
Bhopal: प्यार एक ऐसा एहसास है, जो इंसानों के साथ-साथ जानवरों में भी होता है। इंसान तो एक बुद्धिजीवी प्राणी है, जो अपनी सोच और समझ से अपने लिए निर्णय लेता है परंतु पशु पक्षी जो ठीक तरह से बोल भी नहीं पाते वे भी अपने प्यार का इजहार कुछ अलग अंदाज से करते हैं।
भगवान ने कुछ ऐसी चीजें बनाई है, जिसके बारे में सोचने पर भी खुशी का एहसास होता है। हर जीव अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए तरह-तरह की हरकते करते रहता है। कुछ अलग तरीके से उसे इंप्रेस करने की कोशिश करता है और उनकी हरकतें बुद्धिजीवी प्राणियों के द्वारा अपने कैमरे में कैद कर ली जाती हैं।
मानव सोचते हैं कि वह जीव जो ठीक तरह से बोल भी नहीं पाते वे किस तरह अपने पार्टनर को बताते होंगे कि वह उनसे प्यार करते हैं, इसीलिए जीवो की हरकतें देखकर लोग खूब एंजॉय करते हैं।
वैसे तो सोशल मीडिया पर कई जानवरों की हंसी मजाक वाली वीडियो डलती ही रहती हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक तोते का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपनी फीमेल तोते को अपने प्यार का इजहार कर रहा है। तो आइए जाने इस वीडियो के बार में।
इंटरनेट की दुनिया में सब कुछ है मुमकिन
जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है और इंटरनेट अपनी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रहा है, वैसे वैसे जो चीज हमने कभी देखी भी नहीं है, वह चीज हम देखते हैं और उसके बारे में जानते हैं। सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है जहां पर देश और विदेश के लोग आपस में जुड़े होते हैं और हर खबरों को सेकंडो लोगो में दुनिया के सभी लोगों तक पहुंचा देते।
इसी सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के अकाउंट यूनिलाड पर तोता और मैना की शॉर्ट लव स्टोरी को शेयर किया गया है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हरा तोता अपनी फीमेल तोते को देखकर खुशी से लट्टू हो गया है और उसका अपने फीमेल तोते के लिए प्यार नजर आ रहा है।
फिर क्या था तोते ने अपनी फीमेल तोते को मनाने के लिए प्रयास करने प्रारंभ किए लोगों ने जब इस वीडियो को देखा तो हंस हंस कर लोटपोट हो गए तोते का अंदाज देखकर काफी लोगों को मजा भी आया यह वीडियो अभी तक 42000 लोगों ने देख ली है।
किस तरह कर रहा है तोता अपने प्यार का इजहार
सोशल मीडिया पर वायरल हुए हरे तोता और पीले रंग की फीमेल तोते की वीडियो देख लोग काफी हैरान है। आप देख सकते हैं कि तोता किस तरह अपनी फीमेल तोते को अपने चहल भाव से बहलाने की कोशिश कर रहा है, परंतु उसे अपनी फीमेल तोती से कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा। इसलिए वह अपने भरपूर प्रयास कर रहा है।
हरा तोता कभी अपनी फीमेल तोती को अपनी बॉडी लैंग्वेज से इंप्रेस करता, तो कभी अंग्रेजी बोल कर उसे मनाने की कोशिश करता परंतु जब पीले तोते की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला, तो तोते ने बिना इंतजार किए झट से फीमेल तोते को किस कर दिया। और शर्माई सी नजर से उसे देखने लगा।
तोते इंसानों की तरह बोलना जानते हैं
हम जानते हैं कि तोता एक ऐसा पक्षी है, जो इंसानों के साथ रहकर उनकी बोली को बोलना सीख लेता है। इस वीडियो में भी तोता फराटे दार अंग्रेजी बोल रहा है और अपनी फीमेल तोते से अंग्रेजी में ही बात कर रहा है। पहले तोता फीमेल तोते से उसका हालचाल पूछता है।
फिर उसे किस करके धन्यवाद देता है, बाद में उससे अपने प्यार का इजहार करता है वह भी अंग्रेजी में। तोते की यह वीडियो जिसने भी देखी उसने इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट किए साथ ही लोगों ने खूब इंजॉय भी किया।
हजारों लोगों ने वीडियो देखा और उसे एंजॉय किया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि हरा तोता (Green Parrot) किस तरह अपने फीमेल तोते को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। सबसे मजेदार मोमेंट तब आया जब तोता अपनी फीमेल तोती के सामने नाच नाच कर उसे अपने प्यार का इजहार कर रहा है।
Awesome video of lovebirds
Video Credit: Instagram (@unilad) pic.twitter.com/0CfqeoYt22— sanatanpath (@sanatanpath) January 4, 2023
इतने प्रयत्नों के बाद भी नारंगी रंग के तोते ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, बल्कि अपने खोपचे में बैठे हुए बस टुकुर-टुकुर उसे देख रही हैं। इतने के बाद भी हरे तोते ने हार नहीं मानी बल लगातार अपने फीमेल तोते को मनाने की कोशिश कर रहा।



