी है। जिनकी पूरी पढ़ाई में विदेश में ही रहकर हुई है। उनकी पढ़ाई पेंसिल्‍वेनिया यूनिवर्सिटी से हुई है। वह अपना स्‍नातक कंपलीट करके अभी 3 साल पहले ही इंडिया आये है। यहां आकर उन्‍होंने अपना करियर कैपिटल मार्केट, रिस्‍क एंड गवर्नेस पॉलिसी, स्‍ट्रेटजिक फाइनेंस इन सब फोकस करते हुये सीएफओ में बनाया।

माता पिता कि हो चुकी है मृत्‍यू

वही अडानी जी के पिताजी व माताजी कि बात कि जाये तो वह इस दुनिया से जा चुके है। उन्‍होंने काफी समय पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया। गौतम अडानी जी के पिता का नाम शांतिलाल था। वही उनकी माताजी का नाम शांताबेन था।

आपको जानकर हैरानी होगी गौतम अडानी के पिता शांतिलाल की कपड़ो कि एक छोटी सी दुकान हुआ करती थी। जिससे उनके घर का गुजारा होता था। वही बात करें उनके घर कि तो गौतम अडानी जी ने अपने बचपन के दिन एक चोल में रहकर गुजारे है।

वह पहले अमीर नही थे। लेकिन आज वह दुनिया के तीसरे अमीर व्‍यक्‍ति (3rd Richest Person In The World ) बन चुके है। जो यह साबित करता है कि उन्‍होंने यह स्‍थान अपनी मेहनत के दम पर पाया है। उनके कड़े परिश्रम का ही यह परिणाम है कि वह भारत के सबसे अमीर व्‍यक्‍ति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here