इस महिला ने सुबह बेटी को जन्म दिया और शाम को 80 लाख की मालकिन बन गई, किस्मत पलट गई

0
23856
Money
Money demo file photo

Delhi: भारत देश में तो बेटियों (Daughters) को देवी का दर्जा दिया गया है, बेटियां घर की रौनक और शान होती हैं। एक बेटी ही है जो दो परिवारों को एक साथ जोड़ती है और जीवन भर साथ लेकर चलती है। इतना ही नहीं एक बेटी एक साथ कई सारे रिश्तो को समेट कर चलती है और अपना फर्ज निभाती है। बेटियां हर रूप में बहुत प्यारी होती हैं।

वर्तमान समय में बेटियां ही है, जो देश के हर कोने में अपना झंडा गाड़ रही है। पहले के समय में लोगों के लिए बेटियां किसी अभिशाप की तरह थी, क्योंकि देश में दहेज प्रथा का आलम चरम पर था, परंतु अब बेटियां सेल्फ डिपेंड है और खुद को हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं।

कुछ लोगो के लिए बेटियां मां लक्ष्मी का स्वरूप होती है, जिसके घर आते ही धन की वर्षा शुरू हो जाती है। ऐसा ही कुछ अमेरिका की एक महिला (American Woman) के साथ हुआ। बेटी के जन्म के बाद वह लखपति बन गई। आइए जाने पूरे माजरे को।

बेटी है लकी चार्म

जानकारी से पता चला है कि एक महिला ने सुबह के वक्त एक बेटी को जन्म दिया और शाम को वह 8000000 रुपए की मालकिन (Owner of 80 Lakhs RS) बन गई। महिला का कहना है कि उसकी बेटी उसके लिए लकी साबित हुई और उसके जन्म होते हैं चमत्कार होने शुरू हो गए।

Make Money File Photo

महिला का कहना है कि उसकी बेटी के बदौलत ही यह संभव हुआ है। परिवार में दो-दो खुशियां एक साथ आई है, एक तो बेटी का जन्म दूसरा लाखों रुपए। पूरा परिवार इस समय खुशियां मना रहा है और बड़े ही धूमधाम से अपनी बेटी का स्वागत करने में लगा है।

जाने कौन है यह महिला

जानकारी के अनुसार यह महिला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) की निवासी है इस महिला का नाम ब्रेंडा (Brenda) है और इसकी उम्र लगभग 28 वर्ष है। एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेंडा ने बताया कि 9 नवंबर की सुबह उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया और उसी शाम लकी ड्रॉ का अनाउंसमेंट हुआ, जिसमें उन्होंने 80 पाउंड यानी करीब 80 लाख रुपए जीते।

खबर सुनते ही वे खुशी से झूम उठे उन्हें यकीन नहीं आ रहा था कि सच में वह विजेता है। बताया जा रहा है कि सभी टेक्स्ट को काटकर ब्रेंडा (Brenda Gomez Hernandez) के अकाउंट में 5300000 रुपए जमा किए गए हैं। 30 नवंबर को उनके अकाउंट में इस धनराशि को डिपॉजिट कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खबर

सोशल मीडिया पर यह खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। द मिरर का कहना है कि लॉटरी लगने के बाद ब्रेंडा बेहद खुश नजर आई साथ ही उन्होंने अपनी बेटी को अपना भाग्य माना। उनकी बेटी ने अपनी मां की किस्मत को बदल कर रख दिया।

Money Note
Money Presentation File Photo

ब्रेंडा का कहना है जैसे ही US Powerball Lottery Draw की एनाउनमेंट हुई और लॉटरी के विजेता के रूप में उनका नाम घोषित हुआ, तो उनका मन खुशी से भर गया। बेटी का जन्म और 80 लाख रुपया दोनो की खुशी परिवार वालो को बहुत ज्यादा है।

ब्रेंडा ने पहले भी खरीदी है लॉटरी

खबर के मुताबिक ब्रेंडा ने अपने जन्मदिन पर हमेशा लॉटरी खरीदी, परंतु उन्हें लॉटरी में कभी कुछ खास नहीं फसा। इसके साथ ब्रेंडा के दो बच्चे और हैं, परंतु उनकी यह बेटी उनके लिए बहुत खास है। ब्रेंडा बताती है कि इन पैसों से भी सबसे पहले अपने कर्ज को चुकाएंगे, उसके बाद अन्य चीजों पर भी पैसे को खर्च करेंगे।

ब्रेंडा कहती है कि उनकी बेटी किसी चमत्कार से कम नहीं है, उसके आते ही वह मालामाल हो गई हैं। माता पिता के लिए अपनी सभी संतान एक समान होती हैं, ब्रेंडा के भी अब 3 बच्चे हो गए हैं, परंतु वे तीनों बच्चों को एक समान प्यार करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here